दांतों को स्वस्थ रखने के लिए उनकी नियमित व सही सफाई के साथ सही आहार की भी जरूरत होती है। कुछ आहार दांत को नुकसान पहुंचाते हैं, जबकि अन्य कई आहार दांतों को स्वस्थ, मजबूत और कैविटी से दूर रखने के लिए उपयोगी होते हैं। दांतों को स्वस्थ रखने के लिए ऐसा आहार लेना चाहिए जो प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन बी और विटामिन सी से भरपूर हो। आइए हम आपको बताते है दांतों को स्वस्थ और मजबूत बनाने वाले कुछ सर्वेष्ठ आहारों के बारे में।
* नारियल तेल :
तिल के तेल की तरह ही नारियल तेल भी मुंह में माउथवॉश की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। हजारों वर्षों से इसका इस्तेमाल एक पारंपरिक औषधि के रूप में किया जाता है। नारियल तेल ओरल बैक्टीरिया से लड़ने के लिए विशेष रूप से प्रभावी होता है। इसमें मौजूद एंजाइम मुंह से जर्म्स को बाहर निकाल फेंकते हैं और दांत मजबूत रहते हैं।
* कैल्शियम :
मजबूत और कैविटी मुक्त दांतों के लिए कैल्शियम लेना बहुत जरूरी है। कैल्शियम हमें दूध और दूध से बनी चीजें जैसे दही और पनीर आदि से मिलता है। इसके साथ ही सोयाबीन, मूंगफली, सूरजमुखी के बीज और हरी सब्जियों में भी कैल्शियम काफी मात्रा में होता है।
* साबुत अनाज :
साबुत अनाज में विटामिन 'बी" और लौह तत्व प्रचुर मात्रा में होता हैं, जो मसूड़ों को स्वस्थ रखने में और दांतों को कैविटी से बचाने में मदद करता है। साबुत अनाज हड्डियों और दांतों के लिए मैग्नीशियम का एक महत्वपूर्ण घटक है। साथ ही साबुत अनाज में फाइबर बहुत अधिक पाया जाता है। चोकर, ब्राउन राइस साबुत अनाज का अच्छा स्रोत है।
* फाइबर :
फाइबर से परिपूर्ण आहार लेने से मुंह में सलाइवा पूरी मात्रा में बनता है जो दांतों को कैविटी से बचाने और स्वस्थ रखने में मदद करता है। जैसे किशमिश, अंजीर, केले, सेब, संतरे, सेम, मूंगफली, बादाम, चोकर और मटर आदि फाइबर के अच्छे स्रोत हैं। इन्हें अपनी दिनचर्या में शमिल कर आप दांतों की समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।
* प्याज और मशरूम :
प्याज और मशरूम दांतों के लिए सर्वश्रेष्ठ आहारों में से एक है। दांतों को मजबूत और कैविटी मुक्त रखने में यह बहुत उपयोगी होता है। प्याज मुंह में उत्पन्ना बैक्टीरिया को खत्म करता है और मशरूम बैक्टीरिया को बनने से रोकता है।
* अजवाइन और लौंग
कैविटी को दूर करने में अजवाइन व लौंग सबसे ज्यादा मददगार होता है। अजवाइन चबाने से निकलने वाली लार मुंह में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को मारती है।
* कच्ची सब्जियां और फल :
कच्ची सब्जियां और फल कैविटी से लड़ने और सांस को तरोताजा बनाने में मदद करते हैं। इसलिए केले, सेब, संतरे और गाजर आदि को अपने दैनिक आहार में शामिल करें। यह फल और सब्जियां आपको दांतों की सभी प्रकार की परेशानियों से लड़ने में मदद करते हैं।
* विटामिन सी :
एंटीऑक्सीडेंट विटामिन जैसे विटामिन सी, फल और सब्जियों में मौजूद अन्य पोषक तत्व मसूड़ों और अन्य ऊतकों में मौजूद बैक्टीरिया से दांतों को रक्षा प्रदान करते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें