| 23 जनवरी 2018ः सीनियर सिटीजन पार्क कुछ समय पहले तक बदहाल पड़ा था। इसके विकास के प्रयास में 23 जनवरी 2018 को पहली कामयाबी तब मिली जब जीडीए के जोन छह के अधिकारी एसकेएस चौहान साहब ने मुझे वाट्सएप पर इसके बारे में सूचना दी। उन्होंने बताया कि आकी ओर से की गई शिकायत के आधार पर पार्क के जीर्णोद्धार को लेकर निविदा निकाली जा चुकी है। इस दौरान उन्होंने विधायक कॉलोनी में सड़क निर्माण को लेकर अगणन तैयार किए जाने की भी जानकारी दी। दरअसल, मैंने पार्क के साथ-साथ गली नंबर तीन और गली नंबर पांच की सड़क और गली नंबर पांच, तीन और दो की पुलिया के जीर्णोद्धार के बारे में भी आग्रह किया था। इतना ही नहीं उन्होंने स्पीड ब्रेकर के बारे में भी सार्थक खबर दी। बाद में न केवल पार्क का जीर्णोद्धार किया गया, बलिक् गली नंबर तीन, पांच में सड़कें और गली नंबर पांच-दो में पुलिया का निर्माण जीडीए की ओर से किया गया। इसके साथ ही गली नंबर पांच में स्पीड ब्रेकर भी जीडीए की ओर ले लगाया गया। |
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें