आपकी सिर्फ एक मुस्कान, बिगड़ा हुआ काम भी बना देती है, लेकिन इस मुस्कान को बनाए रखने के लिए कुछ चीजों का ध्यान जरूरी है। दांतों की बेहतर सफाई से आपके पूरे मुंह की सेहत बनी रह सकती है। जानिए, मुस्कान के ऐसे दुश्मनों के बारे में जो आपके दांतों की रौनक और मुंह की सेहत छीन लेते हैं और आपको पता भी नहीं लगता।
स्पोर्ट्स ड्रिंक्स
एकेडमी ऑफ जनरल डेंटिस्ट्री के श्ाोध के अनुसार स्पोर्ट्स ड्रिंक्स दांतों के लिए फायदेमंद नहीं। इनमें श्ाकर की अधिकता होती है जिससे दांतों पर बैक्टीरियल संक्रमण्ा अधिक होते हैं और दांत जल्दी सड़ते हैं। इसके अलावा इनमें मौजूद एसिडिक तत्व दांतों की सुरक्षा परत को नुकसान पहुंचाते हैं।
बोतलबंद पानी
बोतलबंद पानी की प्रोसेसिंग के दौरान फ्लोराइड की मात्रा कम कर दी जाती है जो दांतों की सेहत के लिए ठीक नहीं है। ऐसे में अगर बोतलबंद पानी पीना आपकी मजबूरी है तो खरीदते वक्त उसके लेबल पर फ्लोराइड की मात्रा जांचने के बाद ही खरीदें।
दांत पीसना
बात-बात पर दांत पीसने की आपकी आदत भी दांतों व जबड़ों के लिए दर्द का सबब हो सकती है। इससे दांत अधिक संवेदनश्ाील हो जाते हैं और मुस्कराने पर भी आपको दर्द हो सकता है।
कम पानी पीना
कम पानी पीने से दांतों को संक्रमण का खतरा रहता है। कम पानी पीने से मुंह में लार अच्छी तरह नहीं बन पाती है जिससे हानिकारक बैक्टीरिया तेजी से संक्रमण फैलाने का काम करते हैं।
तंबाकू
तंबाकू का सेवन न सिर्फ दांतों को पीलापन देता है बल्कि यह आपको मुंह के कैंसर का श्ािकार भी बना सकता है। ऐसे में सेहतमंद मुस्कान के लिए तंबाकू से दूरी बरतना श्ाुरूकर दें।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें