दफ्तर में गलत ढंग से रखी हुई कुर्सियां और टेबल कंपनी के मुनाफे पर भारी चोट करते हैं। एक अध्ययन के मुताबिक ब्रिटेन में तकलीफदेह टेबल-कुर्सी की वजह से कर्मचारी अक्सर शरीर में दर्द होने की शिकायत करते हैं। वे बार-बार छुट्टी लेते है। इससे संस्थानों को सालाना सात अरब पौंड से ज्यादा का नुकसान उठाना पड़ता है। आधे से अधिक ऑफिस कर्मी अपनी बीमारी का जिम्मेदार दफ्तर को मानते हैं। तीन चौथाई के मुताबिक ऑफिस में गलत तरीके से रखी हुई कुर्सी-टेबल इसकी प्रमुख वजह है। दस में से सात ने कहा कि इससे उन्हें पीठ दर्द, सिरदर्द और डिप्रेशन का सामना करना पड़ता है।
पेन किलर लेनी पड़ती है
इसके कारण पांच में से एक व्यक्ति को साल में चौदह दिन सिकलीव लेनी पड़ती है। स्थिति गंभीर होने पर छुट्टी की संख्या 21 दिनों तक पहुंच जाती है। हाल मे हुए एक सर्वे में शामिल दो तिहाई कर्मचारियों ने कहा कि कभी-कभी उनका दर्दनिवारक दवाओं पर निर्भर करना पड़ता है। 20 में से एक व्यक्ति का कहना था कि बार-बार बीमार पड़ने के कारण उसे नौकरी छोड़नी पड़ी।
निजी जिंदगी पर भी असर
करीब 50 फीसद कर्मचारियों ने कहा कि अक्सर बीमार रहने की वजह से दफ्तर के काम के साथ उनकी निजी जिंदगी भी प्रभावित होती है। इसके चलते वे शारीरिक सक्रियता का कोई काम न ही कर पाते। 14 फीसद ने कहा कि दर्द के कारण उन्होंने खेलकूद संबंधी गतिविधियां कम कर दी हैं। वही 11 फीसद ने बागवानी करने के अपने शौक से किनारा करने की बात कही।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें