सोमवार, 28 अक्टूबर 2013

सोयाबीन एक्सट्रेक्ट कैंसर में लाभदायक

 भारतीय मूल के वैज्ञानिकों ने एक शोध में पाया कि मशरूम और सोयाबीन एक्सट्रेक्ट प्रोस्टेट कैंसर के मरीजों के  लिए लाभदायक है। यह
प्रोस्टेट कैंसर के मरीजों की जीवनअवधि बढ़ाने में मददगार सिद्ध हो सकती है। भारतीय मूल की शोधकर्ता परमिता घोष के नेतृत्व में यह अध्ययन यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया की टीम ने किया। चूहों पर किए इस अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पाया कि 'जेनिस्टीन युक्त पोलीसेकेराइड्स" (जीसीपी) जैसे नेचरल प्रॉडक्ट प्रोस्टेट कैंसर के मरीजों की लंबी उम्र में काफी मददगार हो सकते हैं। प्रोस्टेट कैंसर वाले मरीज की कोशिकाएं शरीर के अन्य भागों में फैलने से यह मेटास्टेटिक कैंसर का रूप ले लेता है। वर्तमान में किया गया अध्ययन इस बात का दावा करता है कि जीसीपी थैरेपी प्रोटेस्ट कैंसर की सेल्स को नष्ट करके व्यक्ति की आयु को बढ़ाती है।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें