बुधवार, 30 अक्टूबर 2013

धूल भी दे सकती है तनाव!

अगर आप अपने घर में मौजूद चीजों की साफ-सफाई में जरा भी कोताही बरतते हैं या फिर आपके सोफे या बुकशेल्फ  पर धूल की परत जमा रहती है, तो इससे आप तनावग्रस्त हो सकते हैं। एक शोध  में पाया गया है कि घर के सामानों पर जमा धूल में कुछ ऐसे कण होते हैं जो शरीर  में तनाव बढ़ाने वाले हार्मोन की वृद्धि करते हैं और शरीर  का हार्मोनल संतुलन  बिगाड़ते हैं।  नेशनल  इंस्टिट्यूट ऑफ इन्वॉयरमेंटल हेल्थ (एनआईईएचएस) केशोधकर्ताओं का मानना है कि घर में मौजूद सोफा, टीवी आदि सामानों पर जमा धूल के साथ ब्रोमिनेटेड फ्लेम रेटार्डेंट्स (बीएफआर) नामक रसायनिक तत्व होते हैं। ये शरीर  में मौजूद रसायनों के साथ मिलकर हार्मोन को नुकसान पहुंचाते हैं। एनआईईएचएस की निदेशक व प्रमुख शोधकर्ता लिंडा बिर्नबॉम बताती हैं, बीएफआर जब शरीर  में मौजूद प्रोटीन से मिलता है तो शरीर में एस्ट्रोजन नामक हार्मोन तेजी से बनता है, जिससे तनाव बढ़ता है। इसके अलावा इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म प्रभावित होता है और हार्मोनल संतुलन बिगड़ सकता है। अब तक बीएफआर को लेकर हुएशोधों में यह माना जाता रहा है कि सीमित मात्रा में इससे सेहत को नुकसान नहीं है, लेकिन इस शोध में इस रसायन के 3-डी मॉडल के जरिए एस्ट्रोजन और एंडोक्राइन सिस्टम पर नुकसान को परखा गया है।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें