हल्की हरारत या बुखार अमूमन मौसम बदलने पर होने वाली आम समस्याओं में से एक है। वैसे तो यह मौसमी बुखार दो-तीन दिन में खुद ही खत्म हो जाता है इसलिए अक्सर हम इसके लिए डॉक्टर को दिखाने के बजाय सामान्य दवाएं ले ही लेते हैं।
आपके घर में ही ऐसे कई उपाय मौजूद हैं, जिनसे आपको बुखार कम करने में मदद मिल सकती है और इनका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है। हां, अगर इनसे आराम न लगे तो डॉक्टरी परामर्श लेने में देर भी न करें।
* गर्म पानी से नहाएं :
अगर आप बुखार में मरीज को ठंडे पानी से नहलाते हैं तो ऐसा बिल्कुल न करें क्योंकि बुखार घटाने के लिए डॉक्टर भी गर्म पानी से नहाने की सलाह देते हैं। बुखार के दौरान पसीने वाले शरीर से बेहतर है नहाकर शरीर को साफ रखा जाए।
इससे न सिर्फ बुखार हल्का होता है बल्कि शरीर का तापमान भी संतुलित होता है और मरीज हल्का महसूस करता है।
* स्पॉन्ज थैरेपी :
तेज बुखार की स्थिति में कपड़े को ठंडे पानी में भिगोकर निचोड़ें और इससे शरीर पोछें। बुखार में शरीर का तापमान कम करने के लिए भी यह थैरेपी मददगार हो सकती है।
* लहसुन का पेस्ट :
लहसुन का पेस्ट बनाकर उसमें नारियल तेल या ऑलिव ऑयल मिलाएं और पंजों पर इसे लगाकर रात भर छोड़ दें। सुबह उठने पर शरीर का तापमान सामान्य मिलेगा।
* अंडे का सफेद भाग या प्याज :
अंडे का सफेद भाग टिशु पर लगाएं या फिर पैरों पर प्याज के टुकड़े काटकर रखें और फिर मोजे पहन लें। 15 मिनट तक रखने के बाद पैरों को गुनगुने पानी से साफ करें। इससे भी बुखार बहुत जल्दी उतर जाता है।