शनिवार, 24 अगस्त 2019

जन्माष्टमी पर अमीषी को मिला प्यारा गिफ्ट

24 अगस्त 2019ः जन्माष्टमी के अवसर पर हमारी प्यारी बिटिया अमीषी राजावत को उसकी मौसी शिवानी सिकरवार ने भगवान श्री कृष्ण की तस्वीर बनाकर दी। दरअसल, उसको पेंटिंग का बहुत शौक है। एेसे में वह खुशी से फूली नहीं समा रही थी। उसने भी भगवान कृष्ण की तस्वीर बनाने की कोशिश की।  इसके बाद शाम को सीनियर सिटीजन पार्क में संदीप शाह जी और सुनील नेगी जी की ओर से आयोजित समारोह में उसने डांस भी कान्हा के गीत पर किया। लव यू बेटा।
Amishi received a cute gift on Janmashtami
24 August 2019: On the occasion of Janmashtami, our beloved daughter Amishi Rajawat was given a picture of Lord Krishna by her aunt Shivani Sikarwar. Actually, he is very fond of painting. In this way, she could not bear happiness. He also tried to make a picture of Lord Krishna. After this, in the evening organized by Senior Citizen Park, Sandeep Shah ji and Sunil Negi ji performed the dance on the song of Kanha. Love you son.




Dharmendra Singh      https://movetonature.blogspot.com



शुक्रवार, 23 अगस्त 2019

हटाया गया यातायात में बाधा बना खोखा

बाद में अस्थाई तौर पर रखी गई यह दुकान भी हटा दी गई। 



13 अप्रैल 2018ः विधायक कॉलोनी के आने-जाने के रास्ते में अवैध रूप से सड़क किनारे रखा गया खोखा (गुमटी) बाधा बना हुआ था। गली नंबर पांच में प्रवेश के दौरान मुख्य सड़क पर ही मुसीबत बने इस खोखे को हटाकर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने नजीर पेश की। उसने दिखा दिया कि कार्रवाई किसी के भी खिलाफ हो सकती है, भले ही वह किसी के नाम का भी सहारा लेता हो। जरूरत है तो उसके खिलाफ खड़े होने की।

------------------------------------------------------
Removed traffic obstruction kiosk
April 13, 2018: Khokha (gumti) illegally placed on the roadway was obstructing the path of  vidhayak Colony. The Ghaziabad Development Authority (GDA) presented the Nazir by removing this kiosk which was a problem on the main road while entering street number five. He showed that action can be taken against anyone, even if he resorts to anyone's name. Need to stand against him.





Dharmendra Singh                           https://movetonature.blogspot.com




सीनियर सिटीजन पार्क में लगाए गए डस्टबिन




11 अप्रैल 2018ः विधायक कॉलोनी के सीनियर सिटीजन पार्क में कचरा यहां-वहां फैला रहता था। लोग कुछ भी खा-पीकर कहीं भी उसके रेपर आदि फेंक देते थे। एेसे में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के उद्यान विभाग से पार्क में डस्टबिन लगवाने का आग्रह किया गया। हालांकि, विभाग के पास समुचित डस्टबिन नहीं थे, एेसे में तत्कालीन सुपरवाइजर सुधीर कुमार ने सिंगल डस्टबिन देने का आश्वासन दिया, लेकिन वह विधायक कॉलोनी के लिए डस्टबिन अलॉट करते उससे पहले ही उनका तबादला हो गया। एेसे में यह मामला लटक गया। इसके बाद उद्यान विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शशि भारती जी के हस्तक्षेत पर सीनियर सिटीजन पार्क के लिए चार डस्टबिन जारी किए गए। नए नियुक्त सुभाष यादव जी के सहयोग से पार्क में डस्टबिन लगाए गए। इनको लगाने में आदरणीय नितिन श्रीवास्तव और अजय कुमार का सराहनीय योगदान मिला।

--------------------------------------------------
Dustbin installed in Senior Citizen Park
April 11, 2018: Garbage used to spread here and there in Senior Citizen Park of  vidhayak Colony. People used to throw their wrappers etc. anywhere after eating and drinking. In this way, the garden department of Ghaziabad Development Authority (GDA) was requested to install dustbin in the park. Although the department did not have proper dustbins, the then Supervisor Sudhir Kumar assured to give a single dustbin, but he was transferred before he could allot the dustbin to the vidhayak Colony. In this case, the matter got hanged. After this, four dustbins were issued for Senior Citizen Park under the supervision of senior officer of Horticulture Department, Shashi Bharti. Dustbins were installed in the park in collaboration with newly appointed Subhash Yadav. Honorable Nitin Srivastava and Ajay Kumar got commendable contribution in planting them.



Dharmendra Singh   https://movetonature.blogspot.com




विधायक कॉलोनी के पार्क में माली नियुक्त

13 अप्रैल 2018ः  विधायक कॉलोनी के बदहाल सीनियर सिटीजन पार्क के सौंदर्यीकरण के साथ ही इसमें क्रिकेट के खेल को बंद कराए जाने का गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के उद्यान विभाग से आग्रह किया गया। इस बारे में विभाग ने संज्ञान लिया और माली की नियुक्ति की। इससे पार्क में  क्रिकेट के खेल पर लगाम लगाने में आसानी हुई। यही वजह है कि आए दिन टूटने वाले पेड़-पौधे अब लहलहा रहे हैं। पार्क में क्रिकेट के खेल को बंद कराने में स्थानीय लोगों के साथ ही पुलिस ने भी महती भूमिका अदा की।
-------------------------------------------
Gardener appointed in vidhayak Colony's park
April 13, 2018: Along with the beautification of Badhal Senior Citizen Park of vidhayak Colony, it urged the Garden Department of Ghaziabad Development Authority (GDA) to discontinue the game of cricket in it. The department took cognizance of this and appointed the gardener. This made it easier to curb the game of cricket in the park. This is the reason that the broken trees and plants are blooming now. Along with the locals, the police also played an important role in shutting down the game of cricket in the park.



Dharmendra Singh   https://movetonature.blogspot.com



अवैध झुग्गियों के खिलाफ शुरू की मुहिम

03 अप्रैल 2018ः विधायक कॉलोनी में अनेक लोगों ने झुग्गियां डाल रखीं थीं। इस संबंध में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) का ध्यानाकर्षण कराया गया। हालांकि, जीडीए ने इस कार्य को करने में काफी आनाकानी की मगर, अंत में उसने अवैध रूप से डाली गई झुग्गियों के खिलाफ कार्रवाई की। एक-दो बार कार्रवाई किए जाने के बाद लोगों ने फिर से झुग्गियां डाल लीं, एेसे में अनेक वार कार्रवाई करानी पड़ी। 
----------------------------------------
Campaign launched against illegal slums
03 April 2018: Many people kept slums in the vidhayak Colony. The Ghaziabad Development Authority (GDA) was called to attention in this regard. However, the GDA was quite reluctant to carry out this task but in the end it took action against the slums illegally. After taking action once or twice, people re-entered the slums, in this way many action had to be taken.



Dharmendra Singh   https://movetonature.blogspot.com





आसान नहीं था पार्क में क्रिकेट बंद कराना


30 मार्च 2018ः  विधायक कॉलोनी स्थित सीनियर सिटीजन पार्क को कुछ लोगों ने खेद मैदान बना रखा था। दिनभर क्रिकेट सहित अन्य खेल खेले जाते थे। इस कारण पार्क का सौंदर्यीकरण कराना मुश्किल हो रहा था। इस संबंध में जब पुलिस में  शिकायत की गई उसने कार्रवाई के बजाय मामले को टरकाने की कोशिश की। अलबत्ता, मामला जब वरिष्ठ जनों के संज्ञान में लाया गया तो पुलिस ने इस संबंध में कार्रवाई की। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर नितिन श्रीवास्तव जी, शैल सुंदर जी और शैल रावत सहित कुछ साथियों ने सराहनीय पहल की। इसी का नतीजा है कि पार्क को एेसे खेल से मुक्त कराया जा सका, जिससे पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचता हो।  

पुलिस के जरिये शरारती तत्वों पर लगाम

18 मार्च 2018ः विधायक कॉलोनी में शाम होते ही गालियों में सड़क किनारे और पार्क में शरारती तत्व सक्रिय हो जाते थे। इस संबंध में पुलिस को शिकायत की गई। इसके बाद नियमित पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गई। इसके साथ ही इंदिरापुरम थाना प्रभारी कई दिनों तक फोन पर भी फीडबैक लेते रहे। यही वजह है कि अब हम सभी पहले से बेहतर माहौल में रह रहे हैं। अराजकतत्वों का प्रभाव काफी हद तक कम हो गया है। शाम को छेड़छाड़ की वारदात में कमी आई है। 

गुरुवार, 22 अगस्त 2019

आदित्य मॉल और ये यादगार पल



08 अक्टूबर 2018ः धर्मपत्नी  मीनाक्षी राजावत और उनकी सिस्टर निक्की के साथ यह तस्वीरें हम लोगों ने तब लीं, जब हम सभी आदित्य मॉल इंदिरापुरम में रात को मस्ती कर रहे थे।

समस्या देखने मौके पर पहुंचीं मीना भंडारी जी


17 मार्च 2018ः विधायक कॉलोनी में प्लाट नंबर 142-143 के समीप गांव वालों ने अवैध तरीके से पानी की निकासी शुरू कर दी है। इससे जहां पानी रिसकर बिल्डिंग में आता है, वहीं मच्छरों का आतंक काफी बढ़ गया। इस बारे में जब स्थानीय पार्षद मीना भंडारी जी को जानकारी हुई तो उन्होंने मौके का मुआयना किया और जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। 

सड़क और पुलिया के निर्माण का आश्वासन

27 फरवरी 2018ः विधायक कॉलोनी में सड़कें और पुलिया काफी समय से क्षतिग्रस्त पड़ीं थीं। इस संबंध में जब गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) का ध्यानार्षिकत किया गया तो उसने गली नंबर पांच और तीन की सड़क की स्वीकृति दी। इसके साथ ही गली नंबर पांच और दो में क्षतिग्रस्त पुलिया के निर्माण का भरोसा दिलाया। बाद में उसने गली नंबर पांच-दो में पुलिया और गली नंबर पांच-तीन में सड़कों का निर्माण कराया। 

समाधान किए बिना समस्या का निस्तारण

27 फरवरी 2018ः विधायक कॉलोनी की समस्याओं को लेकर धर्मेंद्र सिंह राजावत ने गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) को अनेक पत्र लिखे। इस दौरान अहसास हुआ कि जीडीए समस्या का समाधान किए बिना ही उनका निस्तारण कर रहा है। एेसे में जीडीए को शिकायत की गई। 27 फरवरी 2018 को जीडीए ने इस संबंध में जवाब दिया। इसके बाद जीडीए ने अपनी कार्यशैली भी बदली और विधायक कॉलोनी में सड़क, सीवर, ब्रेकर, पार्क सौंदर्यीकरण और पेड़-पौधे लगाने के साथ ही अनेक विकास कार्य किए गए। 

बुधवार, 21 अगस्त 2019

कॉलोनी को हरा-भरा बनाने की शुरुआत



विकास की इवारत लिखने से पहले एेसा दिखता था नजारा। 

पार्क की दीवार की हालत और सड़क के किनारे एेसे दिखते थे। 

23 फरवरी 2018ः आज के दिन ही विधायक कॉलोनी को हराभरा बनाने की शुरुआत हुई। जीडीए से न केवल पौधे मंगवाए  गए बल्कि उनकी सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी मंगलवाए गए। तथाकथित कुछ लोगों के अहंकार के चलते छद्म एसोसिएशन से नाता खत्म कर कॉलोनी के विकास की बागडोर आम लोगों ने अपने हाथ में ले ली। अमरूद, जामुन, नीम के साथ ही अनेक प्रकार के पौधे गली नंबर पांच में रोपे गए। इस दौरान गली नंबर पांच के साथियों के साथ ही गार्डों  ने भी महती भूमिका अदा की। पौधे तो 23 फरवरी को ही आ गए थे, मगर इनको लगाया गया 24 फरवरी को। विधायक कॉलोनी को हरा-भरा बनाने की शुरुआत में जीडीए के अधिकारी शशि भारती और सुधीर सिंह की महती भूमिका रही। सुधीर सिंह ने किसी भी प्रकार से व्यवस्था कर मुझे ट्री गार्ड दिवाए और मनमर्जी के पौधे भी नर्सरी से दिए। ट्री गार्ड लाने में ब्रजेश गार्ड के साथ ही कवाड़ी का काम करने वाले साथियों ने मदद की। 

ग्वालियर में दिखा राजशाही अंदाज

18 फरवरी 2018ः यह तस्वीर ग्वालियर की है। आज ही के दिन गजेंद्र अंकल के छोटे बेटे मोनू की शादी हुई। शादी समारोह के दौरान शिशुपाल अंकल के साथ राजशाही अंदाज में मैने (धर्मेंद्र सिंह राजावत) ने भी एक फोटो खिंचवा ली। 

लड़खड़ाते कदमों के साथ दौड़ने को आतुर

17 जून 2014ः यह फोटो तब की है, जब अमीषी राजावत तीन साल की भी नहीं हुईं थीं। हम लोग नई दिल्ली स्थित वेस्ट विनोद नगर में रहते थे। सरकारी स्कूल के पास स्थित पार्क में शाम को मैं अमीषी को घुमाने के लिए लेकर गया। इस दौरान दो लड़कियों के साथ वह एेसे घुली-मिली कि काफी देर तक उनसे साथ मस्ती करती रही। 

हम दोनों और हरदोई की शाम

जनवरी 2019ः धर्मेंद्र राजावत और मीनाक्षी राजावत ने हरदोई में कुछ पल गुजारे। मौका था हमारे अपने अजय कुमार की छोटी बहन अलका की शादी समारोह का। 

जब जन्मदिन की खुशियां हो गईं दोगुनी











21 अगस्त 2019ः आज धर्मेंद्र सिंह राजावत ने जीवन का एक बसंत और सकुशल पूरा कर लिया। खुशी के इस पल को बेटी अमीषी, पत्नी मीनाक्षी राजावत और हमारे अपने मंजय सिंह-शालिनी एवं अमरसिंह-सुधा सिकरवार ने और यादगार बना दिया। इस मौके पर उन्होंने अप्रत्याशित तरीके से केट काटने की व्यवस्था कर खुशी के इस अवसर को और खुशनुमा बना दिया। 

मंगलवार, 20 अगस्त 2019

नाशिक और अमीषी राजावत की मस्ती






12 फरवरी 2018ः शिर्डी के बाद हम सभी त्र्यंबकेश्वर पहुंचे और वहां से लौटते समय नाशिक शहर में रुके। इस दौरान अमीषी राजावत ने अपनी मां मीनाक्षी राजावत के साथ जमकर मस्ती की। इस दौरान मैंने (धर्मेंद्र राजावत) ने इस पल को कैमरे में कैद कर लिया। 

त्र्यंबकेश्वर के बाद हनुमान जी की शरण में



12 फरवरी 2018ः शिर्डी के बाद हम लोग भोलेनाथ की शरण में त्र्यंबकेश्वर पहुंचे। इस दौरान लौटते वक्त
अंजनी पर्वत पर स्थापित हनुमान के मंदिर में  जाकर उनके दर्शन किए।