मोटापे की परेशानी से लोगों को छुटकारा दिलाने के लिए वैज्ञानिक नित-नए प्रयोगों में लगे हुए हैं। अब ब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने मोटापा घटाने के लिए एक 'इंटेलिजेंट" इलेक्ट्रॉनिक माइक्रोचिप का निर्माण किया है। वे इस बात का दावा कर रहे हैं कि ये चिप वजन घटाने में मददगार साबित हो सकती है। इस चिप का प्रयोग एनिमल्स पर शुरू किया गया है और आने वाले तीन साल में इसका प्रयोग इंसानों पर भी किया जा सकेगा। इस शोध पर इंपीरियल कॉलेज लंदन के प्रोफेसर क्रिस टूमाजू और प्रोफेसर सर स्टीफन ब्लूम काम कर रहे हैं।
नर्व संकेतों को पढ़ लेगी
ये चिप एक इम्प्लांट है जो पेट के अंदर वेगस तंत्रिका (नर्व) पर लगाई जाएगी। ये चिप वेगस नर्व से मिलने वाले केमिकल और इलेक्ट्रिकल संकेतों को पढ़ सकेगी। उसके बाद ये चिप उन संकेतों पर कार्रवाई करते हुए दिमाग को संकेत भेजेगी, जिससे भूख कम हो जाएगी या खत्म हो जाएगी।
प्रोफेसर टूमाजू ने बताया कि ये चिप नर्व के उन संकेतों की कॉपी कर सकती है, जो भूख लगने की क्रिया पर लगाम रखते हैं। इस तरह ये भूख को कम करेगी और यह संकेत नहीं देगी कि खाना ही न खाया जाए। प्रोफेसर ब्लूम कहते हैं कि इस चिप की मदद से वजन घटाने के लिए सर्जरी नहीं करानी पड़ेगी।
साइड इफेक्ट नहीं
शोधकर्ताओं का कहना है कि चिप से दिमाग को ऐसे संकेत मिलेंगे, जैसे पेट भर जाने के बाद मिलते हैं। जिससे व्यक्ति की खाना खाने की इच्छा नहीं होगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि चिप का कोई साइड इफेक्ट नहीं होगा। यूरोपीय शोध संघ ने इस रिसर्च के लिए नौ मिलियन डॉलर की रकम मुहैया कराई है।
अमेरिका में भी प्रयोग
वेगस नर्व पर चिप लगाकर वजन कम कराने का शोध सिर्फ ब्रिटेन में ही हो रहा है बल्कि अमेरिका की एक कंपनी एंट्रोमेडिक्स भी इस पर काम कर रही है। इन शोधकर्ताओं का कहना है कि वजन घटाने के लिए सर्जरी कराने से ये उपाय सस्ता और बेहतर साबित हो सकता है।
नर्व संकेतों को पढ़ लेगी ये चिप एक इम्प्लांट है जो पेट के अंदर वेगस तंत्रिका (नर्व) पर लगाई जाएगी। ये चिप वेगस नर्व से मिलने वाले केमिकल और इलेक्ट्रिकल संकेतों को पढ़ सकेगी। उसके बाद ये चिप उन संकेतों पर कार्रवाई करते हुए दिमाग को संकेत भेजेगी, जिससे भूख कम हो जाएगी या खत्म हो जाएगी।
प्रोफेसर टूमाजू ने बताया कि ये चिप नर्व के उन संकेतों की कॉपी कर सकती है, जो भूख लगने की क्रिया पर लगाम रखते हैं। इस तरह ये भूख को कम करेगी और यह संकेत नहीं देगी कि खाना ही न खाया जाए। प्रोफेसर ब्लूम कहते हैं कि इस चिप की मदद से वजन घटाने के लिए सर्जरी नहीं करानी पड़ेगी।
साइड इफेक्ट नहीं
शोधकर्ताओं का कहना है कि चिप से दिमाग को ऐसे संकेत मिलेंगे, जैसे पेट भर जाने के बाद मिलते हैं। जिससे व्यक्ति की खाना खाने की इच्छा नहीं होगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि चिप का कोई साइड इफेक्ट नहीं होगा। यूरोपीय शोध संघ ने इस रिसर्च के लिए नौ मिलियन डॉलर की रकम मुहैया कराई है।
अमेरिका में भी प्रयोग
वेगस नर्व पर चिप लगाकर वजन कम कराने का शोध सिर्फ ब्रिटेन में ही हो रहा है बल्कि अमेरिका की एक कंपनी एंट्रोमेडिक्स भी इस पर काम कर रही है। इन शोधकर्ताओं का कहना है कि वजन घटाने के लिए सर्जरी कराने से ये उपाय सस्ता और बेहतर साबित हो सकता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें