शहतूत में अनेक ऐसे लाभदायक गुण हैं, जो कई बीमारियों में वरदान साबित हो सकते हैं। इसमें पाए जाने वाले रेजवर्टेरोल के बारे में माना जाता है कि यह शरीर में फैले प्रदूषण को साफ करके संक्रमित चीजों को बाहर निकालता है। अगर आप झुर्रियों से परेशान हैं, तो अब चिंता करने की कोई बात नहीं। इसके लिए शहतूत का जूस पीजिए। आपका चेहरा चमकदार और ताजा हो जाएगा। शहतूत में एंटी एज यानी उम्र को रोकने वाला गुण होता है। साथ ही यह त्वचा को जवानी की तरह जवां बना देता है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें