बुधवार, 30 अक्टूबर 2013

मैरिजेस आर मेड ऑनलाइन!

अभी तक तो इस बात पर विश्वास किया जाता है कि 'मैरिजेस आर मेड इन हैवन" मगर अब इसके  बजाए जोर दिया जा रहा है 'मैरिजेस आर मेड ऑनलाइन"! जी हां, न सिर्फ शादियां ऑनलाइन तय होती हंै बल्कि यह भी माना जा रहा है कि जो कपल ऑनलाइन मिलते हैं वे ज्यादा हैप्पीअर होते हैं और उनकी शादियां भी लंबी चलती हैं।
यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो में किए एक अध्ययन में बताया गया है कि वर्ष 2005 और 2012 के मध्य तकरीबन एक तिहाई से अधिक शादियां ऑनलाइन तय हुईं और ये दम्पति ज्यादा खुश और ज्यादा स्थायी हैं। हालांकि शोध में यह स्पष्ट नहीं है कि ऑनलाइन  रिश्ते ज्यादा सक्सेसफुल कैसे होते हैं। मगर शोधकर्ताओं का कहना है कि इसके कारणों में ऑनलाइन डेटर्स का स्ट्रांग मोटिवेशन्स, एडवांस स्क्रीनिंग की उपलब्धता और बड़ी संख्या में पारदर्शी अवसरों का सामने आना प्रमुख वजह हो सकती है।
 शोध के प्रमुख ऑथर जॉन काकिओप्पो और शिकागो यूनिवर्सिटी में साइकोलॉजी के प्रोफेसर मार्गरेट ब्लेक के अनुसार इस शोध से प्राप्त डेटा बताते हैं कि इंटरनेट ने यह परिवर्तन किया है और इसके जरिए जोड़ियां बनने में  ज्यादा मदद मिली है।
जो कपल ऑनलाइन मिलते हैं उनमें हायर मैरिटल सेटिस्फेक्शन ज्यादा पाया जाता है और
वहीं इनमें ब्रेकअप के मामले भी कम पाए जाते हैं। शोधकर्ताओं का कहना है कि आमने-सामने मिलकर बातचीत के जरिए शुरू रिश्तों के बजाए ऑनलाइन रिश्ते ज्यादा बेहतर होते हैं।
कैसे किया अध्ययन 
यह अध्ययन प्रश्नावली के आधार पर किया गया। लोगों से शादी से होने वाली खुशी, डिग्री ऑफ अफेक्शन, कम्युनिकेशन और एक-दूसरे के प्रति प्रेम के बारे में पूछा गया।  तकरीबन 19,131 लोगों पर सर्वे किया गया और इसके आधार पर निष्कर्ष निकाला गया। इसमें पाया गया है कि तकरीबन 45 प्रतिशत लोग ऑनलाइन डेटिंग साइट के जरिए मिले। केवल इतना ही नहीं इनमें से अधिकांश 30 से 39 वर्ष आयुवर्ग के, नौकरीपेशा और ज्यादा इनकम वाले लोग थे। जिन्होंने ऑनलाइन डेटिंग के जरिए एक-दूसरे के नेचर को समझते हुए अपनी पसंद के आधार पर सिलेक्शन किया।
आंकड़े कहते हैं 
आंकड़ों के अनुसार जो लोग ऑनलाइन मिले उनमें मैरिज ब्रेकअप का आंकड़ा 6 प्रतिशत तक पाया गया जबकि ऑफलाइन मिलने वाले लोगों में यह आंकड़ा 7.6 प्रतिशत देखा गया। वहीं सेटिस्फेक्शन सर्वे में ऑनलाइन मिलने वालों में शादी से सेटिस्फेक्शन 5.64 प्रतिशत देखा गया है जो ऑफलाइन मिलने वालों की तुलना में 0.16 प्रतिशत ज्यादा है।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें