मंगलवार, 29 अक्टूबर 2013

लेडीज सैंडिल्स पुरुषों की पसंद

जब बात शॉपिंग की आती है, तो पहला नाम महिलाओं का ही आता है। यहां तक कि पुरुषों की शॉपिंग का जिम्मा भी इनके ही कंध्ाों पर होता है। ऐसे में महिलाओं के पहनावे व फुटवेयर पर पुरुष अपनी राय रखें तो मामला खास हो जाता है। कूपनकोड्स फोर यू डॉट कॉम नामक अमेरिकन वेबसाइट ने महिलाओं के फुटवेयर को लेकर पुरुषों के बीच एक सर्वे करवाया, जिसमें कई रोचक तथ्य सामने आए हैं। पुरुषों की नजर में बॉटम वाले हाई हील सैंडिल्स दिखने में सबसे बुरे लगते हैं। डिस्काउंट देने वाली कंपनी ने जब पुरुषों से पूछा कि उन्हें अपने पार्टनर का फुटवेयर कलेक्शन कैसा लगता है, तो 59 प्रतिशत पुरुषों ने उसे बुरा कहा।
79 प्रतिशत पुरुषों का कहना था कि उनकी पत्नी या गर्लफ्रेंड जब कोई फुटवेयर पहनती है, तो वे जरूर ध्यान देते हैं, जबकि 12 प्रतिशत ने माना कि उनका ध्यान कभी-कभी ही जाता है। 43 प्रतिशत पुरुषों ने स्वीकारा कि उनकी चाहत रहती है कि उनकी पार्टनर घ्ार में और बाहर उनकी पसंद के फुटवेयर पहने।
सर्वे में शामिल 93 फीसद पुरुषों ने माना कि यदि कोई महिला आकर्षक शूज या सेंडिल्स नहीं पहनती तो उसके कपड़ों का आकर्षण भी कम हो जाता है। इस वेबसाइट के चेयरमैन मार्क पीयरसन का कहते हैं कि महिलाओं को लेटेस्ट शूज खरीदना पसंद आता लेकिन हम जानना चाहते थे कि उनके पार्टनर को उनकी पसंद भाती है या नहीं। और यदि वे खुद अपनी पार्टनर को कोई फुटवेयर गिफ्ट करना चाहते हैं तो उनकी डिजाइन कैसी होगी।
सेलिब्रिटीज की पहली पसंद मानी जाने वाली वेज शूज को पुरुषों ने सबसे कम वोट दिए। उनकी नजर में यह स्टाइल अच्छी नहीं थी। सर्वे का परिणाम कहता है कि पुरुषों को अपने पार्टनर के लिए फुटवेयर की शॉपिंग करना पसंद आता है।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें