आजकल के बच्चे हमेशा टीवी से चिपके रहते हैं। कार्टून देखते हुए खाना-पीना उनकी आदत में शुमार हो गया है। अब टेलीविजन से चिपके रहने वाले बच्चों के माता-पिता अब सावधान हो जाएं क्योंकि ऐसे बच्चे जरूरत से ज्यादा शुगरयुक्त ड्रिंक (सॉफ्टड्रिंक) का सेवन करते हैं।
टीवी के सामने एक घंटा अतिरिक्त समय बिताने से अधिक मात्रा में शुगर ड्रिंक पीने की आशंका 50 फीसद तक बढ़ जाती है। इससे उनकी सेहत को काफी नुकसान पहुंचता है। यूनिवर्सटी ऑफ गोथेनबर्ग के हालिया अध्ययन में शोधकर्ताओं ने यह दावा किया है। जो माता-पिता ज्यादा टीवी देखने की इजाजत देते हैं, उनके बच्चे हर हफ्ते दोगुनी मात्रा में नुकसानदेह ड्रिंक का सेवन करते हैं।
17 सौ बच्चों पर किया शोध
शोधकर्ताओं ने इस निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए दो से चार वर्ष के 1,700 बच्चों के अभिभावकों से एक प्रश्नावली भरवाई। इसमें उनसे बच्चों की टीवी देखने और शुगरयुक्त ड्रिंक पीने की आदत के बारे में पूछा गया। इस शोध में जिन अभिभावकों ने बच्चों के ज्यादा टीवी देखने की बात कही, उन्होंने अधिक मात्रा में शुगरयुक्त ड्रिंक पीने की बात भी स्वीकारी। इसके विपरीत शोधकर्ताओं ने कॉर्टून न देखने के दौरान सॉफ्ट ड्रिंक पीने की मात्रा में कमी देखी।
टीवी के सामने एक घंटा अतिरिक्त समय बिताने से अधिक मात्रा में शुगर ड्रिंक पीने की आशंका 50 फीसद तक बढ़ जाती है। इससे उनकी सेहत को काफी नुकसान पहुंचता है। यूनिवर्सटी ऑफ गोथेनबर्ग के हालिया अध्ययन में शोधकर्ताओं ने यह दावा किया है। जो माता-पिता ज्यादा टीवी देखने की इजाजत देते हैं, उनके बच्चे हर हफ्ते दोगुनी मात्रा में नुकसानदेह ड्रिंक का सेवन करते हैं।17 सौ बच्चों पर किया शोध
शोधकर्ताओं ने इस निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए दो से चार वर्ष के 1,700 बच्चों के अभिभावकों से एक प्रश्नावली भरवाई। इसमें उनसे बच्चों की टीवी देखने और शुगरयुक्त ड्रिंक पीने की आदत के बारे में पूछा गया। इस शोध में जिन अभिभावकों ने बच्चों के ज्यादा टीवी देखने की बात कही, उन्होंने अधिक मात्रा में शुगरयुक्त ड्रिंक पीने की बात भी स्वीकारी। इसके विपरीत शोधकर्ताओं ने कॉर्टून न देखने के दौरान सॉफ्ट ड्रिंक पीने की मात्रा में कमी देखी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें