शनिवार, 2 नवंबर 2013

नाश्ते से पहले व्यायाम से दूर भागता है मोटापा

 यूं तो सुबह की एक्सरसाइज से लेकर नाश्ते और खाने तक के लोगों के अपने नियम होते हैं। मगर वे लोग जो मोटापा कम करना चाहते हैं, उनके लिए यह बात जरूरी है कि सुबह जल्दी उठकर नियमित रूप से नाश्ते से पहले व्यायाम करें। इससे उनके मोटापे में 20 प्रतिशत तक की कमी आएगी।
जी हां, 'ब्रिटिश जर्नल ऑफ न्यूट्रीशन" में प्रकाशित इस अध्ययन में कहा गया है कि मोटापा घटाने के लिए जरूरी है कि सुबह उठकर कुछ भी खाया-पिया न जाए। इस अध्ययन में पाया गया कि जो लोग नाश्ते से पहले व्यायाम करते हैं उनमें नाश्ते के बाद व्यायाम करने वालों की तुलना में शरीर का मोटापा 20 प्रतिशत अधिक कम किया जा सकता है।
12 लोगों को किया शामिल  
इस अध्ययन में 12  फिजिकली एक्टिव लोगों को शामिल किया। इन लोगों से सुबह 10 बजे ट्रेडमिल पर कुछ देर व्यायाम करने को कहा गया। इनमें नाश्ते से पहले और बाद में व्यायाम करने वाले दोनों तरह के लोग शामिल थे। बाद में सभी को चॉकलेट मिल्कशेक दिया गया और दोपहर के खाने में पास्ता दिया गया और उन्हें भर पेट खाने को कहा गया।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें