शनिवार, 2 नवंबर 2013

दिल्ली में दीपावली पूजन मुहूर्त

दीपावली पर स्थिर लग्न में पूजा का विशेष महत्व है। इस लग्न में पूजा करने से मां लक्ष्मी जातक के यहां स्थाई तौर पर निवास करती हैं। इस बार दीपावली के दिन चार चरण में स्थिर लग्न है।

सुबह - 7:30 से 10:00 बजे तक
दोपहर- 2:00 से  3:30 बजे तक
शाम-  6:00 से 08:00 बजे तक
रात - 12:30 से 3:00 बजे तक

सुबह व दोपहर के मुहूर्त खास तौर से व्यापारियों और उद्यमियों के लिए हैं तथा शाम  और रात के मुहूर्त घर-परिवार में पूजा के लिए हैं। दीपावली की पूजा में गणेश जी का पाठ, लक्ष्मी जी का पाठ, दुर्गासप्तशती का पाठ, विष्णु सहस्त्रनाम और गोपाल सहस्त्रनाम का जप करने का विशेष महत्व है।

-पंडित संजय मुदगल, दिल्ली

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें