सोमवार, 28 अक्टूबर 2013

हेल्दी है हल्दी दूध

हल्दी और दूध, सेहत के लिहाज से इनके कई फायदे विभिन्ना शोधों में माने गए हैं लेकिन गर्म दूध के साथ हल्दी का सेवन सेहत के लिए काफी गुणकारी है। इसका असर सेहत पर आसानी से देखा जा सकता है।
जानिए, हल्दी वाले दूध के ऐसे फायदों के बारे में जो सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का हल हो सकते हैं।

 दमा से लेकर ब्रोंकाइटिस जैसे रोग
हल्दी एंटी माइक्रोबियल है इसलिए इसे गर्म दूध के साथ लेने से दमा, ब्रोंकाइटिस जैसी समस्याओं में आराम हो सकता है। यह बैक्टीरियल और वायरल संक्रमणों से लड़ने में मददगार है।
 वजन घटाने में फायदेमंद  
गर्म दूध के साथ हल्दी के सेवन से शरीर में जमा फैट्स घटता है। इसमें मौजूद कैल्शियम और मिनरल्स सेहतमंद तरीके से वेट लॉस में मददगार हैं।
 अच्छी नींद के लिए
हल्दी में अमीनो एसिड है इसलिए दूध के साथ इसके सेवन के बाद नींद गहरी आती है। अनिद्रा की दिक्कत हो तो सोने से आधे घंटे पहले गर्म दूध के साथ हल्दी का सेवन करें।
 दर्द से आराम 
हल्दी वाले दूध के सेवन से गठिया से लेकर कान दर्द जैसी कई समस्याओं में आराम मिलता है। इससे शरीर का ब्लड सर्क्युलेशन बढ़ जाता है, जिससे दर्द में तेजी से आराम होता है।
 खून और लिवर की सफाई
आयुर्वेद में हल्दी वाले दूध का इस्तेमाल शोधन क्रिया में किया जाता है। यह खून से टॉक्सिस एलीमेंट्स को दूर करता है और लिवर को साफ करता है। पेट से जुड़ी समस्याओं में आराम के लिए इसका सेवन फायदेमंद है।
 मजबूत हडि्डयां 
दूध में कैल्शियम अच्छी मात्रा में होता है और हल्दी में एंटीऑक्सीडेट्स भरपूर होते हैं इसलिए इनका सेवन हडि्डयों को मजबूत करता है और शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें