टीम
अन्ना 'लिव इन रिलेशनशिप' के समर्थन में आगे आई है। टीम के सदस्य और पूर्व
केंद्रीय मंत्री शांति भूषण ने कहा है कि लोगों को बदलते समाज के सच के साथ
इसे स्वीकार कर लेना चाहिए। भूषण के मुताबिक लिव इन रिलेशनशिप का विरोध
नहीं होना चाहिए। गाजियाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से
बातचीत में भूषण ने कहा, 'सामाजिक मूल्य बड़ी तेजी से बदल रहे हैं और
हमें इसे स्वीकार करना चाहिए।' विधानसभा चुनाव के बारे में भूषण ने
कहा कि अन्ना फैक्टर ने अपना असर दिखाया है और चुनावी नतीजों को देखने से
यह बात साफ हो जाती है।