शनिवार, 17 अगस्त 2019

विधायक कॉलोनी को मिली नई पहचान

13 जनवरी 2018ः विधायक कॉलोनी को आज के दिन ही एक नई पहचान मिली। हिमालया लीजेंड बिल्डिंग के समीप स्थित गली नंबर पांच के गेट नंबर तीन पर नया बोर्ड लगाया गया। इस बोर्ड को लगवाने से जहां विधायक कॉलोनी में आने-जाने वालों को कहीं भी पहुंचना आसान हो गया था, वहीं इससे कॉलोनी के विकास के लिए आर्थिक सहयोग भी मिला था। विज्ञापन दाता ने एक साल तक विज्ञापन के बदले 12 हजार रुपये देने का तात्कालिक आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों से अनुबंध किया था। 

विधायक कॉलोनी में रोक ली पानी की बर्बादी



07 जनवरी 2018ः  विधायक कॉलोनी में रविवार की शाम को गंगाजल की पाइप लाइन फूट गई। प्लाट नंबर 18 के सामने तिराहे पर फूटी इस पाइप लाइन से पानी इतनी तेज  बह रहा था कि मानो कोई फव्वारा खोल दिया गया हो। यदि लाइन को तुरंत दुरुस्त नहीं किया जाता तो पानी की काफी बर्बादी होती। चुंकि रविवार का दिन था, एेस े में अधिकारियों के अवकाश पर होने की वजह से समस्या के जल्द समाधान की उम्मीद कम थी, मगर मैंने तत्कालीन जीडीए के जोन छह के अधिकारी एसकेएस चौहान जी को वाट्सएप पर मैसेज किया। उन्होंने रविवार के दिन भी सक्रियता दिखाई और मौके पर टीम को भेजने के निर्देश दिए।  कुछ समय बाद साजन तिवारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और लीकेज को दुरुस्त किया।  

विधायक कॉलोनी के विकास के लिए जुटे लोग

07 जनवरी 2018ः  विधायक कॉलोनी की बेहतरी के लिए रविवार को कुछ गणमान्य नागरिक सीनियर सिटीजन पार्क में जुटे। इस दौरान विकास कार्य  को लेकर रूपरेखा तय की गई। इसमें अजय कुमार, मंयज सिंह, संगीत झा, सुनील गुप्ता, अभिनाश, सुशील कुमार दुबे, प्रभात रंजन, अनिल रोहिल्ला, मनोज कुमार सिंह, नितिन श्रीवास्तव, शैल रावत, शैल सुंदर, नेहा सिन्हा, रुक्मिणी खुशगाल और नवरंग सहित कई लोगों ने भागीदारी निभाई। 






शुक्रवार, 16 अगस्त 2019

साल का अंतिम दिन और ये मस्ती भरा सफर

31 दिसंबर 2017ः अमीषी मैडम की यह दिलकश अदा
 किसी के भी चेहरे पर मुस्कान बिखेर सकती है। 







31दिसंबर 2017ः साल के अंतिम दिन को सभी कुछ खास अंदाज में गुजराना चाहते हैं, एेसे में अजय-दीपू, मंजय-शालिनी के साथ हमारे सास-ससुर और हमारी श्रीमति मीनाक्षी राजावत ने गढ़मुक्तेश्वर के गंगा घाट चलने का प्लान बनाया। एेसे में दो कारें लेकर हम सभी विधायक कॉलोनी से गढ़मुक्तेश्वर के लिए निकल दिए। नेशनल हाइवे 24 (अब नेशनल हाइवे-नौ) पर जमकर धुंध के बीच हम लोग सफर पर निकल दिए। सुबह दस बजे हम सभी पहुंच गए। हमारे दफ्तर के साथी राजीव जौहर जी ने दैनिक जागरण के स्थानीय संवाददाता और हमारे सहयोगी राम मोहन शर्मा जी को पहले से ही सूचित कर दिया था। उन्होंने हमारी बहुत मदद की। गंगा घाट पर स्थान से लेकर गंगा की सैर की उन्होंने व्यवस्था करवा। इसके बाद उन्हीं के सहयोग से पूजा-पाठ किया। फिर वहां छत पर बने एक सुंदर से गार्डन का हम सभी ने भ्रमण किया। लौटते समय हम सभी खेत-खलियानों में भी खूब घूमे और मस्ती की। यह एक यादगार दौरा था। 

वैशाली का मेला और मौज मस्ती


24 दिसंबर 2017ः वैशाली इंदिरापुरम गाजियाबाद में आयोजित मेले में हम सपरिवार पहुंचे। इस दौरान मेरे बेटी अमीषी राजावत ने न केवल ऊंट की सवारी की बल्कि गुब्बारों पर निशाना भी लगाया। इस दौरान हमारे साथ हमारी धर्मपत्नी मीनाक्षी राजावत और उनकी छोटी बहन शालिनी और शालिनी के पति मंजय प्रताप भी थे। इस दौरान हम लोगों ने खूब मस्ती की। खाया-पिया घूमे-फिरे और देर रात घर पहुंचे। 

सुरक्षा के लिए तैयार हुआ गार्ड रूम


24 दिसंबर 2017ः यही वह दिन था, जिस दिन विधायक कॉलोनी, न्यायखंड-1, इंदिरापुरम के गली नंबर पांच का गार्ड रूम बनकर तैयार हुआ। इसके लिए विधायक कॉलनी वासियों ने रात-दिन एक कर दिया। मजदूरों ने भी रात-दिन काम करके इसको तैयार किया। नीचे के फोटो में रात के दौरान काम करता राज मिस्त्री। इस दौरान मैं भी वहां मौजूद रहा। 

गुरुवार, 15 अगस्त 2019

पुलिस अधीक्षक के जरिये अपराध पर लगाम


22 दिसंबर 2017ः विधायक कॉलोनी स्थित सीनियर सिटीजन पार्क में लोग खुलेआम शराब पीते थे। इतना ही नहीं, अन्य प्रकार का नशा करते थे और जुआं खेलते थे। इससे यहां महिलाओं के लिए माहौल अनुकूल नहीं था। आम लोग भी डरते थे। उनको इस बात की आशंका रहती थी कि असामाजिकतत्व पता नहीं कब किसके साथ क्या वारदात कर दें। एेसे में गाजियाबाद के तत्कालनीय एसपी सिटी आकाश तोमर जी से बात की गई। उनको समूचे मामले की जानकारी दी गई। उन्होेंने इस मामले में जबर्दस्त रिश्पोंस दिया। उन्होंने न केवल एसएचओ का मुझे फोन नंबर उपलब्ध कराया बल्कि उनको इस बारे में सख्त कार्रवाई करने के लिए भी कहा। इसी का नतीजा रहा है कि स्थानीय पुलिस एक्टिव हुई और धीरे-धीरे अपाराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर लगाम लगती गई। अब सीनियर सिटीजन पार्क आवंछित तत्वों की सक्रियता न के बराबर है। इससे लोगों का सपरिवार पार्क में आना-जाना बढ़ा है। यह हमारी विधायक कलोनी के  लिए एक अच्छी खबर है। 

सालगिरह की पार्टी और साथियों का साथ

21 नवंबर 2017ः  धर्मेंद्र  सिंह राजावत और मीनाक्षी राजावत की शादी की नौवीं सालगिरह पर विधायक कॉलोनी स्थित घर पर एक छोटी से पार्टी हुई। इसमें बिल्डिंग के सभी साथियों ने शरीक होकर चार चांद लगा दिए। इस मौके पर कैमरे में कैद एक तस्वीर।

विधायक कॉलोनी में शान से फहराया तिरंगा






15 अगस्त 2019ः विधायक कॉलोनी, न्यायखंड-1, इंदिरापुरम, गाजियाबाद में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शानदार समारोह का आयोजन किया गया। सुनील नेगी जी की अगुवाई में आयोजित किए गए आयोजन में समूची विधायक कॉलोनी के लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान शान से तिरंगा झंडा फहराया गया। 
16 अगस्त 2019ः दैनिक जागरण में प्रकाशित समाचार। 


बुधवार, 14 अगस्त 2019

संडे की शाम और स्वर्ण जयंती पार्क


05 नवंबर 2017ः संडे की शाम को अमीषी मैडम ने स्वर्ण जयंती पार्क में जमकर मस्ती की। इस दौरान उन्होंने रानी लक्ष्मीबाई के स्टैच्यू के सामने न केवल फोटोशूट किया बल्कि बोटिंग भी की। 

कैमरे में कैद दिवाली के बाद के पल



11 अक्टूबर 2017ः दीपावली की रात फुलझड़ी चलाने के बाद बारी थी फोटो सेशन की। इस दौरान कैमरा चमका और यादें कैद हो गईं। इस अवसर पर कुछ पल सेल्फी का भी दौर चला। 

दो बहनें और करवाचौथ की पूजा

08 अक्टूबर 2017ः विधायक कॉलोनी स्थित घर पर करवाचौथ की पूजा करतीं दो बहनें। 

मंगलवार, 13 अगस्त 2019

अतिक्रमण के खिलाफ मुहिम

8 अक्टूबर 2017ः विधायक कॉलोनी, न्यायखंड-1, इंदिरापुरम, गाजियाबाद में
अतिक्रमण के खिलाफ मुहिम चलाते जागरूक लोग।
-------------------------------------------------
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में स्थित विधायकों की कॉलोनी में जब लोगों ने सड़क किनारे अतिक्रमण कर आम लोगों का निकलना मुहाल कर दिया तो लोग सड़क पर उतर आए। इसके बाद हिमालया लीजेंड बिल्डिंग के समीप स्थित अतिक्रमणकारियों को वहां से खदेड़ दिया। इसके बाद यहां रेहड़ी-पटरी वालों का खड़ा होना कम हो गया है। हालांकि, पार्किंग सहित कुछ लोगों ने फिर से अतिक्रमण शुरू कर दिया है, जिसके खिलाफ फिर से मुहिम चलाने की जरूरत है। 

08 दिसंबर 2017ः अतिक्रमण को लेकर जीडीए अधिकारी एसकेएस चौहान से लगातार बात की गई। इसके बाद उन्होंने कार्रवाई कराकर राहत का मार्ग प्रशस्त किया। 

स्वच्छता की शपथ लेते सिपाही

8 अक्टूबर 2017ः सीनियर सिटीजन पार्क, विधायक कॉलोनी, न्यायखंड-1, इंदिरापुरम गाजियाबाद
में स्वच्छता की शपथ लेते स्वच्छता के सिपाही। 

अहमदाबाद और शादी समारोह


11 जुलाई 2015ः अहमदाबाद और शादी समारोह। 

सोमवार, 12 अगस्त 2019

झरनेश्वर महादेव और हम सब

30 जुलाई 2019ः विधायक कॉलोनी के सीनियर सिटीजन पार्क  में कराए गए सौंदर्यीकरण के कार्य को अंजाम देने वाली टीम।
11 अगस्त 2019ः  दैनिक जागरण के दिल्ली-एनसीआर के सभी संस्करणों में प्रकाशित समाचार।


-----------------------------------------------------------
धरा को बंजर बनाने वाले मलबे से तैयार कर दिया खूबसूरत फव्वारा
----------------------

- गाजियाबादवासियों ने पेश की प्रकृति प्रेम की अनूठी मिसाल 
-विधायक कॉलोनी में पुलियों के निर्माण के दौरान निकला था मलबा 
----------------------

अवनीष मिश्रा, गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में स्थित इंदिरापुरम के कुछ लोगों ने प्रकृति प्रेम की अनूठी मिसाल पेश की। पुलियों के निर्माण के दौरान निकले मलबे (सीमेंट और गिट्टïी) से न केवल धरा को बंजर होने से बचाया बल्कि उसका उपयोग कर एक ऐसा फव्वारा तैयार कराया, जो स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इतना ही नहीं, फव्वारे पर भगवान भोलेनाथ को विराजमान किया, जिसके चलते अब पुलियों के ये पत्थर पूजनीय हो गए हैं। इसमें सबसे प्रेरित करने वाली बात यह है कि पर्यावरण संरक्षण के इस समूचे कार्य को आपसी सहयोग से पूरा किया गया है। 
इंदिरापुरम के न्यायखंड-1 स्थित विधायक कॉलोनी में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने कुछ समय पहले नालियों और पुलियों का निर्माण कराया था। इसके चलते क्षतिग्रस्त पुरानी पुलियों को तोड़ दिया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने ठेकेदार से पूछा कि वह पुलियां तोडऩे से निकले मलबे का क्या करेगा? ठेकेदार का जवाब सुन स्थानीय लोग चिंतित हो गए। दरअसल, उसने बताया कि वह इसको कहीं भी फेंक देगा। लोगों की चिंता यह थी कि मलबा जहां भी डाला जाएगा, वहां वह जमीन को बंजर बना देगा। सीमेंट और गिट्टी से बना ठोस मलबा न तो गलेगा और न ही जमीन में कुछ उगने देगा। यह पर्यावरण के लिए घातक साबित होगा। ऐसे में स्थानीय लोगों ने बैठक कर मलबे से पर्यावरण को बचाने का निर्णय लिया। इसके बाद मलबे के उपयोग के बारे में विचार किया गया। लोगों ने अलग-अलग विचार व्यक्त किए। आखिर में बीएसएनएल में कार्यरत सुशील कुमार दुबे ने सुझाव दिया कि इसका उपयोग कर एक फव्वारा बनाया जा सकता है। इससे यह प्रकृति को नुकसान भी नहीं पहुंचाएगा और यह लोगों के लुभाएगा भी। दुबे के विचार पर सभी साथियों ने सहमति जताई और निर्माण शुरू कराया गया। इसके बाद न केवल फव्वारा बनवाया गया बल्कि विधिविधान से पूजा-अर्चना करवाकर उस पर भोलेनाथ की मूर्ति भी स्थापित कराई गई। इसके साथ ही भंडारे का आयोजन कर करीब आठ सौ लोगों को भोजन कराया गया। 
--------------------
बिना सरकारी मदद के कराया तैयार 
फव्वारा बनाए जाने पर सभी की सहमति तो बन गई, मगर अब समस्या थी इस पर खर्च होने वाली धनराशि कहां से आएगी। ऐसे में सभी ने तय किया कि एक बार जीडीए से बात की जाए। यदि सरकारी मदद मिल जाती है तो अच्छा, नहीं तो आपसी सहयोग से पर्यावरण को बचाया जाएगा। इसके बाद स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर इसके लिए चंदा जुटाया और सीनियर सिटीजन पार्क में फव्वारा तैयार करवा दिया। इसके निर्माण पर करीब एक लाख रुपये का खर्च आया है। हालांकि, जीडीए ने अपनी तरफ से फव्वारे के लिए पानी की सप्लाई करने वाली मोटर जरूर दी। 
-------------------
पानी की बर्बादी का उठा मुद्दा 
जब फव्वारा बनाए जाने के बारे में अंतिम निर्णय हो गया तो स्थानीय लोगों के 'विधायक कॉलोनी प्लाट रिप्रजेंटेटिवÓ नाम के वाट्सएप ग्रुप पर इसकी सूचना पोस्ट की गई। सूचना मिलते ही स्थानीय निवासी व सुप्रीम कोर्ट की वकील गीतांजलि ने इस पर आपत्ति ली। उन्होंने कहा कि फव्वारा बनाए जाने के बाद पानी की बर्बादी होगी। ऐसे में तय किया गया कि कुछ इस तरह की व्यवस्था की जाए कि इससे निकलने वाले पानी का उपयोग पेड़-पौधों में किया जाए। बाद में ऐसी ही व्यवस्था की गई। 
---------------
कहीं भी मलबा फेंकने का 
नुकसान बता ले जाने से रोक 
पुलिया निर्माण के बाद सड़क किनारे पड़े मलबे को उठाने के लिए जीडीए की टीम आ गई, ऐसे में लोगों ने उसको समझाया कि यह मलबा प्रकृति के लिए किस तरह नुकसानदेह है। इसे जहां भी फेंकोगे, वहां वह किस तरह धरा को नुकसान पहुंचाएगा। इसके बाद फव्वारा बनाए जाने की शुरुआत होती उससे पहले फिर एक बार जीडीए की टीम मलबा उठाने आ गई। ऐसे में जल्द से जल्द रुपये इक_ा कर निर्माण कार्य शुरू किया गया। 
---------------
आकर्षण के साथ बना श्रद्धा का केंद्र 
अब फव्वारा आकर्षण के साथ ही श्रद्धा का भी केंद्र बना हुआ है। दरअसल, फव्वारा तैयार हो जाने पर इसमें रंगीन लाइट भी लगवाई गईं हैैं, जिससे यह पार्क में आने वाले लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इसके साथ ही इस पर भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा स्थापित की गई है, जो इसको खूबसूरत तो बनाती ही है साथ ही सभी में श्रद्धा का भाव अंकुरित करती है। यही वजह है कि सुबह-शाम को यहां भक्तों की भीड़ लगती है। इस दौरान रंगीन लाइट में भक्त भोले की पूजा-अर्चना करते हैैं। आइटी क्षेत्र में कार्यरत अमित श्रीवास्तव ने 20 हजार रुपये की सहयोग राशि देकर संगमरमर की मूर्ति स्थापित कराई है।
---------------------
आजीवन निशुल्क सेवा देने का संकल्प 
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता हरिओम ने फव्वारे में लाइट लगाईं हैैं। उन्होंने संकल्प लिया है, भविष्य में कभी भी इसकी लाइट में किसी प्रकार की खामी आएगी, तो वह उसको दुरुस्त करने में निशुल्क सेवा देंगे। 
------------------
मुझे यह जानकर काफी खुशी हो रही है कि यह फव्वारा सरकारी मदद के बिना आपसी सहयोग से बनाया गया है। ऐसे वार्ड के विकास को अब कोई नहीं रोक सकता है, जिसमें इस तरह के प्रकृति प्रेमी और समाज हितैषी लोग रहते हों। 
मीना भंडारी, स्थानीय पार्षद
-----------------------------
इनकी वजह से साकार हुआ झरनेश्वर महादेव की स्थापना का सपना
सीपी डागा (हिमालया लीजेंड), नेत्रपाल सिंह (हिमालया लीजेंड), गीतांजलि (हिमालया लीजेंड),  सौरभ श्रीवास्तव (हिमालया लीजेंड), विजयभान (प्लाट नंबर 70),  शिवानी सिकरवार (कानपुर, धर्मेंद्र सिंह ), प्रमोद जी, सौरभ (प्लाट नंबर 18), शालिनी सिकरवार (प्लाट नंबर 142), मंजय प्रताप सिंह (प्लाट नंबर 142),अजय कुमार (प्लाट नंबर 142), संजय सिंह चौहान (प्लाट नंबर 142), कविश उप्रेती (प्लाट नंबर 142)सुनील गुप्ता (प्लाट नंबर 142),  राहुल नौटियाल (प्लाट नंबर 142), नितिन श्रीवास्तव (प्लाट नंबर 142), नेहा सिंहा (प्लाट नंबर 142), प्रभात रंजन (प्लाट नंबर 142), बिष्णु प्रसाद (प्लाट नंबर 142), धर्मेंद्र सिंह (प्लाट नंबर 142), अमर सिंह सिकरवार(कानपुर, धर्मेंद्र सिंह), मयंक त्यागी (मकनपुर), अभय श्रीवास्तव ((प्लाट नंबर 129-130), अभिषेक दीक्षित (प्लाट नंबर 71-72),  आकाश श्रीवास्तव (प्लाट नंबर 129-130), अमरदीप सिंह ((प्लाट नंबर 129-130), अनुपम शुक्ला (प्लाट नंबर 143), आशुतोष झा (प्लाट नंबर 25), धीरेंद्र राठौड़(प्लाट नंबर 71-72), ईशा सिंह (प्लाट नंबर 131), लोकेश नैलवाल(प्लाट नंबर 18), मधु भट्ट (प्लाट नंबर 131), मनोज भारद्वाज, मनोज कुमार मौर्य (प्लाट नंबर 71-72), मनोज कुमार सिंह (प्लाट नंबर 71-72), मनोज कुमार सिंह (प्लाट नंबर 59), बी लाल (प्लाट नंबर 120), तपोधन जोशी (प्लाट नंबर 32), सुनील पांडे (प्लाट नंबर 131), संजय मेहता (प्लाट नंबर 131), रुक्मणि खुशगाल (प्लाट नंबर 23), आशीष रावत (प्लाट नंबर 135), दुर्गेश  कुमार (प्लाट नंबर 143), शशि शेखर (प्लाट नंबर 131), पुर्णिमा भट्ट, (प्लाट नंबर 131), संगीत झा (प्लाट नंबर 128), सुनील नेगी (प्लाट नंबर 119), अभिषेक परिहस्त (प्लाट नंबर 132), मनीष (प्लाट नंबर 128), अमित श्रीवास्तव (प्लाट नंबर 128), आशुतोष (अमित श्रीवास्तव के दोस्त), अंकित (अमित श्रीवास्तव के दोस्त), अमित (अमित श्रीवास्तव के दोस्त), हरी (अमित श्रीवास्तव के दोस्त), श्रुति जिंदल (प्लाट नंबर 59), शिव तिवारी (प्लाट नंबर 143), संजय कुमार (प्लाट नंबर 71-72), प्रभाष (प्लाट नंबर 71-72), शोभित बेरी (प्लाट नंबर 128), संजय ढौंढियाल (प्लाट नंबर 143), पंकज श्रीवास्तव (प्लाट नंबर 129-130), रवि कुमार सिंह (प्लाट नंबर 71-72), श्याम दुबे (प्लाट नंबर 143), संजय केमानी (प्लाट नंबर 61),  शिल सुंदर (प्लाट नंबर 133), सुनील (प्लाट नंबर 133), संदीप (शाह नहीं)(प्लाट नंबर 133), संदीप शाह (प्लाट नंबर 133), , सुनील कुमार दुबे (प्लाट नंबर 129-130), निशु प्रभात (प्लाट नंबर 135), रंजन महतो, लाल सिंह (प्लाट नंबर 125), सत्यपाल (प्लाट नंबर 129-130), अभिषेक प्रिचाल (प्लाट नंबर 25)  आदि। 

अमीषी, हम और हमराज

पांच मई 2014ः अमीषी, हम और हमराज। 

नईदुनिया का दफ्तर और हम


अप्रैल 2014ः इंदौर में नईदुनिया का दफ्तर।