बुधवार, 15 जनवरी 2014

चीनी विज्ञान अकादमी के लिए भारतवंशी नामित

 भारतीय मूल के जाने-माने अमेरिकी वैज्ञानिक और प्रतिष्ठित कारनेग मेलन यूनिवर्सिटी (सीएमयू) के प्रेसिडेंट सुब्रा सुरेश को चीनी विज्ञान अकादमी के सदस्य के तौर पर नामित किया गया है।
यूनिवर्सिटी ने एक बयान में कहा कि सुरेश ने विज्ञान के क्षेत्र में अमूल्य योगदान दिया है। उन्हें द्रव्य विज्ञान और इंजीनियरिंग सहित बीमारियों की अवस्था से संबंध स्थापित करने वाले नैनो मैकेनिकल कोशिका संरचना के कामों के लिए जाना जाता है। चीन में विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में चीनी विज्ञान अकादमी की सदस्यता सर्वोच्च अकादमी सम्मान है। इस वर्ष नौ विदेशियों को इसके सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। सुरेश को ग्लोबल रिसर्च काउंसिल के माध्यम से वैश्विक स्तर पर विज्ञान और इंजीनियरिंग संवाद का नेतृत्व करने के लिए सम्मानित किया जा चुका है। इस वर्ष मई में काउंसिल की वार्षिक बैठक बीजिंग में आयोजित होगी। सुरेश सीएमयू के दूसरे फेकल्टी मेंबर हैं जिन्हें अकादमी की सदस्यता से सम्मानित किया जा रहा है। इसके पहले 1994 में दिवंगत हरबर्ट सिमन को भी चुना जा चुका है।
--------------------------------------

Bharatvanshi nominated for Chinese Academy of Sciences

Noted Indian scientist Subra Suresh, a renowned American scientist and President of the prestigious Carnegie Mellon University (CMU), has been nominated as a member of the Chinese Academy of Sciences.

The university said in a statement that Suresh has made invaluable contribution in the field of science. He is known for his work in nano-mechanical cell structure, which is related to the state of diseases, including physics and engineering. The membership of the Chinese Academy of Sciences is the highest academy honor in the field of science and technology in China. This year nine foreigners have been included as its members. Suresh has been awarded for leading science and engineering dialogue globally through the Global Research Council. In May this year, the council's annual meeting will be held in Beijing. Suresh is the second faculty member of CMU to be awarded membership of the academy. Prior to this, the late Herbert Siman has also been elected in 1994.

Dharmendra Singh    movetonature.blogspot.com

छठी इंद्रीय जैसी कोई चीज नहीं होती

शोधकर्ताओं  ने सिक्स्थ सैंस यानि छठी इंद्रीय के आस्तित्व को नकार दिया है। नए शोध के मुताबिक, छठी इंद्रीय या अतिरिक्त संवेदी अनुभूति (ईएसपी) की आम धारणा पूरी तरह से गलत है।
शोधकर्ताओं  के मुताबिक, लोग किसी चीज में बदलाव को महसूस तो करते हैं, लेकिन बदलाव क्या हुआ है यह समझ नहीं पाते। उदाहरण के लिए मस्तिष्क किसी व्यक्ति के रंग रूप में हुआ बदलाव तो पहचान लेता है, लेकिन असल में बदलाव क्या हुआ है यह पहचान नहीं पाता। मेलबर्न स्कूल ऑफ साइक्लॉजिकल साइंसेज के प्रमुख शोधकर्ता डॉक्टर पीर्स होबे ने कहा, आम धारणा है कि मनुष्य ज्ञानेंद्रियों पर निर्भर हुए बिना अपने दिमाग से ही बदलावों को महसूस कर सकता है। इस क्षमता को आमतौर पर छठी इंद्रीय कहा जाता है। उन्होंने कहा, 'हमने पाया कि यह क्षमता अतिरिक्त संवेदी अनुभूति के कारण नहीं आई थी।" शोध के दौरान प्रतिभागियों को एक ही महिला की दो अलग अलग तस्वीरें दिखाई गई। दोनों तस्वीरों में महिला के हेयर स्टाइल में थोड़ा परिवर्तन किया गया था। प्रतिभागी यह तो पहचान गए कि पहली तस्वीर दूसरी तस्वीर से थोड़ी भिन्न् है लेकिन यह पहचान नहीं पाए कि भिन्न्ता क्या है। बदलाव की प्रक्रिया आंखों के सामने नहीं होने पर भी मनुष्य का दिमाग बदलाव को पहचान लेता है। यह  शोध जर्नल पीएलओएस वन में प्रकाशित हुआ था।


सांभारः प्रेस ट्रस्ट आफ इंडिया
-------------------


There is no such thing as a sixth sense

Researchers have ruled out the existence of Sixth Sense i.e. According to new research, the common notion of sixth sense or extra-sensory sensation (ESP) is completely incorrect.

According to researchers, people feel a change in something, but do not understand what has happened. For example, the brain recognizes the change in color of a person, but does not recognize what has actually happened. Dr Peers Hobe, head researcher at the Melbourne School of Psychological Sciences, said, the general belief is that humans can feel the changes through their brains without relying on the senses. This ability is usually called the sixth sense. He said, "We found that this ability did not come due to extra sensory sensation." During the research, participants were shown two different pictures of the same woman. There was a slight change in the woman's hairstyle in both photos. The participant It is recognized that the first picture is slightly different from the second picture but could not identify what the difference is. The process of change is not in front of the eyes. Even when a person's brain recognizes change, this research was published in the journal PLOS One.


Sincerely: Press Trust of India

Dharmendra Singh    movetonature.blogspot.com

घुटने का दर्द! सर्जरी नहीं समाधान

न्यूयॉर्क (एजेंसी)। घुटने का दर्द उम्र के साथ अमूमन हर व्यक्ति के साथ जुड़ता चला जाता है। बस फर्क इतना है कि किसी में यह दर्द कम होता है तो किसी में ज्यादा। इसका संबंध व्यक्ति के शरीर के आकार-प्रकार और वजन पर भी निर्भर करता है। आज के तकनीकी जीवन में कई लोग इस दर्द से मुक्त होने के लिए घुटनों की सर्जरी कराते हैं। मगर क्या आपने कभी सोचा है कि यह सर्जरी वाकई इस बीमारी से बाहर आने का अचूक उपाय है? तो फिर इस मामले में आपकी ज्यादा मदद करेगी हाल ही के एक अध्ययन से सामने आई रिपोर्ट। जिसमें कहा गया है कि अनावश्यक सर्जरी की अपेक्षा फिजियोथैरेपी घुटने के दर्द के इलाज में ज्यादा कारगर हो सकती है।
आर्थोस्कोपिक सर्जरी आम बात है, लेकिन फिनलैंड में कराए गए अध्ययन की मानें तो हजारों लोग अनावश्यक रूप से सर्जरी कराते हैं। अध्ययन के अनुसार इस सर्जरी की संख्या कम होनी चाहिए तथा फिजियोथैरेपी इस रोग के निदान का अच्छा विकल्प है।
*80 फीसद मामलों में कारगर नहीं :
हालांकि फिनलैंड के शोध में सर्जरी को कुछ मामलों में कारगर माना गया है, लेकिन यह कम उम्र के रोगियों पर ही किया जाना चाहिए है। शोध में कहा गया है कि 80 फीसद मामलों में सर्जरी उतनी कारगर साबित नहीं होती।
*5 अस्पतालों के 146 मरीज  :
अमेरिकन एकेडमी ऑफ आर्थोपेडिक सर्जन डेविड जेवसेवर ने कहा कि यह जाना-माना अध्ययन है। यह कई शोध को विश्वसनीयता देता है, जिसने यह दिखाया है कि मरीजों पर आर्थोस्कोपी हमेशा बेहतर साबित नहीं रहती। इस अध्ययन के लिए पांच अस्पताल और 35 से 45 साल के 146 मरीजों को शामिल किया गया।
जब मरीजों का परीक्षण किया गया तो दर्द के बावजूद कई मरीज लगातार स्वस्थ नजर आए मगर जिन मरीजों ने सर्जरी का सहारा लेते हुए दर्द से मुक्ति का उपाय चाहा, उनके जीवन से दर्द हटने के बजाए और अधिक बढ़ गया।

--------------------------------

Knee pain Surgery No Solution


New York (Agency). Knee pain usually gets associated with every person with age. The only difference is that this pain is less in some and more in some. Its relation also depends on the shape-type and weight of the person's body. In today's technical life, many people undergo knee surgery to get rid of this pain. But have you ever thought that this surgery is really the surest way to get out of this disease? Then the report will help you more in this matter. Which states that physiotherapy can be more effective in treating knee pain than unnecessary surgery.

Orthoscopic surgery is common, but according to studies conducted in Finland, thousands of people undergo surgery unnecessarily. According to the study, the number of surgeries should be reduced and physiotherapy is a good option to diagnose this disease.

 Not effective in 80 percent of cases:

Although research in Finland has found surgery to be effective in some cases, it should only be performed on younger patients. Research says that surgery does not prove to be as effective in 80 percent of cases.

 146 patients from 5 hospitals:

The American Academy of Orthopedic Surgeon David Zevsver said this is a well-known study. This lends credibility to many researches that have shown that arthroscopy does not always prove to be better on patients. Five hospitals and 146 patients aged 35 to 45 years were included for this study.

When the patients were tested, despite the pain, many patients continued to be healthy, but the patients who sought the remedy for pain by resorting to surgery, their pain increased more than life.


Dharmendra Singh    movetonature.blogspot.com

रविवार, 12 जनवरी 2014

अब बिना औजार के ही जुड़ जाएंगे फर्नीचर!

नीदरलैंड के एक डिजाइनर ने एक ऐसे फर्नीचर का निर्माण्ा किया है, जो बिना किसी औजार के ही आपस में जुड़ जाएगा। बेंजामिन वरम्यूलेन के डबल मैग्नेटिक असिस्टेड जियोमेट्री (एमएजी) फर्नीचर में कुर्सी, टेबल और अलमारी श्ाामिल है। यह फर्नीचर उन लोगों के बीच लोकप्रिय है, जो फर्नीचर पर ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते और इसे खुद ही सेट करना चाहते हैं। नया फर्नीचर चुंबक की सहायता से एक-दूसरे से जुड़ सकता है। इसके लिए किसी औजार की जरूरत नहीं पड़ती है। 'डेजीन पत्रिका" की रिपोर्ट में कहा गया है कि यह फर्नीचर स्टील और लकड़ी से तैयार किया गया है। वरम्यूलेन ने इस फर्नीचर को गत अक्टूबर में डच डिजाइन वीक में प्रस्तुत किया था।
----------------------------------------------

Now furniture will be added without tools

A designer from the Netherlands has created a furniture that will be connected without any tools. Benjamin Vermulen's Double Magnetic Assisted Geometry (MAG) furniture consists of a chair, table and cupboard. This furniture is popular among those who do not want to spend too much on furniture and want to set it themselves. New furniture can connect to each other with the help of magnets. No tools are required for this. "Design magazine" reported that the furniture was made of steel and wood. Vermulen presented the furniture at Dutch Design Week in October.

महिला या पुरुष किसे चाहिए अधिक नींद...!

भारत में आमतौर पर महिलाएं घर में सबसे देर से सोती हैं और सबसे पहले उठ जाती हैं। और पुरुष तब उठते हैं जब महिलाएं उनके लिए चाय-नाश्ता तैयार कर चुकी होती हैं। यानी कि भले ही पर्याप्त मात्रा में नींद न हुई हो तो भी महिलाओं को तो जागना ही है। मगर यह नहीं पता कि स्त्री हो या पुरुष सभी को समान मात्रा में नींद की आवश्यकता होती है। इसी तथ्य को लेकर एक नया शोध किया गया, जिसमें यह जानने की कोशिश की गई कि महिलाओं और पुरुषों में से किसे अधिक नींद की आवश्यकता होती है और क्यों?
यूं तो इस सवाल पर बहस पश्चिमी देशों में काफी समय से जारी थी मगर अब अमेरिकी शोधकर्ताओं ने इसका जवाब तलाशने का दावा किया है। इस शोध में कहा गया है कि क्योंकि महिलाएं दिनभर अधिक मल्टीटास्किंग करती हैं इसलिए उनके मस्तिष्क को रिकवर करने में ज्यादा समय लगता है।
*नींद न होने के प्रभाव :
नॉर्थ कैलिफोर्निया की ड्यूक यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने पाया कि पर्याप्त नींद से वंचित रहने वाली महिलाएं अवसाद से ग्रस्त रहती हैं साथ ही उन्हें गुस्सा भी बहुत ज्यादा आता है। 'साइंस वर्ल्ड रिपोर्ट" के मुताबिक पुरुषों में कम नींद लेने पर इस प्रकार की समस्या नहीं देखी जाती।
पिछले कई शोधों में हृदय रोग, मानसिक स्वास्थ्य, स्ट्रोक और शरीर में सूजन जैसी समस्याओं को नींद की कमी से जोड़कर देखा जाता रहा है। नींद विशेषज्ञ डॉक्टर माइकल ब्रूस का मानना है कि पर्याप्त नींद से मरहूम रहने वाली महिलाओं को सुबह उठने के दौरान शरीर में सूजन और दर्द की शिकायत रहती है।
*दिन में झपकी है जरूरी :
डॉक्टर ब्रूस का कहना है कि नींद की कमी से होने वाली इस परेशानी से बचने के लिए महिलाएं दिन में झपकियां ले सकती हैं। हालांकि उनका यह भी कहना है कि यह झपकी नब्बे मिनट से ज्यादा नहीं होना चाहिए वरना आपको रात में सोने में परेशानी हो सकती है।
*ब्रेन फंक्शन होता है सुचारू :
स्लीप रिसर्च सेंटर लॉफबोरोग यूनिवर्सिटी के निदेशक प्रोफेसर जिम हॉर्न का कहना है कि नींद का एक बड़ा फायदा यह है कि इस दौरान मस्तिष्क रिकवर और रिपेयर का काम करता है। उन्होंने कहा कि गहरी नींद, मस्तिष्क को विचार, याददाश्त और भाषा आदि को सुदृढ़ करने में मदद करती है। आप दिनभर में जितना दिमाग इस्तेमाल करते हैं आपको उतना रिकवर करने की जरूरत होती है यानी आपको उतना अधिक सोना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं को अधिक नींद की जरूरत होती है क्योंकि वे पुरुषों के मुकाबले अधिक मल्टी टास्किंग करती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे पुरुष जिनकी नौकरी में अधिक चुनौतियां और मानसिक दक्षता की आवश्यकता होती है, उन्हें भी अधिक नींद की जरूरत होती है।
---------------------------

Who needs more sleep… women or men!


In India, women usually sleep late at home and get up first. And men arise when women have prepared tea and snacks for them. That is, even if there is not enough sleep, women have to wake up. But it is not known whether women or men all require the same amount of sleep. A new research was done about this fact, in which it was tried to find out which of the women and men need more sleep and why?

Although the debate on this question was going on for a long time in Western countries, but now American researchers have claimed to find the answer. This research says that because women do more multitasking throughout the day, it takes more time for their brain to recover.

 Effects of sleeplessness:

Scientists at Duke University in North California have found that women who are deprived of enough sleep suffer from depression as well as a lot of anger. According to the "Science World Report" this type of problem is not seen in men having less sleep.

In many previous researches, problems like heart disease, mental health, stroke and body swelling have been associated with lack of sleep. Sleep expert Doctor Michael Bruce believes that women who have been sleeping with enough sleep complain of swelling and pain during waking up in the morning.

 Day nap is necessary:

Doctor Bruce says that women can take naps during the day to avoid this problem caused by lack of sleep. However, they also say that this nap should not be more than ninety minutes or else you may have trouble sleeping at night.

 Brain function is smooth:

Professor Jim Horn, director of Sleep Research Center Loughborough University, says that one of the major benefits of sleep is that the brain acts as a recovery and repair. He said that deep sleep helps the brain to strengthen thoughts, memory and language. The more brains you use throughout the day, the more recovery you need, that is, the more sleep you need. He further said that women need more sleep as they do more multi-tasking than men. He also said that men whose jobs require more challenges and mental skills also need more sleep.

Dharmendra Singh    movetonature.blogspot.com

शरीर की प्रकृति के अनुसार करें भोजन

आयुर्वेद के मुताबिक हर किसी की बॉडी का नेचर अलग-अलग होता है, अगर हम अपनी बॉडी के नेचर को बेहतर तरीके से जान लें तो उसकी जरूरतों के मुताबिक लाइफस्टाइल फॉलो कर खुद को हेल्दी रख सकते हैं।
 क्या है आपका प्रकार 
आयुर्वेद के मुताबिक हर किसी की बॉडी का नेचर अलग-अलग होता है, अगर हम अपनी बॉडी के नेचर को बेहतर तरीके से जान लें तो उसकी जरूरतों के मुताबिक लाइफस्टाइल फॉलो कर खुद को हेल्दी रख सकते हैं।
आयुर्वेद के मुताबिक हमारी बॉडी में तीन एलिमेंट्स होते हैं, वात, पित्त और कफ। अगर ये बॉडी में बैलेंस्ड हैं तो हम हेल्दी रहते हैं लेकिन ऐसे लोगों की गिनती न के बराबर है, जिनमें ये तीनों तत्व बैलेंस्ड रहते हों। हर किसी में कोई न कोई एक तत्व मुख्य रूप से प्रबल होता है जिसे आयुर्वेद में दोष कहा जाता है। जानते हैं वात, पित्त और कफ दोष से होने वाली परेशानियां और उसके हल के बारे में...
 क्या खाना पसंद करते हैं 
कटु, तिक्त, कसाय वाली चीजें ज्यादा खाना पसंद करते हैं।
 क्या परेशानी होती है 
इन्हें अक्सर गैस की प्रॉब्लम होती है, जिससे जोड़ों में दर्द की शिकायत ज्यादा होती है।
क्या खाना चाहिए 
अपने पसंदीदा टेस्ट के अलावा इन्हें मधुर, अम्ल और लवण वाली चीजें भी खाना चाहिए।
ऐसे लोग हाइपर एक्टिव होते हैं। ये तुरंत दोस्ती करते हैं, लोगों की मदद करते हैं, एनर्जेटिक होते हैं।
 क्या होती है परेशानी 
असक्रिय होने से मोटापे की शिकायत रहती है। उन्हें कफ की परेशानी अक्सर रहती है।
 क्या खाना पसंद करते हैं 
इन्हें मधुर, अम्ल और लवण वाली डाइट पसंद आती है। यही वजह है कि इनका वेट बढ़ता जाता है।
 क्या- क्या खाना चाहिए 
इन्हें कटु, तिक्त  और कसाय वाली डाइट भी लेते रहना चाहिए।
ये अच्छी कद-काठी के होते हैं। ये आमतौर पर कूल नेचर के होते हैं और कहीं भी एडजस्ट हो जाते हैं।
क्या प्रॉब्लम होती है :
पित्त की वजह से एसिडिटी की परेशानी होती है।
क्या खाना पसंद करते हैं :
अम्ल, लवण और कटु टेस्ट ज्यादा खाने से पित्त्त ज्यादा हो जाता है।
 क्या खाना चाहिए :
मधुर, तिक्त, कसाय वाली डाइट भी लेनी चाहिए ताकि डाइट बैलेंस रहे।
ये कल्पनाशील और भावुक होते हैं। इनका आईक्यू अच्छा होता है। इन्हें नींद नहीं आती।
छह तरह के होते हैं रस...

  •  मधुर : मीठी चीजों में पाया जाता है। जैसे आम, सेब, मिठाइयां
  •  कटु : कड़वी चीजों में पाया जाता है। जैसे अदरक, खट्टे फल 
  •  अम्ल : खट्टी चीजों में पाया जाता है, जैसे मौसमी, संतरा, नीबू
  •  कसाय : कसैली चीजों में पाया जाता है। जैसे आंवला, आमरस 
  •  तिक्त : कड़वे फलों या सब्जियों में पाया जाता है। जैसे करेला 
  •  लवण : नमकीन चीजों में पाया जाता है. जैसे पालक 

 अमृत आंवला : 
आंवला ही एक ऐसी चीज है जिसमें छह रस पाए जाते हैं। अगर आप आंवला किसी भी रूप में रोजाना खाते हैं तो आप हेल्दी रहेंगे। अधिकांश आयुर्वेदिक दवाओं में आंवले का इस्तेमाल किया जाता है। आंवला त्रिदोष नाशक है और रसायन है।


---------------------------------

Eat according to the nature of the body


According to Ayurveda, the nature of everyone's body is different, if we get to know the nature of our body better then we can keep ourselves healthy by following the lifestyle according to his needs.

 What is your type

According to Ayurveda, the nature of everyone's body is different, if we get to know the nature of our body better then we can keep ourselves healthy by following the lifestyle according to his needs.
According to Ayurveda, there are three elements in our body, Vata, Pitta and Kapha. If they are balanced in the body, then we remain healthy, but the number of such people in which these three elements are balanced. One element predominates mainly in everyone, which is called dosha in Ayurveda. Know about problems related to Vata, Pitta and Kapha Dosha and its solution…

 What do you like to eat
Likes to eat bitter, fatty, casseroles.

 What is the problem
They often have a gas problem, which causes more joint pain.

What to eat
Apart from their favorite test, they should also eat sweet, acid and salty things.
Such people are hyper active. They instantly befriend, help people, are energetic.

 What is the problem
Being inactive complains of obesity. They often have phlegm problems.

 What do you like to eat
He likes sweet, acid and salt diet. This is the reason that their weight increases.

 What to eat
They should also take diets containing bitter, tough and cashew nut.
They are of good stature. They are usually of cool nature and can be adjusted anywhere.

What is the problem:
Bile causes acidity.

What do you like to eat:
Overeating of acid, salts and bitter test causes bile excess.

 What to eat:
A diet consisting of sweet, thick, cashew nut should also be taken so that the diet remains balanced.
They are imaginative and emotional. They have good IQ. They do not sleep.
There are six types of juices ...



 Madhur: Found in sweet things. Like mangoes, apples, sweets
 Biting: Found in bitter things. Like ginger, citrus fruits
 Acid: found in sour things, such as seasonal, orange, lemon
 Kasai: Astringent is found in things. Like amla, amaranth
 Tikt: Found in bitter fruits or vegetables. Like bitter gourd
 Salts: Found in salty things. Like spinach


 Amrit Amla:

Amla is one such thing in which six juices are found. If you eat amla in any form daily then you will be healthy. Amla is used in most Ayurvedic medicines. Amla is Tridosha perishable and is a chemical.


Dharmendra Singh    movetonature.blogspot.com

ठंड में फायदेमंद है हॉट मसाज

सर्दियों में बालों का टूटना आम बात है। इसके साथ बालों में रूसी की समस्या भी बढ़ जाती है। लेकिन आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं हॉट ऑयल हेयर मसाज से।

क्या है हॉट ऑयल हेयर मसाज :
हॉट ऑयल हेयर मसाज यानी गर्म तेल से बालों की मालिश। बालों की जड़ को हेल्दी और मजबूत बनाने के साथ केमिकल और शैंपू से होने वाले डैमेज की भरपाई भी करती है हॉट ऑयल हेयर मसाज।
हफ्ते में एक या दो बार हॉट ऑयल मसाज ब्लड सर्क्युलेशन को बढ़ाकर बालों को हेल्दी बनाती है। साथ ही आप इससे रिलैक्स भी महसूस करते हैं।

 हॉट ऑयल मसाज कैसे करें :
-अपने बालों की प्रकृतिनुसार कोई भी तेल लेकर हल्का गुनगुना करें। अगर बालों में रूसी है, तो नीबू का रस भी इसमें मिला सकते हैं। फिर अंगुलियों या कॉटन की मदद से बालों की जड़ में तेल को धीरे-धीरे लगाएं।
-इसके बाद अंगुलियों को गोल-गोल घुमाकर बालों की मसाज करें। बीच-बीच में थोड़े-थोड़े बालों को लेकर हल्के हाथों से खींचें। इस प्रक्रिया को दो- बार दोहराएं। इसे करने से बालों की ग्रोथ होने लगती है।
-कभी भी बालों का मसाज जल्दबाजी में न करें। इससे बाल खिंचते और टूटते हैं। मसाज ठीक से करने के बाद गर्म पानी में तौलिए को भिगोकर निचोड़ें। इस गर्म तौलिए को बालों पर लपेट लें। आधे घंटे तक भाप देने के बाद बालों को शैंपू से धो लें। हां, शैंपू के बाद कंडीशनर लगाना न भूलें।
-हॉट ऑयल हेयर मसाज बाल धोने से एक घंटा पहले करें, ताकि बालों को पूरा पोषण मिले। महीने में एक बार भी अगर आप गर्म तेल से बालों की मालिश करें, तो इसका फर्क आपको जरूर नजर आएगा।
------------------------------

Hot massage is beneficial in cold


Hair loss is common in winter. With this, the problem of dandruff also increases. But you can get rid of this problem with hot oil hair massage.



What is Hot Oil Hair Massage:


Hot oil hair massage means massage of hair with hot oil. Along with making the hair root healthy and strong, it also compensates for chemical and shampoo damage caused by hot oil hair massage.

Hot oil massage once or twice a week makes the hair healthy by increasing blood circulation. At the same time you also feel relax from it.


 How to massage hot oil:

- Take any oil as per the nature of your hair and make it lukewarm. If there is dandruff, then lemon juice can also be added to it. Then apply oil slowly to the root of the hair with the help of fingers or cotton.

After this, massage the hair by turning the fingers round and round. Take a little hair in between, and pull it lightly. Repeat this process twice. By doing this, hair starts growing.

- Never massage hair in a hurry. This causes hair to pull and break. After properly massaging, soak the towels in hot water and squeeze. Wrap this hot towel on the hair. Wash hair with shampoo after steaming for half an hour. Yes, do not forget to apply conditioner after shampoo.

-Hot oil hair massage for one hour before washing the hair, so that the hair gets complete nutrition. Even once a month if you massage your hair with hot oil, then you will definitely see the difference.


Dharmendra Singh    movetonature.blogspot.com

एलर्जी और अस्थमा से बच्चों को बचाते हैं पेट्स

कहते हैं पेट्स सबसे अच्छे दोस्त होते हैं और बच्चों के प्रिय भी। इसके साथ ही पेट्स के कई फायदे भी हैं। हाल ही में हुए एक शोध में यह बात सामने आई है कि पालतू जानवर बच्चों को अस्थमा और एलर्जी से बचाते हैं। वैज्ञानिकों ने इस बात का कारण खोज लिया है कि शुरुआत से पालतू जानवरों के संपर्क में रहने वाले बच्चों में एलर्जी और अस्थमा की प्रवृत्ति कम क्यों हो जाती है? इसके लिए चूहों पर शोध किया गया, चूहों पर किए गए प्रयोग में शोधकर्ताओं ने पाया कि पालतू कुत्तों का संपर्क व्यक्ति की आंत में रहने वाले गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल (जठरांत्र) माइक्रोबायोम या रोगाणुओं के समुदाय को नया आकार प्रदान कर सकता है, जिससे व्यक्ति में विभिन्ना एलर्जी कारकों का प्रतिरोध स्तर बढ़ता है। इसमें शोधकर्ताओं ने पाया कि जिन घरों में या घरों के बाहर पालतू कुत्ते रहते हैं उनके घरों की धूल चूहे की आंत में रहने वाले रोगाणुओं के समुदाय को फिर से आकार दे सकती है।
यूसी सैन फ्रांसिस्को में गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग के सहायक प्रोफेसर सुसान लायन्स और यू मिशिगन में पैथालॉजी विभाग के प्रोफेसर निकोलस लुकास के नेतृत्व में हुए अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पाया कि यह सामान्य एलर्जी कारकों के लिए प्रतिरक्षा प्रणाली की अभिक्रिया को भी कम करता है। वैज्ञानिकों ने आंत के अंदर एक विशेष बैक्टीरिया की पहचान भी की जो दोनों एलर्जी कारकों के वायुमार्ग की रक्षा और वायरल के जरिए श्वसन संक्रमण के लिए जिम्मेदार है। अध्ययन यह दर्शाता है कि आंत के रोगाणु, आंत की प्रतिरक्षा प्रक्रिया पर व्यापक प्रभाव डाल सकते हैं।
----------------------------------------

Pets protect children from allergies and asthma

It is said that pets are best friends and loved ones. Along with this, PETS also has many advantages. A recent research has revealed that pets protect children from asthma and allergies. Scientists have discovered the reason why allergies and asthma tend to decrease in children exposed to pets from the beginning? For this, mice were researched, in an experiment conducted on mice, researchers found that exposure to domesticated dogs could reshape the community of gastrointestinal (gastrointestinal) microbiomes or microbes living in a person's intestine, causing various allergic reactions in the person. The resistance level of the factors increases. In it, the researchers found that the dust in the homes of those who live in or outside domesticated dogs can reshape the community of microbes living in the rat's intestine.
In a study led by Susan Lions, an assistant professor in the Department of Gastroentrology at UC San Francisco and Professor Nicholas Lucas of the Department of Pathology at U Michigan, researchers found that it also impairs the immune system's response to common allergens. The scientists also identified a special bacterium inside the intestine that is responsible for both protecting the airways of allergens and for viral respiratory infections. Studies show that intestinal germs can have a broad impact on the immune process of the intestine.

Dharmendra Singh    movetonature.blogspot.com

ये नहीं देखा तो फिर क्या देखा

जानवर और जान का जोखिम
Animal and life risk