गुरुवार, 31 अक्टूबर 2013

इस मिट्टी में बड़े-बड़े गुण...

आमतौर पर घरों में मुल्तानी मिट्टी का पैक लगाते आपने अक्सर लोगों को देखा होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मुल्तानी मिट्टी में ऐसे क्या गुण हैं जिसकी वजह से इसका इस्तेमाल इतना अधिक प्रचलित है।
जानिए, त्वचा और बालों के लिए मुल्तानी मिट्टी के इस्तेमाल के क्या फायदे हैं।
 मुहांसों से छुटकारा
मुल्तानी मिट्टी में मैग्नीशियम क्लोराइड प्रचुर मात्रा में है, जो मुहांसे हटाने में मदद करता है। यही वजह है कि मुहांसों की समस्या या ऑयली स्किन पर इसका इस्तेमाल बहुत फायदेमंद माना जाता है।
 बेहतरीन क्लींजर
मुल्तानी मिट्टी त्वचा से गंदगी साफ करने के लिए बहुत कारगर है और इसके कोई साइड इफेक्ट्स भी नहीं हैं। ऑयली त्वचा है तो इसे गुलाबजल के साथ त्वचा पर लगाएं और ड्राय स्किन है तो इसे बादाम के पेस्ट के साथ मिलाकर लगाने से बेहद असरकारी प्रभाव दिखाई देते हैं। इससे ब्लड सर्क्युलेशन भी ठीक रहता है।
 प्राकृतिक स्क्रब
मुल्तानी मिट्टी से चेहरे पर हल्की मसाज त्वचा के ह्वाइट हेड्स और ब्लैक हेड्स साफ करने में मदद करती है। पिसे हुए बादाम या संतरे के छिलके को पीसकर इसके साथ लगाने से यह बेहतरीन स्क्रब का काम करती है।
 त्वचा के दाग
गाजर के जूस के साथ मुल्तानी मिट्टी मिलाकर चेहरे पर लगाने से दाग-धब्बे दूर होते हैं।
 बालों की कंडिशनिंग
आंवले के जूस के साथ मुल्तानी मिट्टी मिलाकर बालों पर मास्क की तरह लगाएं और 10 मिनट बाद अच्छी तरह साफ कर लें। बालों की कुदरती कंडिशनिंग होगी। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें