गुरुवार, 18 जून 2015

ये खुशी है नईदुनिया की उत्तरोत्तर प्रगति की

देश के शीर्ष हिंदी अखबारों में शुमार नईदुनिया की 5/6/2015 को 68वीं वर्षगांठ इंदौर कार्यालय में उत्साहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर समाचार पत्र की उत्तरोत्तर प्रगति पर खुशी व्यक्त करते अधिकारी व कर्मचारीगण।
The 68th anniversary of Naidunia, which is among the top Hindi newspapers of the country, was celebrated enthusiastically at Indore office on 5/6/2015. On this occasion, officers and employees expressed happiness over the progress of the newspaper.
नईदुनिया की 68वीं वर्षगांठ के अवसर दिल्ली से प्रकाशित राष्ट्रीय संस्करण की टीम के सदस्यों का समूहचित्र। बाएं से दाएं धर्मेंद्र सिंह राजावत, राजकुमार खैमरिया, अमित भटनागर, अनिल  शर्मा, सुनील जोशी, आशीष बम व सुनील त्रिवेदी।
A grouping of team members of the national edition published from Delhi to mark the 68th anniversary of Nayiduniya. From left to right Dharmendra Singh Rajawat, Rajkumar Khamaria, Amit Bhatnagar, Anil Sharma, Sunil Joshi, Ashish Bomb and Sunil Trivedi.

गुरुवार, 7 मई 2015

पुराने दर्द के लिए जिम्मेदार रसायन की खोज। Find chemicals responsible for chronic pain.

 अमेरिकी वैज्ञानिकों ने पुराने दर्द के उभरने के लिए जिम्मेदार रसायन को ढूंढ़ने का दावा किया है। टेक्सास विश्वविद्यालय के श्ाोधकर्ताओं के मुताबिक डोपामाइन लंबे समय से चले आ रहे दर्द को बढ़ाता है। विवि के एसोसिएट प्रोफेसर टेड प्राइस ने बताया कि ताजा अध्ययन से पुराने दर्द को बनाए रखने में डोपामाइन की भूमिका का पता चला है। उनके मुताबिक इस खुलासे से इस तरह के दर्द से निपटने को लेकर पहले से कारगर दवाइयां बनाई जा सकती हैं। वैज्ञानिकों ने चुहिया पर किए गए श्ाोध में दर्द के मस्तिष्क से रीढ़ की हड्डी तक पहुंचने की प्रक्रिया का विश्लेषण्ा किया। उन्होंने पाया कि ए11 नामक न्यूरॉन के समूह को हटाने से पुराने दर्द में काफी हद तक कमी दर्ज की गई। डोपामाइन ए11 में ही जमा रहता है। श्ाोधकर्ताओं के मुताबिक जख्म होने की स्थिति में रीढ़ की हड्डी तक दर्द का संकेत बिजली की तर्ज पर प्रवाहित होता है। यहां से अन्य कोश्ािकाओं तक इसके संकेत भेजे जाते हैं। 

हार्ट अटैक का पता लगाने के लिए सस्ता उपकरण

 दिल के दौरे का पता लगाने के लिए वैज्ञानिकों ने थर्मोमीटर सरीखा नया उपकरण विकसित किया है। दक्षिण कोरिया के शोधकर्ताओं का मानना है कि इस नए उपकरण से दूर-दराज के इलाकों में निम्न आय वाले लोग भी कम खर्च पर हार्ट अटैक का पता लगा सकेंगे। मौजूदा प्रक्रिया काफी खर्चीली है।
पोहैंग विश्वविद्यालय के संगमिन जेयॉन ने बताया कि जांच से पहले लोगों से हार्ट अटैक के बारे में कुछ जानकारी लेनी होती है। इसके बाद ट्रोपोनिन नामक प्रोटीन का स्तर मापा जाता है। दिल तक खून का प्रवाह बाधित होने की स्थिति में ट्रोपोनिन का स्तर बढ़ जाता है, जिससे मांसपेशी को नुकसान पहुंचता है। जेयॉन ने बताया कि जांच के लिए कांच की  शीशी, विशेष नैनोपार्टिकल्स, एक बूंद स्याही और एक पतली ट्यूब की जरूरत होती है। ट्रोपोनिन मिश्रित मानव सीरम को नैनोपार्टिकल्स के साथ मिलकार शीशी में डाल दिया जाता है। ट्रोपोनिन की अधिकता पर स्याही ट्यूब तक पहुंच जाती है। इससे हार्ट अटैक का पता चल जाता है।
------------------------

Cheap tool to detect heart attack

Scientists have developed a new instrument, such as a thermometer, to detect heart attacks. Researchers in South Korea believe that this new device will allow low-income people in remote areas to detect heart attacks at low cost. The current process is quite expensive.
Sangmin Jeon of Pohang University said that people have to get some information about heart attack before the investigation. The level of a protein called troponin is then measured. Troponin levels rise when blood flow to the heart is interrupted, causing muscle damage. Jeon stated that the glass vial, special nanoparticles, a drop ink and a thin tube were required for the test. Troponin-mixed human serum is put into a vial mixed with nanoparticles. In excess of troponin the ink reaches the tube. This causes a heart attack.


Dharmendra Singh    movetonature.blogspot.com

शुक्रवार, 27 मार्च 2015

ज्यादा वसा वाला भोजन बदल सकता है व्यवहार

ज्यादा वसा वाला भोजन करने से श्ाारीरिक स्वास्थ्य तो प्रभावित होता ही है, यह मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी खतरनाक है। वैज्ञानिकों का कहना है कि ज्यादा वसायुक्त भोजन करने से दिमागी सेहत पर असर पड़ता है और इससे व्यक्ति के व्यवहार में बदलाव आ सकता है।
ताजा शोध में पाया गया कि ज्यादा वसायुक्त भोजन के कारण व्यग्रता, कमजोर याददाश्त और किसी काम को बार-बार करने की आदत भी बन सकती है। बायोलॉजिकल सायकेट्री जर्नल में प्रकाशित इस शोध में कहा गया है कि सिर्फ मोटापाग्रस्त लोगों को ही नहीं बल्कि स्वस्थ लोगों को भी ज्यादा वसायुक्त भोजन से बचना चाहिए। वैज्ञानिकों ने कहा कि ज्यादा वसायुक्त भोजन पेट में पाए जाने वाले बैक्टीरिया में बदलाव कर देता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस शोध से यह स्पष्ट हुआ है कि मोटापा न होने पर भी खाने की आदत दिमाग पर असर डाल सकती है।
----------------------------------

High fat food can change behavior

Eating too much fat not only affects physical health, it is also dangerous for mental health. Scientists say that eating more fatty food affects the mental health and it can change the behavior of a person.
Recent research has found that excess fat can cause anxiety, weak memory and the habit of doing some work repeatedly. This research, published in the journal Biological Psychiatry, states that not only obese people but healthy people should also avoid high fat food. Scientists said that more fatty food changes the bacteria found in the stomach. Scientists say that this research has made it clear that even without obesity, eating habits can affect the brain.


Dharmendra Singh    movetonature.blogspot.com

गुरुवार, 19 मार्च 2015

दिल की कोशिकाओं का फिर से हो सकेगा निर्माण

वैज्ञानिकों ने दिल की क्षतिग्रस्त कोशिकाओं को पुनर्जीवित करने की दिशा में अहम सफलता हासिल की है। अमेरिका और चीन के वैज्ञानिकों ने उस अणु का पता लगाया है जो नई कोशिकाओं के निर्माण के लिए जिम्मेदार होता है। चूहों पर यह शोध सफल रहा है। नए शोध से पता चला है कि 'एमआईआर302-367" नामक अणु का इस्तेमाल करने पर वयस्क चूहों में नई  कोशिकाओं का निर्माण करने की क्षमता फिर से पैदा हो जाती है। यूनिवर्सिटी ऑफ पेन्सिल्वेनिया के प्राध्यापक एडवर्ड मोरेसी के नेतृत्व में टेंपल यूनिवर्सिटी और चीन के फोर्थ मिलिट्री मेडिकल यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने यह शोध किया है। दरअसल, दिल का दौरा पड़ने पर हमारे हृदय का एक हिस्सा या  कोशिका मर जाती है। चिकित्सा विज्ञान इस मृत  कोशिका में फिर से जान फूंकने अथवा नए कोशिका का निर्माण करने में अब तक असफल रहा है। स्तनधारियों में चूहे ही एकमात्र ऐसे जीव हैं जो अपने जन्म के छह दिन तक नई  कोशिकाओं  का निर्माण करने में सक्षम होते हैं। हालांकि उम्र बढ़ने पर वे भी नई कोशिका का निर्माण नहीं कर पाते।
--------------------------------------

Heart cells will be able to be produced again

Scientists have achieved significant success in reviving damaged cells of the heart. Scientists in the US and China have discovered the molecule that is responsible for the formation of new cells. This research on mice has been successful. New research has shown that using a molecule called "miR302-367" regenerates the ability to form new cells in adult mice. Under the leadership of Edward Moresey, a professor at the University of Pennsylvania and University of China, Scientists at Fourth Military Medical University have done this research. Actually, a part or cell of our heart dies when a heart attack occurs. Medical science has so far failed to revive or create a new cell in this dead cell. Mice are the only organisms in mammals capable of forming new cells up to six days after their birth. However, they are also unable to form new cells on aging.



Dharmendra Singh    movetonature.blogspot.com

बेकिंग सोडा बढ़ा देगा आंखों की रोशनी

बेकिंग सोडा आपको आंखों की कई बीमारियों से निजात दिला सकता है। एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई है। शोधकर्ताओं के मुताबिक बेकिंग सोडा नेत्रों की रोशनी बढ़ाने में मददगार है। यह आंखों के फोटोरिसेप्टर से उत्पन्न् दृश्य संकेतों को संशोधित करता है। यह शोध मैसाचुसेट्स आई एंड ईयर, हार्वर्ड मेडिकल स्कूल और सैलस यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने किया है। विज्ञान पत्रिका बॉयोलॉजिकल केमिस्ट्री में इसके नतीजे प्रकाशित किए गए हैं। इसके मुताबिक आंखों में बाइकार्बोनेट के स्तर के नियंत्रण से आंखों की बीमारियों के बढ़ने की गति धीमी हो जाती है। हमारे शरीर में ज्यादातर बेकिंग सोडा की पूर्ति कार्बन डाइऑक्साइड से होती है, जो कोशिकाओं का अपशिष्ट पदार्थ है। इसके अलावा, कुछ प्रकार के भोजन से भी यह शरीर को मिलता है। 
----------------------------------------

Baking soda will increase eyesight

Baking soda can relieve you of many eye diseases. A new research has shown this fact. According to researchers, baking soda is helpful in increasing eye light. It modifies the visual signals generated by the photoreceptor of the eye. This research has been done by researchers at Massachusetts Eye & Ear, Harvard Medical School and Salus University. Its results have been published in the science journal Biological Chemistry. According to this, the control of the level of bicarbonate in the eye slows the pace of progression of eye diseases. Most of the baking soda in our body is supplied with carbon dioxide, which is a waste material of cells. Apart from this, some types of food also get it to the body.



Dharmendra Singh    movetonature.blogspot.com

बुधवार, 4 मार्च 2015

मोटापे को रोकने वाले हार्मोन की पहचान

अगर आप भी कसरत से कतराते हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है। वैज्ञानिकों ने एक ऐसे हार्मोन की पहचान की है जो शरीर पर ठीक वैसा ही असर डालता है जैसा कसरत से होता है। अपनी इस खूबी के चलते यह उच्च वसा वाले भोजन के कारण बढ़ने वाले वजन को नियंत्रित करने में सक्षम है।
शोध में पाया गया कि एमओटीएस सी नाम का यह हार्मोन उम्र के साथ होने वाले इंसुलिन रेजिस्टेंस को भी कम करता है। बढ़ती उम्र में इंसुलिन रेजिस्टेंस ही टाइप-2 डायबिटीज का कारण बनता है। यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफोर्निया के पिंकास कोहेन ने कहा कि इस हार्मोन की पहचान से डायबिटीज जैसी बीमारियों के इलाज की दिशा में नई कामयाबी मिलने की उम्मीद है। वैज्ञानिकों ने प्रयोगशाला में चूहे पर इस नए हार्मोन के प्रभावों का सफल परीक्षण किया है।
-----------------------------------------

Identification of hormones that prevent obesity

If you also shy away from exercising, then this news is for you only. Scientists have identified a hormone that affects the body exactly the same way as exercise. Due to its ability, it is able to control the weight gain due to high fat food.
Research has found that this hormone called MOTS C also reduces insulin resistance with age. Insulin resistance causes type-2 diabetes in old age. Pinkas Cohen of the University of Southern California said that the recognition of this hormone is expected to give new breakthroughs towards the treatment of diseases like diabetes. Scientists have successfully tested the effects of this new hormone on rats in the laboratory.

Dharmendra Singh    movetonature.blogspot.com

प्रदूषण कमजोर करता है बच्चे की याददाश्त

बच्चों को ऐसे स्कूल में पढ़ाना घातक हो सकता है जो सड़क के किनारे हों या फिर जिसके आसपास वायु प्रदूषण की मात्रा ज्यादा हो। एक नए शोध में कहा गया है कि प्रदूषित वायु के संपर्क में आने से बच्चे की याददाश्त पर बुरा असर पड़ सकता है। शोध के अनुसार, ट्रैफिक के कारण ज्यादा प्रदूषित क्षेत्र में पड़ने वाले स्कूल के सात से दस साल के बच्चों में समझ विकसित होने की गति कम होती है। बार्सिलोना के सेंटर फॉर रिसर्च इन एन्वॉयर्नमेंटल एपिडेमियोलॉजी के जोर्डी सनियर ने कहा कि इस शोध के आधार पर भविष्य में वायु प्रदूषण के नियमन बनाने और नए स्कूलों के निर्माण को लेकर सावधानी बरती जा सकती है। शोधकर्ताओं ने 12 महीने की अवधि के दौरान 39 स्कूलों में पढ़ने वाले 2,715 बच्चों पर यह शोध किया। प्रदूषित क्षेत्र के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों में समझ विकसित होने की गति अन्य की तुलना में कम पाई गई।
----------------------------------------

Pollution weakens child's memory

It can be fatal to teach children in schools that are on the side of the road or around which the amount of air pollution is high. A new research says that exposure to contaminated air can have a bad effect on a child's memory. According to research, seven to ten-year-old school children falling in a heavily polluted area due to traffic tend to have less speed to develop. Jordi Sunier of Barcelona's Center for Research in Environmental Epidemiology said that based on this research, caution can be taken in the future to regulate air pollution and build new schools. The researchers conducted 2,715 children studying in 39 schools over a 12-month period. The speed of developing understanding among children studying in schools in polluted areas was found to be lower than others.

Dharmendra Singh Rajawat                     www.movetonature.blogspot.com

शनिवार, 28 फ़रवरी 2015

चॉकलेट जल्द बन जाती है लत की वजह

अन्य खाद्यों की तुलना में उच्च प्रसंस्करित खाद्य जैसे चॉकलेट, पिज्जा और फ्रेंच फ्राइज को खाने से इनकी लत जल्दी लग सकती है। यह बात एक ताजा शोध में सामने आई है। मिशिगन यूनिवर्सिटी के शोध में देखा गया कि मोटापे की बढ़ती समस्या के बीच खाने की लत और खाने के प्रकार के बीच संबंध वैज्ञानिकों के लिए शोध का विषय बना है।  विभिन्न् जीवों पर पहले किए गए परीक्षणों में सामने आया था कि उच्च प्रसंस्करित खाद्य या अतिरिक्त वसा वाले खाद्य या रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट (मैदा, चीनी आदि) को खाना लत का शिकार बना सकता है। क्लीनिकल परीक्षण में पाया गया अप्रसंस्करित, बिना अतिरिक्त वसा और बिना रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट वाले खाद्य के प्रति लोगों में लत नहीं देखी जाती। वैज्ञानिक खाने की लत और उसके प्रकार के बीच संबंध को समझने की दिशा में शोध कर रहे हैं।
-------------------------------------

Chocolate soon becomes a reason for addiction

Compared to other foods, eating highly processed foods like chocolate, pizza and French fries can lead to addiction quickly. This is revealed in a recent research. Research at the University of Michigan has observed that the relationship between food addiction and the type of food that has become the subject of obesity has become the subject of research for scientists. Earlier tests on various organisms had revealed that high processed food or excess fat foods or refined carbohydrates (maida, sugar etc.) can make food a victim of addiction. Clinical trials found no addiction to unprocessed, no-fat and no-refined carbohydrate foods. Scientists are researching towards understanding the relationship between food addiction and its type.

Dharmendra Singh Rajawat                     www.movetonature.blogspot.com

ध्यान लगाने से कम हो जाएगा गर्दन का दर्द

ध्यान लगाने से सेहत पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों के बारे में तो सब जानते ही हैं। एक नए शोध में कहा गया है कि गर्दन में लगातार होने वाले तेज दर्द में ध्यान फायदेमंद हो सकता है। लगातार दर्द के कारण कई बार लोगों को अवसाद का शिकार होना पड़ता है।
पिछले शोधों में पाया गया था कि गर्दन में लगातार होने वाले दर्द का संबंध तनाव से होता है और ध्यान तनाव से राहत प्रदान करता है। जर्नल ऑफ पेन में प्रकाशित शोध के अनुसार शोधकर्ताओं ने पाया कि आठ हफ्तों का ध्यान का कार्यक्रम अन्य व्यायाम की तुलना में दर्द से ज्यादा राहत प्रदान करता है। शोध के दौरान गर्दन दर्द से पीड़ित 89 लोगों को ध्यान और अन्य व्यायाम चिकित्सा के दौर से गुजारा गया और आठ हफ्तों बाद प्रभाव का अध्ययन किया गया। ध्यान करने वाले समूह को दर्द से राहत मिली और साथ ही उन्हें दर्द के कारण होने वाली अन्य परेशानियां भी कम हुईं।
----------------------------

Neck pain will be reduced by applying meditation

Everyone knows about the positive effects of health on meditation. A new research says that meditation can be beneficial in the constant pain in the neck. Sometimes people have to suffer from depression due to constant pain.
Previous researches found that constant pain in the neck is related to stress and meditation provides relief from stress. According to research published in the Journal of Pain, researchers found that an eight-week meditation program provides more relief from pain than other exercises. During the research, 89 people suffering from neck pain underwent meditation and other exercise therapy, and the effect was studied eight weeks later. The meditating group received relief from the pain as well as other troubles caused by the pain.

Dharmendra Singh Rajawat                     www.movetonature.blogspot.com

शुक्रवार, 27 फ़रवरी 2015

मछली खाने और धूप सेंकने से दिमाग रहता है स्वस्थ

समुद्री मछली के सेवन और धूप सेंकने से आपका दिमाग ज्यादा क्रियाशील और स्वस्थ रह सकता है। नए अध्ययन से इसका खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक समुद्री मछली और धूप मानसिक गड़बड़ियों को दूर करने वाले रसायन सेरोटोनिन के स्तर को कायम रखने में मददगार होते हैं। ब्रेन सेरोटोनिन की कमी से ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर, एटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर, बायपोलर डिसऑर्डर, शिजोफ्रेनिया और अवसाद जैसी बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है। न्यूजीलैंड के चिल्ड्रंस हॉस्पिटल ऑकलैंड रिसर्च इंस्टीट्यूट में कार्यरत रोंडा पैट्रिक ने बताया कि सेरोटोनिन कार्यशीलता, उत्तेजना और सामाजिक व्यवहार को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाता है। समुद्री मछली में ओमेगा-3 की प्रचुरता होती है।
-----------------------------------

Eating fish and sunbathing keeps the brain healthy

Consuming sea fish and sunbathing can make your brain more active and healthy. This has been revealed by the new study. According to the report, marine fish and incense are helpful in maintaining the levels of serotonin, a chemical that removes mental disturbances. Brain serotonin deficiency increases the risk of diseases such as autism spectrum disorder, attention deficit hyperactivity disorder, bipolar disorder, schizophrenia, and depression. Ronda Patrick, working at the New Zealand Children's Hospital Auckland Research Institute, said that serotonin plays an important role in controlling function, arousal and social behavior. There is an abundance of omega-3 in marine fish.


Dharmendra Singh Rajawat                     www.movetonature.blogspot.com

शनिवार, 21 फ़रवरी 2015

अस्थमा की वजह बनने वाले प्रोटीन का पता चला

अस्थमा के इलाज की दिशा में वैज्ञानिकों ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। वैज्ञानिकों ने उस प्रोटीन का पता लगा लिया है जो  बिना संक्रमण के ही अस्थमा का कारण बनता है।
अमेरिका में मेडिकल कॉलेज ऑफ विस्कॉन्सिन के बायोकेमिस्ट्री के प्रोफेसर ब्रायन वॉकमैन ने कहा कि इस शोध के जरिए अस्थमा के इलाज के लिए ऐसी पद्धति को ईजाद किया जा सकेगा जो युवा बच्चों में संक्रमण के इतर अस्थमा की समस्या को रोकने में सक्षम हो। संक्रमण को अस्थमा के दौरे और अस्थमा के होने का सबसे बड़ा कारण पाया गया है। वर्तमान समय में अस्थमा का कोई इलाज नहीं है। अभी इससे संबद्ध सारे इलाज उसके लक्षणों को कमजोर करने और अस्थमा के दौरे को टालने पर केंद्रित हैं। शोध में पाया गया है कि प्रोटीन सीसीएल28 संक्रमण के बिना अस्थमा का कारण बनता है। इसे लक्ष्य करते हुए अस्थमा के इलाज का नया तरीका ईजाद करना संभव हो सकेगा।
------------------------------------

Protein causing asthma detected

Scientists have achieved great success in the treatment of asthma. Scientists have detected the protein that causes asthma without infection.
Bryan Walkman, a professor of biochemistry at the Medical College of Wisconsin in the US, said this research would help devise a method for treating asthma that would prevent asthma in young children, other than infection. Infection has been found to be the leading cause of asthma attacks and asthma. At present, there is no cure for asthma. Right now all the related treatments are focused on weakening her symptoms and avoiding asthma attack. Research has found that protein CCL28 causes asthma without infection. By targeting this, it will be possible to devise a new way of treating asthma.


Dharmendra Singh Rajawat                     www.movetonature.blogspot.com

बुधवार, 28 जनवरी 2015

स्टेम सेल से गंजेपन का इलाज संभव

वैज्ञानिकों को मानव स्टेम सेल के उपयोग से नए बाल उगाने में बड़ी सफलता मिली है। इससे गंजेपन के उपचार की एक नई राह की संभावना बढ़ी है। सैनफोर्ड-बर्नहेम मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट के शोध ने बाल गिरने के साथ लोगों के लिए कोश्ािका आधारित उपचार के विकास की दिश्ाा में पहला कदम बढ़ाया है। सैनफोर्ड-बर्नहेम के एसोसिएट प्रोफेसर एलेक्सी टेरसिख ने बताया, 'हमने बाल उगाने में सक्षम नई कोश्ािका बनाने के लिए मानव स्टेम सेल के उपयोग से एक नई विधि ईजाद की है। यह विधि मौजूदा तरीकों से काफी उन्न्त स्तर की है। वास्तव में मौजूदा तरीकों में सिर पर मौजूद बाल के रोमों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर प्रत्यारोपित किया जाता है।" उन्होंने बताया, 'हमारी विधि कोश्ािकाओं के असीमित स्रोत मुहैया कराती है और मौजूदा बाल रोमों की उपलब्धता तक सीमित नहीं होती है।" इस शोध का प्रकाश्ान पीएलओएस वन जर्नल में किया गया है।
-------------------------------------

Treatment of baldness possible with stem cells

Scientists have found great success in growing new hair using human stem cells. This has increased the possibility of a new way of treating baldness. Research by the Sanford-Bernheim Medical Research Institute has taken the first step towards the development of a cella-based treatment for people with hair fall. Sanford-Bernheim Associate Professor Alexei Tersikh stated, 'We have devised a new method using human stem cells to create new cells capable of growing hair. This method is of a much better level than the existing methods. In fact, the existing methods have implanted hair follicles on the scalp from one place to another. "He explained, 'Our method provides unlimited sources of cells and is not limited to the availability of existing hair follicles." This research has been published in PLOS One Journal.


Dharmendra Singh    movetonature.blogspot.com

रविवार, 25 जनवरी 2015

पार्किंसन के उपचार में ई कोली बैक्टीरिया अहम

 ई कोली बैक्टीरिया में पाए जाने वाले एक प्रोटीन में पार्किंसन और अल्जाइमर जैसी बीमारियों को रोकने की क्षमता हो सकती है। प्रमुख शोधकर्ता  और यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन से जुड़े मार्गेरी इवान्स ने बताया कि एमिलॉइड्स प्रोटीन से बनते हैं। जब ये एमिलॉइड्स गलत स्थान या समय पर जमा होते हैं तो मस्तिष्क की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं। इसके चलते पार्किंसन और अल्जाइमर जैसी बीमारियां होती हैं। इस शोध के निष्कर्षों से पार्किंसन के इलाज और एमिलॉइड्स को रोकने का नया रास्ता खुल सकता है। इस शोध का प्रकाशन मॉलक्यूलर सेल में किया गया है।
--------------------------------

E. coli bacteria important in the treatment of Parkinson's

A protein found in E. coli bacteria may have the ability to prevent diseases such as Parkinson's and Alzheimer's. Major researcher and Margerie Evans of the University of Michigan reported that amyloids are made up of proteins. When these amyloids accumulate at the wrong place or time, they damage brain cells. This causes diseases like Parkinson's and Alzheimer's. The findings of this research may open a new way to treat Parkinson's and prevent amyloids. This research has been published in Molecular Cells.


Dharmendra Singh    movetonature.blogspot.com

व्यायाम की क्षमता बढ़ाने में चुकंदर का रस फायदेमंद Beet juice is beneficial in increasing exercise capacity

एक श्ाोध में पता चला है कि चुकंदर का रस दिल के रोगियों में व्यायाम की क्षमता सुधार सकता है। यह निष्कषर््ा वेक फारेस्ट यूनिवर्सिटी द्वारा क्रानिक आब्स्ट्रक्टिव पल्मनेरी डिजीज (सीओपीडी) रोगियों के एक समूह पर किए गए एक नए श्ाोध के आधार पर निकाला गया है। इन रोगियों को व्यायाम से पहले चुकंदर का रस पिलाया गया थ्ाा। वेक फारेस्ट यूनिवर्सिटी के स्वास्थ्ा और व्यायाम विज्ञान विभाग के प्रमुख माइकल बेरी ने बताया, 'इस श्ाोध का मकसद यह पता लगाना थ्ाा कि क्या नाइट्रेट से भरपूर चुकंदर का रस सीओपीडी रोगियों में व्यायाम की क्षमता बढ़ा सकता है।" आमतौर पर व्यायाम के समय सीओपीडी रोगियों को सांस लेने में दिक्कतें होती हैं। इस स्थ्ािति में ऐसे लोग सीमित गतिविधियों के लिए विवश्ा होते हैं। इसके चलते वे अपना फिटनेस खो सकते हैं। इस श्ाोध का प्रकाश्ान नाइट्रिक ऑक्साइड : बॉयोलॉजी एंड केमिस्ट्री जर्नल में किया गया है।

शनिवार, 24 जनवरी 2015

वायरस भी आंत की बीमारियों की वजह

शोधकर्ताओं का कहना है कि आंत से जुड़ी बीमारियों के लिए मनुष्य के शरीर में पाए जाने वाले तरह-तरह के वायरस भी जिम्मेदार हो सकते हैं। वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन के शोधकर्ताओं ने पाया कि आंत संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों के पाचन तंत्र में स्वस्थ लोगों की तुलना में ज्यादा प्रकार के वायरस थे। वैज्ञानिकों ने हाल ही में शरीर के अंदर और बाहर पाए जाने वाले बैक्टीरिया और उनके जीन के बीमारियों से संबंध को लेकर अध्ययन शुरू किया है। यह पहला अध्ययन है जिसमें वायरोम यानी वायरस और उनके जीन की बीमारियों में भूमिका पर शोध हुआ है। शोधकर्ताओं ने कहा कि नतीजों में इस बात की संभावना दिखी है कि मोटापे, शुगर और आंत से जुड़ी बीमारियों में इनकी भूमिका हो सकती है। शोधकर्ता हर्बर्ट डब्ल्यू. वर्जिन ने कहा, 'अभी इस दिशा में बहुत काम किया जाना बाकी है। हमें यह जानना होगा कि ये वायरस आंत और आंत के बैक्टीरिया पर किस तरह असर करते हैं।"

-----------------------------------

Virus also causes intestinal diseases

Researchers say that various types of viruses found in human body can also be responsible for intestinal diseases. Researchers at the Washington University School of Medicine found that people with intestinal diseases had more viruses in the digestive system than healthy people. Scientists have recently started a study of the relationship between bacteria and their genes found inside and outside the body. This is the first study in which research has been done on the role of viruses and their genes in diseases. Researchers said the results showed that they may have a role in obesity, sugar and intestinal diseases. Researcher Herbert W. Virgil said, 'Much work remains to be done in this direction. We need to know how these viruses affect the intestine and intestinal bacteria. "



Dharmendra Singh Rajawat                     www.movetonature.blogspot.com

युवावस्था में अच्छी नींद से बढ़ती है याददाश्त

युवाओं और प्रौढ़ों में अच्छी नींद दिमाग तेज करने और याददाश्त को बढ़ाने में सहायक हो सकती है। ताजा शोध में अच्छी नींद और याददाश्त के बीच संबंध का अध्ययन किया गया है।
बेलर यूनिवर्सिटी के माइकल के. स्कलिन ने कहा, 'इस शोध ने यह सवाल खड़ा किया है कि क्या नींद से जुड़ी समस्या को ठीक करने से उम्र के साथ्ा सोचने और याद करने की क्षमता में होने वाले बदलाव को कम किया जा सकता है।"
उन्होंने कहा कि यह ठीक ऐसा है कि बाद में किसी चीज की भरपाई करने से बेहतर है श्ाुरू में ही निवेश्ा कर दिया जाए। स्कलिन ने कहा, 'हमने अध्ययन में पाया कि उम्र के मध्यम दौर में अच्छी नींद 28 साल बाद भी दिमाग के बेहतर काम करने में सहायक है।" शोधकर्ताओं ने कहा कि दिन में एक झ्ापकी भी दिमाग को राहत देती है।
---------------------------------------

Good sleep increases the memory in puberty

Good sleep in youth and adults can be helpful in sharpening the mind and enhancing memory. Recent research has studied the relationship between good sleep and memory.
Michael K. of Beller University "This research has raised the question whether correcting sleep problems can reduce the ability to think and remember with age," Scullin said.
He said that it is right that it is better to invest in Shuru than to compensate for something later. "We found in the study that a good sleep in the middle age is helpful for better brain function even after 28 years," said Scullin. Researchers said that even one nap a day gives relief to the brain.


Dharmendra Singh   movetonature.blogspot.com

गुरुवार, 22 जनवरी 2015

कैंसर के खिलाफ दस नए एंटीबॉडीज

वैज्ञानिकों ने दस नए एंटीबॉडीज विकसित किए हैं। ये कैंसर के खिलाफ मुकाबले में सहायक साबित हो सकते हैं। डेनमार्क की आरहस यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं द्वारा विकसित किए गए एंटीबॉडीज में से कुछ का चूहों पर और प्रयोगशाला में परीक्षण किया जा चुका है। उन्होंने ट्यूमर की वृद्धि को रोकने में इनका सफलतापूर्वक उपयोग किया। शोध से जुड़े यूनिवर्सिटी के एसोसिएट प्रोफेसर पीटर क्रिस्टेनसेन ने बताया, 'हमारे नए एंटीबॉडीज कैंसर ट्यूमर को बढ़ने से रोक सकते हैं। प्रयोगशाला और चूहों पर इन्होंने अच्छी तरह काम किया है। हालांकि, हम लोग अभी भी प्रायोगिक चरण की प्रारंभिक अवस्था में हैं।"
--------------------------------------------

Ten new antibodies against cancer

Scientists have developed ten new antibodies. These can prove to be helpful in the fight against cancer. Some of the antibodies developed by researchers at Aarhus University in Denmark have been tested on mice and in the laboratory. They successfully used these to stop tumor growth. Peter Christensen, associate professor at the University of Research, said, "Our new antibodies can prevent cancerous tumors from growing." They have worked well in the laboratory and on mice. However, we are still in the early stages of the experimental phase. "

Dharmendra Singh Rajawat                     www.movetonature.blogspot.com

अखरोट खाने से बेहतर होगी याददाश्त

 रोजाना नाश्ते में मुट्ठीभर अखरोट खाने से आपकी याददाश्त मजबूत हो सकती है। यह दावा एक नए शोध में किया गया है। इस शोध के मुताबिक अखरोट स्मृति, एकाग्रता और ज्ञान संबंधी कार्य पद्वति को सुधार सकता है। शोधकर्ताओं ने बताया कि अखरोट का सेवन करने वाले प्रतिभागियों की ज्ञान संबंधी कार्य पद्वति लगातार बेहतर पाई गई। यह निष्कर्ष यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के डॉ. लेनोरे अरब और सह शोधकर्ता डॉ. अल्फोंसो आंग ने वयस्क प्रतिभागियों पर किए गए शोध के आधार पर निकाला।
 उन्होंने पाया कि अध्ययन में अधिक अखरोट का सेवन करने वाले प्रतिभागियों ने ज्ञान संबंधी छह परीक्षणों में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। डॉ. अरब के मुताबिक रोज मुट्ठीभर अखरोट नाश्ते में या भोजन के साथ लेने से याददाश्त बेहतर करने में मदद मिल सकती है।
-----------------------------------------

Eating walnuts will improve memory

Eating a handful of walnuts in breakfast every day can strengthen your memory. This claim has been made in a new research. According to this research, walnuts can improve memory, concentration and knowledge related functions. Researchers reported that the knowledge practices of the participants consuming walnuts were consistently found to be better. This conclusion was made by Dr. Lenore Arab of the University of California and co-researcher Dr. Alfonso Aang based on research conducted on adult participants.
 They found that participants who consumed more walnuts in the study performed significantly in six knowledge-related tests. According to Dr. Arab, taking a handful of walnuts daily for breakfast or with food can help improve memory.


Dharmendra Singh Rajawat                     www.movetonature.blogspot.com

रविवार, 4 जनवरी 2015

औषधीय गुणों से भरपूर अमरबेल

आपने भी अमरबेल को किसी न किसी बड़े पेड़ पर फैले हुए जरूर देखा होगा। हालांकि लोग इसे खरपतवार समझकर निकाल फेंकते हैं, लेकिन बहुत कम लोग ही इसके औषधीय गुणों से वाकिफ होंगे। अमरबेल फालतू नहीं बड़े काम की होती है। आइए, हम आज आपको इसके औषधीय गुणों से परिचित कराते हैं-
अमरबेल का परिचय
अमरबेल एक पराश्रयी (दूसरों पर निर्भर) लता है, जिसे प्रकृति का चमत्कार ही कहा जा सकता है। बिना जड़ की यह बेल जिस वृक्ष पर फैलती है, अपना आहार उसके रस चूसने वाले सूत्र के माध्यम से प्राप्त कर लेती है। अमरबेल का रंग पीला और पत्ते बहुत ही बारीक तथा नहीं के बराबर होते हैं। अमरबेल पर सर्द ऋतु में कर्णफूल की तरह गुच्छों में सफेद फूल लगते हैं। इसके बीज राई के समान हल्के पीले रंग के होते हैं। अमरबेल बसंत ऋतु (जनवरी-फरवरी) और ग्रीष्म ऋतु (मई-जून) में बहुत बढ़ती है और शीतकाल में सूख जाती है। जिस पेड़ का यह सहारा लेती है, उसे सुखाने में भी यह कोई कसर बाकी नहीं छोड़ती।
- अमरबेल गर्म एवं रुखी प्रकृति की होती है। इस लता के सभी भागों का उपयोग औषधीय के रूप में किया जाता है।
- अमरबेल का प्रयोग खुजली दूर करने, त्वचा के बाहरी प्रयोग, आंखों के रोगों को नाश करने तथा पित्त, कफ और आमवात के नाश करने के लिए किया जाता है। इसे वीर्य बढ़ाने वाले रसायन और बलकारक के रूप में जाना जाता है।
- अमरबेल को पीसकर बनाए गए लेप को शरीर के खुजली वाले अंगों पर लगाने से आराम मिलता है। अमरबेल और मुनक्के को समान मात्रा में लेकर पानी में उबालकर बनाए गए काढ़े को छानकर तीन चम्मच रोजाना सोते समय पीने से पेट के कीड़े नष्ट हो जाते हैं।
- गंजेपन को दूर करने के लिए गंज वाले स्थान पर अमरबेल को पानी में घिसकर तैयार किया लेप नियमित रूप से दिन में दो बार चार से पांच हफ्ते तक लगाने से लाभ मिलता है।
- लगभग 50 ग्राम अमरबेल को कूटकर एक लीटर पानी में पकाकर बालों को धोने से बाल सुनहरे व चमकदार बनते हैं, बालों का झड़ना और रूसी में भी इससे लाभ होता है। इसका लेप सिर में लगाने से जुएं भी मर जाती हैं।
- अमरबेल के बीजों को पानी में पीसकर बनाए गए लेप को पेट पर लगाकर कपड़े से बांधने से गैस की तकलीफ, डकारें आना, अपान वायु (गैस) न निकलना, पेट दर्द एवं मरोड़ जैसे कष्ट दूर हो जाते हैं।
- अमरबेल का बफारा (भाप) देने से गठिया वात की
पीड़ा और सूजन शीघ्र ही दूर हो जाती है। बफारा देने के पश्चात इस पानी से स्नान कर लें तथा मोटे कपड़े से शरीर को खूब पोंछ लें।
- अमरबेल के बफारे से अंडकोश की सूजन भी हट जाती है।
- ऐसी प्राचीन मान्यता है कि अमरबेल को सूती धागों में बांधकर बच्चों के कंठ (गले) व भुजा (बाजू) में बांधने से कई बाल रोग दूर होते हैं।
- अमरबेल पीले धागे की तरह से भिन्ना व हरे रंग की भी पाई जाती है, जिसे पीसकर मक्खन तथा सोंठ के साथ मिलाकर लगाने से चोट के घाव भी जल्दी ठीक हो जाते हैं।
---------------------------------------

Amarabel rich in medicinal properties

You must also have seen Amarabel spread on some big tree. Though people throw it out as weed, very few people will be aware of its medicinal properties. Amarbel is useless but not of great use. Come, let us introduce you to its medicinal properties today-

Introduction to Amarabel

Amarbel brings a parasite (dependent on others), which can only be called a miracle of nature. The tree on which this unripe vine spreads, obtains its diet through its juice-sucking formula. The color of Amarbel is yellow and the leaves are very fine and equal. White flowers grow in bunches like amphibians in winter in the winter season. Its seeds are light yellow like rye. Amarabel grows very much in the spring (January – February) and summer (May – June) and dries in the winter. The tree it resorts to, it leaves no stone unturned in drying it.

- Amarbel is warm and dry in nature. All parts of this vine are used medicinally.
- Amarbel is used to relieve itching, external use of the skin, destroy diseases of the eyes, and destroy bile, phlegm and rheumatism. It is known as semen enhancer and force enhancer.
- Applying a paste made by grinding amarabel on itchy parts of the body provides relief. Boil the decoction made by boiling amarbel and dry grapes in equal quantity in water and filter it and drink three spoons daily at bedtime, it kills stomach worms.

To remove baldness, rub the amarabel in water at a bald place and prepare the paste regularly by applying it twice a day for four to five weeks.
Grind about 50 grams of amarbel and cook it in one liter of water and wash hair to make hair golden and shiny, it also benefits in hair fall and dandruff. Lice also dies by applying its paste on the head.
- Applying a paste made by grinding the seeds of amarbel in water and tying it on the stomach with a cloth, troubles like gas, belching, loss of air (gas), stomach pain and cramps are removed.
- Giving buffalo (steam) of Amarbel causes gout

The pain and swelling disappear soon. After giving buffara, take a bath with this water and wipe the body with a thick cloth.
- The swelling of the scrotum is also removed by the amber.
- There is an ancient belief that tying Amarbel in cotton thread and tying it in the throat (arm) and arm (arm) of children, many pediatric diseases are cured.
- Amarbel is also found in yellow and green thread like green thread, which is mixed with butter and dry ginger, and the injury wounds are also cured quickly.

Dharmendra Singh    movetonature.blogspot.com

सर्दियों में आंखों की देखभाल जरूरी

आंखें हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील अंग है और इनकी सही देखभाल अत्यंत आवश्यक है, खासकर सर्दियों में। इस मौसम में यदि आंखों में जलन, धुंधलापन या देखने में किसी अन्य तरह की दिक्कत आए तो इसे नजरअंदाज नहीं करिए बल्कि ध्यान देते हुए उपचार के बारे में सोचिए। सर्दियों में हम अपने पूरे शरीर को तो अच्छे से ढंक लेते हैं, लेकिन हमारी आंखें इन दिनों चलने वाली बर्फीली हवाओं से सर्वाधिक प्रभावित होती है। चिकित्सकों के अनुसार आंखों के बाहरी भाग में एक तरल द्रव्य की महीन परत होती है, जो आंखों के स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी होता है, लेकिन सर्दियों में चलने वाली ठंडी हवाएं आंखों की इस परत को वाष्पित कर ड्राई-आई की स्थिति उत्पन्ना कर देती हैं। इसके कारण आंखों की रोशनी आंशिक तौर पर प्रभावित होती है तथा आंखों में लगातार दर्द बना रहता है। इसलिए इस मौसम में आंखों की विशेष देखभाल  करना चाहिए।
- सनग्लासेस का इस्तेमाल सिर्फ गर्मियों में ही नहीं बल्कि ठंड के दिनों में भी करना चाहिए। इससे शुष्क हवाएं सीधी हमारी आंखों पर नहीं पड़ती । साथ ही यह आंखों को सूर्य की पराबैंगनी किरणों से भी बचाती है।
-कम्प्यूटर पर कार्य करने वाले लोग थोड़े-थोड़े समय का ब्रेक लें तो ज्यादा अच्छा है। आंखों को नियमित रूप से पर्याप्त आराम की जरूरत है। इसके अलावा नींद भी भरपूर लें, जिससे आंखें थकी हुई न दिखें।
-कम्प्यूटर पर कार्य करते समय पलकों को झपकाते रहना सबसे अच्छा व्यायाम है। पलकें झपकाने की क्रिया सर्दियों में आंखों की नमी को बरकरार रखती है। इससे आंखें तरोताजा व तनाव मुक्त भी बनी रहती हैं।
-आंखों की समस्या महसूस होते ही आंखों की जांच करवाना ज्यादा ठीक है। यह मौसम ड्राईनेस का है, जिसकी वजह से आंखों से पानी निकलने की शिकायत भी होती है, इसलिए नियमित रूप से आंखों का ध्यान रखना जरूरी है।
-सर्दियों के दिनों में आंखों को हीटर और एसी ब्लोअर की हवा के सीधी संपर्क में आने से बचाएं। सीधी आंखों पर पड़ने वाली हवा नुकसानदायक होती है।
----------------------

Eye care is necessary in winter

Eyes are the most important and sensitive part of our body and their proper care is extremely important, especially in winter. If there is any kind of irritation, blurring, or any other difficulty in seeing in this season, do not ignore it, but think about the treatment while paying attention. In winter, we cover our whole body well, but our eyes are most affected by the icy winds these days. According to physicians, there is a fine layer of fluid in the outer part of the eye, which is very important for the health of the eyes, but the cold winds in winter evaporate this layer of the eyes and produce a dry eye condition. Are. Due to this the eyesight is partially affected and there is constant pain in the eyes. Therefore, special care should be taken of the eyes in this season.
- Sunglasses should be used not only in summer but also in cold days. Due to this, the dry winds do not fall directly on our eyes. It also protects the eyes from the sun's ultraviolet rays.
-People working on computers are better if they take a short break. The eyes need regular rest. Apart from this, get plenty of sleep, so that the eyes do not look tired.
The best exercise is to blink the eyelids while working on the computer. Eyelash blinking retains eye moisture in winter. It also keeps the eyes refreshed and stress free.
- It is better to have eyes examined as soon as you feel the problem of eyes. This season is dryness, due to which there are complaints of watery eyes, so it is important to take care of the eyes regularly.
- Protect the eyes from direct exposure to the air of the heater and AC blower on winter days. Air directly on the eye is harmful.
Dharmendra Singh   movetonature.blogspot.com

सेहतमंद स्किन की खातिर...

मौसम में बदलाव, तनाव, हॉर्मोन और फिर जेनेटिक्स पर आपकी त्वचा का स्वरूप निर्भर करता है, लेकिन इसके अलावा यदि स्किन पर अचानक से कोई परिवर्तन होता है जैसे एक्ने का होना तो इस प्रकार की समस्याओं को देखकर पता लगाया जा सकता है कि कहीं आपकी सेहत से जुड़ी कोई ऐसी परेशानी तो नहीं जिसका प्रभाव आपकी त्वचा पर नजर आ रहा है।

ऑयली और चिपचिपी स्किन

ओवरएक्टिव सिबेशस ग्लैंड के कारण अधिक मात्रा में सीबम का स्राव होता है। इसकी वजह से त्वचा सामान्य से अधिक चमकीली नजर आती है और इसके कारण त्वचा से
जुड़ी कई समस्याएं उभर आती हैं। यदि ऐसे में आप अपनी स्किन को अधिक एक्सफोलिएट करते हैं या कठोर क्लींजर का उपयोग कर इसे रिमूव करने की कोशिश करते हैं तो ग्लैंड अधिक मात्रा में ऑयल का निर्माण करना आरंभ कर देती है।
टिप : चेहरे को अधिक बार ना धोएं। यदि धोना ही है तो ऐसे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें जिसमें अधिक मात्रा में केमिकल ना हो।

सूखी और छिलकेदार स्किन

कठोर साबुन जिनमें अधिक मात्रा में एडिटिव्स और ड्योडरेंट मौजूद हों उससे त्वचा पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। विशेषज्ञों का कहना है कि अधिक स्क्रबिंग और एक्सफोलिएट करने से स्किन ड्राय हो सकती है।
टिप : बहुत गर्म पानी से चेहरे को ना धोएं। इसके कारण त्वचा और भी सूख जाती है। इसकी बजाय गुनगुने पानी का प्रयोग करें। प्राकृतिक और कम झाग उत्पन्ना करने वाले क्लींजर के प्रयोग से त्वचा की नमी बरकरार रहती है।

असामान्य और लालिमा वाली त्वचा

कई लोगों को सूर्य की रोशनी के संपर्क में आने, कठोर क्लींजर, या जो लोग डाय को लेकर सेंसिटिव हैं उन्हें त्वचा से जुड़ी समस्या हो सकती है। यह गंभीर लेकिन आम समस्या रोसेजिया के कारण हो सकता है, जो त्वचा के अंदर मौजूद ब्लड वेसल्स के इनलार्ज होने के कारण हो सकता है।
टिप : सल्फेट जैसे केमिकल वाले क्लींजर का प्रयोग ना करें, जो कि सेंसिटिव स्किन के लिए और भी कठोर हो सकता है।
--------------------------

For the sake of healthy skin ...

Changes in weather, stress, hormones and then genetics depends on the appearance of your skin, but apart from this, if there is a sudden change on the skin such as acne, then these types of problems can be detected by looking at your eyes. There is no such problem related to health, whose effect is visible on your skin.

Oily and sticky skin

Overactive sebaceous gland causes a large amount of sebum secretion. Because of this, the skin looks brighter than usual and due to this the skin
Many associated problems arise. If you exfoliate your skin or try to remove it using a harsh cleanser, then the gland starts producing more oil.
Tip: Do not wash the face more often. If you have to wash, then use a product that does not have a lot of chemical.

Dry and peeled skin

Rigid soaps that contain high amounts of additives and deodorants have adverse effects on the skin. Experts say that more scrubbing and exfoliation can cause skin dryness.
Tip: Do not wash face with very hot water. Due to this the skin becomes even more dry. Use lukewarm water instead. Skin moisture is retained by the use of natural and low froth cleanser.

Unusual and reddish skin

Many people may have skin problems due to exposure to sunlight, harsh cleansers, or people who are sensitive to dye. This serious but common problem can be caused by rosacea, which can be caused by inhalation of blood vessels in the skin.
Tip: Do not use chemical cleansers such as sulfate, which may be too harsh for sensitive skin.

Dharmendra Singh    movetonature.blogspot.com