शनिवार, 2 नवंबर 2013

ज्यादा समय की नींद देती है डायबिटीज से मुक्ति

भरपूर नींद लेने से न सिर्फ दिमाग स्वस्थ रहता है बल्कि व्यक्ति पूर्ण रूप से स्वस्थ महसूस करता है। ऐसा कई अध्ययनों में साफ हो चुका है। नए अध्ययन के निष्कर्षों के आधार पर बताया गया है कि किशोरावस्था में ज्यादा सोने वाले युवाओं को भविष्य में टाइप 2 डायबिटीज होने की आशंका कम होती है।
लॉस एंजिल्स बॉयोमेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट के शोधकर्ताओं ने पाया कि लंबे समय तक सोने वाले किशोरों के शरीर में इंसुलिन का स्तर सही रहता है जिससे उन्हें टाइप-2 डायबिटीज होने की आशंका कम होती है। इंसुलिन की संवेदनशीलता से शरीर में ब्लड शुगर का स्तर नहीं बढ़ता।
शोध में अहम भूमिका निभाने वाले डॉ.पीटर लियू ने बताया कि लंबे समय तक गहरी नींद लेना सभी को पसंद होता है, लेकिन काम के दबाव और व्यस्त दिनचर्या के बीच यह संभव नहीं हो पाता। उन्होंने बताया कि नए शोध से साफ हुआ है कि नींद के घंटों में बढ़ोतरी से शरीर में इंसुलिन का प्रयोग बेहतर हो सकता है, जिससे टाइप 2 डायबिटीज होने का खतरा कम हो जाता है। इंसुलिन एक प्रकार का हार्मोन है, जो शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रखता है। टाइप 2 डायबिटीज की समस्या में शरीर में इंसुलिन का उत्पादन प्रभावित होने से शरीर में इंसुलिन की मात्रा कम हो जाती है। वहीं शरीर में इंसुलिन की मौजूदगी टाइप 2 डायबिटीज के खतरे को कम करती है। लियू ने बताया कि शोध से सामने आए परिणामों के मुताबिक पूरे सप्ताह लंबे समय तक सोने वाले किशोरों के शरीर में इंसुलिन के प्रति संवेदनशीलता बढ़ जाती है, जिससे उन्हें भविष्य में डायबिटीज होने का खतरा कम हो जाता है।
कम सोने की आदत है मोटापेकी सबसे बड़ी वजह
यदि आप भी अनिद्रा के शिकार हैं तो इसका उपचार जल्द कीजिए, क्योंकि नींद की समस्या से ग्रसित लोग मोटापे का शिकार जल्द होते हैं। एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि नींद और मोटापा एक-दूसरे से संबंधित है। शोध के मुताबिक नींद की कमी से व्यक्ति में केवल थकान और चिड़चिड़ापन ही उत्पन्ना नहीं होता, बल्कि उसकी कमर का आकार भी बेडौल होने की गुंजाइश बढ़ जाती है। स्टॉकहोम स्थित उपसला यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने अपने अध्ययन में इन तथ्यों का खुलासा किया है कि नींद की कमी का भूख के हार्मोंस से कहीं न कहीं संबंध है। नींद न आने पर व्यक्ति को खाने की तलब लगती है और वह असमय भी कुछ न कुछ खाने लगता है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें