मंगलवार, 29 अक्टूबर 2013

दिल के लिए खतरनाक ट्रैफिक का शोर

 आज की व्यस्त जिंदगी में हर तरफ सिर्फ दौड़ा-भागी ही है। घर पर काम निपटाकर दफ्तर भागना तो दफ्तर से साइट पर जाना हो या फिर वापस घर लौटना हो, सभी में जल्दी मची रहती है। ऐसे में सामना होता है रास्ते के भारी ट्रैफिक का। इसलिए आजकल हर व्यक्ति का ट्रैफिक में फंसना आम हो चुका है। लगभग हर शहर का अब यही आलम हो चुका है। इधर एक शोध में इस बात की चेतावनी दी गई है कि ट्रैफिक जाम में गाड़ियों की आवाजें आपके नाजुक दिल को काफी नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसमें बताया गया है कि ट्रैफिक में होने वाले शोर से दिल का दौरा पड़ने की आशंका ज्यादा होती है। विज्ञान पत्रिका 'पब्लिक लाइब्रेरी ऑफ साइंस वन" के मुताबिक डेनिश कार्डियोवास्कुलर सोसाइटी के प्रमुख शोधकर्ता के नेतृत्व में किए गए इस अध्ययन में ट्रैफिक के शोर और दिल के दौरे के बीच स्पष्ट संबंध है।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें