गुनगुनी धूप का सेवन न सिर्फ हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है बल्कि यह कैंसर के खिलाफ एक कवच बनाने में सहायता करता है, जिससे कैंसर का खतरा कम होता है। विटामिन 'डी" का सबसे अच्छा स्रोत होती हैं सूर्य की किरणें। ठंड में घंटों धूप में बैठे रहना अच्छा लगता है, मगर गर्मियों में भी कुछ देर के लिए उगते सूरज से थोड़ी गर्मी लेने से रोग-प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है।
एक अध्ययन के तहत सूर्य की ऊर्जा को इतना प्रभावशाली बताया गया है कि इससे कई प्रकार के कैंसर से सुरक्षित रहने में मदद मिलती है। शोधकर्ताओं का कहना है कि हर दिन सिर्फ 10 से 15 मिनट धूप का सेवन करना जरूरी होता है। इसे आप चलते हुए, बैठकर कैसे भी ले सकते हैं। इससे विटामिन 'डी" तो शरीर को मिलता ही है, साथ ही स्ट्रेस दूर होकर ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक रहता है। वहीं इसे ब्रेस्ट, सर्वाकल, कोलोन और लंग कैंसर की कोशिकाओं को नष्ट करने के लिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है।
समाचार पत्र 'डेली एक्सप्रेस" में बताया गया है कि कई अनुसंधानों के बाद शोधकर्ता इस नतीजे पर पहुंचे हैं। हालांकि शोधकर्ताओं ने यह माना कि कुछ मामलों में त्वचा के कैंसर का खतरा सूरज की रोशनी से जरूर रहता है, मगर यह प्रश बहुत ही कम होता है। इसके बावजूद सूर्य की रोशनी करीब 15 प्रकार के कैंसर से बचा सकता है।
100 देशों के मामले किए शामिल
यह शोध 'एंटी कैंसर रिसर्च जर्नल" में प्रकाशित किया गया है। इसमें शोधकर्ताओं ने 100 देशों के कैंसर के मामलों को शामिल किया। शोध में पाया गया कि हर रोज गुनगुनी धूप का सेवन करने वालों लोगों में कैंसर का खतरा कम होता है। साथ ही विटामिन 'डी" की प्रचुर मात्रा भी मिलती है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें