शनिवार, 2 नवंबर 2013

ये टैटू बड़े काम का!

प्रिंसटन के एक अनुसंधानकर्ता ने दावा किया है कि उसने ऐसा नया हाईटेक टैकू बनाने में सफलता हासिल की है, जो बैक्टीरियल इंफेक्शंस को पकड़ लेगा और आप जब भी बीमार होंगे, यह अन्य लोगों को अलर्ट कर देगा। इसमें एक एंटीना होगा, जो यह अलर्ट भेजेगा।
गोल्ड और सिल्क से बुना हुआ यह टैटू बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण को पहचान लेगा और अन्य को यह बता देगा कि कब आप बीमार हैं या नहीं। उच्च तकनीक से बने इस टैटू में एक एंटीना भी लगा है जो पास ही स्थित कम्प्यूटर को वायरलेस अलर्ट भेजकर आपकी बीमारी की जानकारी देगा।
अस्थमा से उपजा आइडिया
डेली मेल में छपी खबर के अनुसार इस टैटू का विकास प्रिंसटन के प्रोफेसर माइकल मॅकअल्पाइन ने किया है। माइकल का कहना है कि उन्हें इस टैटू को बनाने का आइडिया एक महिला के बारे में पढ़ने के बाद मिला, जिसे ग्रॉसरी स्टोर पर अचानक ही अस्थमा का अटैक आ गया था। माइकल ने टाइम्स ऑफ ट्रेंटन को बताया कि वह महिला सांस बड़ी मुश्किल से ले पा रही थी और अपने पास खड़े व्यक्ति को बताने में असमर्थ थी कि उसे आखिर हुआ क्या है लेकिन उसकी बांह पर एक टैटू था, जिसने संकेत दे दिया था कि महिला को अस्थमा का अटैक आया है।माइकल ने कहा-'मैंने सोचा कि उस टैटू का ही कमाल था कि महिला की अस्थमा की बीमारी का तत्काल पता चल गया तो ऐसा एक्टिव टैटू भी होना चाहिए जो लगातार आपकी सेहत पर नजर रख सके। माइकल बहुत जल्द अपना प्रयोग अस्पतालों में शुरू करेंगे। उन्हें उम्मीद है कि वे टैटू में लगे एंटीना से व्यक्ति के दैनिक कामकाज पर कोई असर नहीं होगा।
पहले भी की है खोज
यह पहला मौका नहीं है जब माइकल ने शरीर में बीमारियों का पता करने का नॉवेल तरीका खोजा होगा। इससे पहले उन्होंने और उनकी टीम ने किसी व्यक्ति की सांस के आधार पर उसके शरीर में मौजूद बीमारी पता करने का तरीका ढूंढ़ा था।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें