मौसमी फलों में कई बीमारियों से बचाव और उपचार के तरीके छिपे होते हैं। सर्दियों की शुरुआत हो चुकी है और इस मौसम का एक खास फल है सिंघाड़ा।
हरे, गुलाबी और भूरे रंगों में आने वाला यह फल सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इसका आटा भी बाजार में मिलता है। इसे कच्चा खाकर सर्दियों में खुद को दुरुस्त रखने में आपको काफी मदद मिल सकती है।
पोषक तत्व
सिंघाड़े में साइट्रिक एसिड, एमिलोज, कार्बोहाइड्रेट, बीटा-एमिलेज, प्रोटीन, फैट, थायमिन, विटामिन 'ए", 'सी", मैगनीज तथा फास्फोराइलेज पाए जाते हैं।
वजन घटाने के लिए
पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा और बेहद कम कैलोरी होने के कारण स्वस्थ जीवनशैली के लिए सिंघाड़ा एक बेहतरीन फल है।
पीलिया में फायदेमंद
डिटॉक्सिफाइंग गुणों के कारण इसे पीलिया ग्रस्त लोगों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। पीलिया के मरीज इसे कच्चा या जूस बनाकर ले सकते हैं। यह शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में काफी मददगार होता है।
दूर होता है डिहाइड्रेशन
सर्दियों में होने वाले डिहाइड्रेशन को दूर करने में सिंघाड़ा काफी लाभदायक है। इसके अलावा यह शरीर के लिए एक बेहतरीन कूलेंट का भी काम करता है। इसके अलावा यह दस्त रोकने में भी काफी प्रभावी है।
थायरॉइड का उपचार
मैगनीज और आयोडिन की पर्याप्त मात्रा होने के कारण यह थायरॉइड ग्रंथि की कार्यशैली को सुचारू रखने में भी मदद करता है।
एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर
पॉलीफिनॉलिक और फ्लेवेनॉइड एंटीऑक्सीडेंट्स की पर्याप्त मात्रा के कारण सिंघाड़े में एंटी-बैक्टीरियल, एंटीवायरल, एंटी-कैंसर और एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण भी होते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें