शनिवार, 2 नवंबर 2013

प्रकृति से पाएं सुरक्षा के उपाय

वर्षों से दादी-नानी के नुस्खों से तरह-तरह की परेशानियों का हल चुटकियों में होता आया है। भले ही उन नुस्खों को ध्ाीरे-ध्ाीरे बिसरा दिया गया है, लेकिन आज भी उत्पादों की भीड़ में कई ऐसे प्राकृतिक उपाय हैं जो नुकसान पहुंचाए बिना आपकी समस्या सुलझा सकते हैं।
घर में मच्छर, मक्खियां, कीड़े-मकोड़ों से परेशान होकर लोग तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं, लेकिन स्थिति जस की तस रहती है। जहरीले रसायनों से युक्त इन कीटनाशकों से न केवल प्रकृति को नुकसान पहुंचता है, बल्कि आपकी सेहत भी इससे प्रभावित होती है। ऐसे में यदि कुछ प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल कर समस्या को दूर किया जा सके तो उससे बेहतर क्या हो सकता है।
तुलसी दूर भगाती है मक्खियां :  मक्खियों को तुलसी के पत्तों की खुशबू पसंद नहीं आती। उन्हें घर के अंदर आने से रोकने के लिए दरवाजों और खिड़कियों के पास तुलसी पौध्ो के गमले रख दें। तेज ध्ाूप में तुलसी को न रखें। इसकी सूखी पत्तियों को कपड़े में बांध्ाकर रखें और समय-समय पर उसे मसलते रहें। इससे भी मक्खियां घर के अंदर नहीं आएंगी।
मकड़ियां दूर भागेंगी : मकड़ियों को साइट्रस पसंद नहीं आता। एक स्प्रे बोतल में पानी और नींबू का रस मिलाकर दरवाजों, खिड़कियों या जहां से मकड़ियां आती हैं, उस जगह पर छिड़काव करें।
बंद करें चींटियों की एंट्री : आध्ाा भाग पानी और आध्ाा भाग सिरके का मिलाकर जहां-जहां चींटियां नजर आएं, उस स्थान पर इस घोल को छिड़क दें। चींटियां आना बंद हो जाएंगी।
ततैया घर नहीं बनाएगी : कई प्रजातियां ऐसी होती हैं, जो दूसरे छत्ते के 200 गज दूर तक छत्ता नहीं बनातीं। इसलिए घर में नकली छत्ते लगा दें।
मच्छर भगाएं दूर : कैटनिप पौध्ो से बिल्लियों को जितना प्यार होता है, मच्छरों को उतनी ही नफरत। इसे गार्डन में लगाएं या फिर कैटनिप ऑयल अपनी स्किन पर लगाएं, मच्छर दूर भागेंगे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें