स्टेम सेल से टूटी हडि्डयों की वृद्धि में मदद मिल सकती है। श्ाोधकर्ताओं ने एक नई तकनीक का विकास किया है जिसके तहत स्टेम सेल को एक कठोर पदार्थ के साथ मिलाने पर हडि्डयों में एक बार फिर से वृद्धि सुनिश्चित की जा सकती है। इस पदार्थ का विकास यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्ग और साउथैंपटन की ओर से किया गया है। यह पदार्थ मधुमक्खी के छत्ते की तरह है। इससे होकर रक्त प्रवाहित हो सकता है और स्टेम सेल इससे जुड़ सकता है व हडि्डयों का विकास हो सकता है। यह अध्ययन एडवांस्ड फंक्श्ानल मटैरियल्स जर्नल में प्रकाश्ाित किया गया है। जानवरों पर किए गए इसके कुछ प्रयोग सफल रहे हैं। श्ाोधकर्ता मनुष्यों पर भी इसका परीक्षण्ा करने की तैयारी में हैं।यह एक क्रांति होगी
एडिनबर्ग स्कूल ऑफ केमिस्ट्री के प्रोफेसर मार्क ब्रैडली ने कहा कि इस तकनीक के इस्तेमाल से टूटी हड्डी एक बार फिर विकास करने लगती है। यदि मानव में इसका परीक्षण्ा सफल हुआ तो यह एक क्रांति होगी। खासतौर पर उम्रदराज लोगों के लिए यह बहुत लाभदायक साबित होगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें