यह समय व्रत और त्योहारों का है। यह सिलसिला काफी लंबे समय तक चलता रहता है। इस समय ज्यादातर लोगों के नवरात्र के व्रत हैं। ऐसे में लोगों के सामने जो सबसे बड़ी समस्या होती है वह खाने की। इसमें एक तरह का संशय बना रहता है क्या खाएं और क्या न खाएं। क्योंकि अगर आपने कुछ गलत खा लिया तो उसका बुरा असर पेट पर पड़ेगा।
व्रत रखने वाले अपने आहार में साबूदाना प्रयोग कर सकते हैं। व्रत के दौरान साबूदाना न सिर्फ फलाहारी भोजन का एक अच्छा विकल्प है बल्कि सेहत की नजर से इसके कई फायदे भी हैं। हाल ही में एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि साबूदाना खाने से आप तरोताजा रहते हैं।
'द न्यू ऑक्सफोर्ड बुक ऑफ फूड प्लांट्स" ने इस पर शोध किया है। इसके अनुसार चावल के साथ साबूदाने का कॉम्बिनेशन शरीर की गर्मी को कम करने और ठंडक पहुंचाने में मदद करता है। साबूदाना पचने में आसान है इसलिए पेट से जुड़ी समस्याओं में इसका सेवन काफी फायदेमंद है।
साबूदाने में कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में होता है और फैट्स कम होता है, इसलिए इसके सेवन से शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है। व्रत के दौरान लंबे समय तक भोजन न करने से शरीर को कैलोरी की जरूरत पड़ती है, जिसके लिए कार्बोहाइड्रेट से भरपूर साबूदाना अच्छा स्रोत हो सकता है।
प्रति 100 ग्राम साबूदाने में कार्बोहाइड्रेट 94 ग्राम, फैट्स 0.2 ग्राम, प्रोटीन 0.2 ग्राम,10 मिग्रा केल्शियम,1.2मिग्रा आयरन होता है। इसमें केरोटिन, थाइमिन और एस्कार्बिक एसिड सहित 355 कैलोरी होती है। इसमें फायबर 0.5 ग्राम होता है। यही वजह है कि फलाहारी डाइट में इसे दूध, आलू, मूंगफली आदि के साथ मिलाकर बनाया जाता है, जिससे पोषक तत्वों की कमी पूरी हो सके।
व्रत रखने वाले अपने आहार में साबूदाना प्रयोग कर सकते हैं। व्रत के दौरान साबूदाना न सिर्फ फलाहारी भोजन का एक अच्छा विकल्प है बल्कि सेहत की नजर से इसके कई फायदे भी हैं। हाल ही में एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि साबूदाना खाने से आप तरोताजा रहते हैं।'द न्यू ऑक्सफोर्ड बुक ऑफ फूड प्लांट्स" ने इस पर शोध किया है। इसके अनुसार चावल के साथ साबूदाने का कॉम्बिनेशन शरीर की गर्मी को कम करने और ठंडक पहुंचाने में मदद करता है। साबूदाना पचने में आसान है इसलिए पेट से जुड़ी समस्याओं में इसका सेवन काफी फायदेमंद है।
साबूदाने में कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में होता है और फैट्स कम होता है, इसलिए इसके सेवन से शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है। व्रत के दौरान लंबे समय तक भोजन न करने से शरीर को कैलोरी की जरूरत पड़ती है, जिसके लिए कार्बोहाइड्रेट से भरपूर साबूदाना अच्छा स्रोत हो सकता है।
प्रति 100 ग्राम साबूदाने में कार्बोहाइड्रेट 94 ग्राम, फैट्स 0.2 ग्राम, प्रोटीन 0.2 ग्राम,10 मिग्रा केल्शियम,1.2मिग्रा आयरन होता है। इसमें केरोटिन, थाइमिन और एस्कार्बिक एसिड सहित 355 कैलोरी होती है। इसमें फायबर 0.5 ग्राम होता है। यही वजह है कि फलाहारी डाइट में इसे दूध, आलू, मूंगफली आदि के साथ मिलाकर बनाया जाता है, जिससे पोषक तत्वों की कमी पूरी हो सके।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें