| 22 दिसंबर 2017ः विधायक कॉलोनी स्थित सीनियर सिटीजन पार्क में लोग खुलेआम शराब पीते थे। इतना ही नहीं, अन्य प्रकार का नशा करते थे और जुआं खेलते थे। इससे यहां महिलाओं के लिए माहौल अनुकूल नहीं था। आम लोग भी डरते थे। उनको इस बात की आशंका रहती थी कि असामाजिकतत्व पता नहीं कब किसके साथ क्या वारदात कर दें। एेसे में गाजियाबाद के तत्कालनीय एसपी सिटी आकाश तोमर जी से बात की गई। उनको समूचे मामले की जानकारी दी गई। उन्होेंने इस मामले में जबर्दस्त रिश्पोंस दिया। उन्होंने न केवल एसएचओ का मुझे फोन नंबर उपलब्ध कराया बल्कि उनको इस बारे में सख्त कार्रवाई करने के लिए भी कहा। इसी का नतीजा रहा है कि स्थानीय पुलिस एक्टिव हुई और धीरे-धीरे अपाराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर लगाम लगती गई। अब सीनियर सिटीजन पार्क आवंछित तत्वों की सक्रियता न के बराबर है। इससे लोगों का सपरिवार पार्क में आना-जाना बढ़ा है। यह हमारी विधायक कलोनी के लिए एक अच्छी खबर है। |
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें