पानी जीवन का एक अहम हिस्सा है। इसके बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। जिन लोगों को पीने का शुद्ध पानी मिलता है उन्हें खुद को खुशकिस्मत समझना चाहिए । यूनिसेफ के आंकड़ों के मुताबिक दुनिया में 76 करोड़ अस्सी लाख लोगों को शुद्ध पानी नहीं मिल पाता। पानी में अनेक गुण समाए हैं। यह कैंसर का इलाज नहीं कर सकता है, लेकिन उसके लिए जिम्मेदार कारकों से आपको बचा सकता है। यह आम-सा जान पड़ने वाला पानी हमारी अनेक शारीरिक प्रक्रियाओं में अहम भूमिका निभाता है।
मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है
यदि आप वजन कम करना चाहते हैं तो पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। इससे शरीर फैट बर्न करने के योग्य बन पाता है। क्लीनिकल एंडोक्राइनोलॉजी एंड मेटाबॉलिज्म के जर्नल में छपे श्ाोध्ा के मुताबिक स्वस्थ स्त्री व पुरुषों में पानी 30 प्रतिशत तक मेटाबॉलिज्म रेट को बढ़ाता है। पानी पीने के 10 मिनट के अंदर ही यह अपना असर दिखाना शुरू कर देता है। शोध्ा के मुताबिक खाना खाने से पहले एक या दो गिलास पानी पी लेने से व्यक्ति कम खा पाता है और वजन कम होने में मदद मिलती है।
दिल रखता है सुरक्षित
अमेरिकन जर्नल ऑफ एपिडेमियोलॉजी के मुताबिक जो लोग एक दिन में कम से कम पांच से छह गिलास पानी पीते हैं, उनमें एक या दो गिलास पानी पीने वालों की तुलना में हृदय रोग होने की आशंका 41 प्रतिशत कम होती है। इतना ही नहीं, कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का खतरा पर्याप्त मात्रा में पानी पीकर कम किया जा सकता है। शोध्ा बताता है कि पानी की पर्याप्त मात्रा कोलन कैंसर का खतरा 45 प्रतिशत और ब्लेडर कैंसर से जोखिम 50 प्रतिशत तक कम कर देती है।
सिरदर्द से राहत
न्यूरोलॉजी जर्नल में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार पानी से माइग्रेन जैसी बीमारी में भी फायदा पहुंचता है। वैज्ञानिकों ने इस तथ्य को जांचने के लिए दो अलग-अलग समूह बनाए, एक को प्लेसिबो का डोज दिया गया और दूसरे ग्रुप को अपने रोजाना के पानी की मात्रा में छह कप अतिरिक्त पानी पीने को कहा गया। दो हफ्ते बाद परीक्षण में पाया गया कि ज्यादा पानी पीने वाले समूह को दर्द में 21 घंटे तक की राहत मिली।
अलर्ट रखता है
शरीर में पानी की कमी के कारण थकान की समस्या हो जाती है। आपको नींद आती है और आपको लगता है कि झपकियां लिए बिना काम नहीं हो सकता, ऐसे में काम के दौरान काफी मुश्किलें आती हैं। पानी पीने से डिहाइड्रेशन की समस्या 2 प्रतिशत तक कम हो जाती है। साथ ही यह शॉर्ट टर्म मेमोरी की परेशानी दूर करने और कम्प्यूटर स्क्रीन पर फोकस करने में भी मददगार होता है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें