शनिवार, 2 नवंबर 2013

कितना हेल्दी है आपका रिश्ता...

प्रगाढ़ रिश्ता बनाना आसान नहीं, क्योंकि उसे निभाने और बनाए रखने के लिए कई सारी बातों का ध्यान रखना होता है। किसी रिश्ते में दरार न पड़ जाए, लिहाजा इसके संकेतों को समय पूर्व जान लेना कई बार उसे बचाए रखने में अहम भूमिका निभाता है।
रिश्ता हमेशा दोतरफा होता है। यदि दोनों में से कोई एक भी अपनी पूरी जिम्मेदारी नहीं उठा रहा तो वह रिश्ता बहुत दिनों तक टिका नहीं रह सकता। यदि रिश्ते में बचाने लायक कुछ नहीं हो तो फिर उससे दूर हो जाना ही बेहतर होता है, लेकिन थोड़ा प्रयास बड़ा प्रभाव दिखा सकता है तो फिर इसके लिए कोशिश जरूर करना चाहिए।
विश्वास रिश्ते की नींव 
किसी भी रिश्ते में विश्वास नींव की तरह होता है। विश्वास के आधार पर कोई रिश्ता टिका रहता है।  पति-पत्नी का रिश्ता हो या फिर कोई और, हर रिश्ते में पहली प्राथमिकता विश्वास की होती है। आप और आपका पार्टनर एक-दूसरे से कोई सच्चाई न छुपाएं, क्योंकि रिश्ते में यदि एक व्यक्ति सच बोल रहा है और दूसरा नहीं तो उस रिश्ते का टिका रहना काफी मुश्किल होता है।
समान अधिकार 
दो लोगों के आपसी सहयोग से ही रिश्ते की गाड़ी आगे बढ़ती है। यदि एक भी कमजोर पड़ जाए तो बहुत दिनों तक इसे निभा नहीं पाएंगे। इसलिए दोनों के बीच अध्ािकारों का बंटवारा एक जैसा होना चाहिए। किसी एक को भी अध्ािक अध्ािकार दे दिया जाए तो वह उसका दुरुपयोग कर दूसरे पर हावी होेने की कोशिश करेगा और यह किसी भी रिश्ते की सेहत के लिए अच्छा नहीं है।
परस्पर सम्मान  
छोटी-छोटी बातों पर एक दूसरे को भला-बुरा कहना, दोष मढ़ने जैसी स्थिति किसी भी रिश्ते के लिए अच्छी नहीं है। अच्छे रिश्ते में इस चीजों के लिए कोई स्थान नहीं होता। एक दूसरे को प्रोत्साहित करना और एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करने से ही रिश्ता मजबूत हो सकता है।
बेहतर कम्युनिकेशन 
स्वस्थ रिश्ते के लिए बेहतर कम्युनिकेशन बहुत जरूरी हैं। एक-दूसरे से खुलकर अपनी बात कहें और भावनाओं की कद्र करें। यदि किसी मुद्दे पर मतभेद हों तो मिल-बैठकर बातचीत से उसे सुलझाएं।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें