रविवार, 27 अक्टूबर 2013

मोटी माताओं से बच्चों को हो सकता है हृदय रोग

 मोटापे की शिकार महिलाओं द्वारा जन्म दिए गए बच्चों को  हृदय रोग के प्रारंभिक लक्षण एवं धमनी का मोटा होना पाया गया। सिडनी विश्वविद्यालय में हुए एक नए अध्ययन में इस बात का खुलासा हुआ है। हृदय रोग के प्रमुख कारक, शरीर की प्रमुख रक्तवाहिनियों में से एक बाईं धमनी का मोटा होना नवजात शिशु के वजन पर निर्भर नहीं करता। 'आर्काइव्स ऑफ चाइल्डहुड" पत्र के फीटल एंड नीयोनेटल अंक में प्रकाशित रपट के अनुसार इस शोध के अध्ययनकर्ताओं ने सुझाव दिया है कि इससे यह पता लगाया जा सकता है कि किस प्रकार मोटापे की शिकार माताएं अपने बच्चों के हृदय रक्तवाहिनियों से संबंधित रोगों की चपेट में आने के खतरे को बढ़ाने का काम करती हैं। उल्लेखनीय है कि विकसित देशों में प्रजनन की आयुवर्ग की आधे से अधिक महिलाएं मोटापे की शिकार हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें