प्रकृति ने हमें ढेर सारी नियामतें दी हैं, जिनसे हम आसानी से स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं। बस उन्हें जानने की जरूरत है। चैत्र नवरात्र के इस पावन पर्व पर माता की आराधना के लिए उगाए जाने वाले जवारे भी इन्हीं नियामतों में से एक है। मां की पूजा के लिए घटस्थापना के दिन ही जवारे बोने का रिवाज वर्षों से चला आ रहा है। शक्ति स्वरूपा मां की पूजा में जवारों का उपयोग संभवत: उसके शक्तिवर्धक गुणों की वजह से ही शुरू हुआ होगा।आहार शास्त्री जवारों को पृथ्वी की संजीवनी बूटी मानते हैं। जवारे के रस को 'ग्रीन ब्लड" नाम इसलिए ही दिया गया है क्योंकि इसका सेवन कई रोगों में लाभदायक माना जाता है। जवारे के रस का प्रतिदिन सेवन अमृतपान के समान माना गया है। वाकई गेहूं में ईश्वर प्रदत्त अपूर्व गुण है। तभी तो बारह मास भोजन में गेहूं का प्रयोग किया जाता है। वैज्ञानिक गेहूं को रोगनाशक मानते हैं, यही वजह है कि गेहूं के जवारे व्यक्ति को असाध्य रोगों से मुक्ति दिलाने में सहायक होते हैं। इसके अलावा अब वैज्ञानिक जौ के जवारों को इससे भी अधिक पोषक मानते हैं। इसलिए गेहूं या जौ के जवारों के रस का सेवन कर बेहतर स्वास्थ्य पाया जा सकता है। ---------------------------------------------
Joware disease like amrit
Nature has given us many rules, from which we can easily get health benefits. Just what they need to know. Javaras grown for the worship of mother on this auspicious festival of Chaitra Navratri is also one of these rules. The custom of sowing jowar for the worship of mother has been going on for years. The use of jowar in the worship of Shakti Swarupa Maa may have started because of its powerful properties. Jaware juice has been given the name "green blood" only because its consumption is considered beneficial in many diseases. Daily intake of jowar juice has been considered similar to that of nectar. The wheat has a God-given uncommon quality. Only then twelve Wheat is used in the mass meal. Scientists consider wheat to be a curative, which is why wheat jowar is helpful in getting rid of incurable diseases. May include. In addition, now that the Jwaron scientific barley are considered more nutritious. So consumed Jwaron juice of wheat or barley can be found better health.Dharmendra Singh movetonature.blogspot.com
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें