शोधकर्ताओं का कहना है कि आंत से जुड़ी बीमारियों के लिए मनुष्य के शरीर में पाए जाने वाले तरह-तरह के वायरस भी जिम्मेदार हो सकते हैं। वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन के शोधकर्ताओं ने पाया कि आंत संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों के पाचन तंत्र में स्वस्थ लोगों की तुलना में ज्यादा प्रकार के वायरस थे। वैज्ञानिकों ने हाल ही में शरीर के अंदर और बाहर पाए जाने वाले बैक्टीरिया और उनके जीन के बीमारियों से संबंध को लेकर अध्ययन शुरू किया है। यह पहला अध्ययन है जिसमें वायरोम यानी वायरस और उनके जीन की बीमारियों में भूमिका पर शोध हुआ है। शोधकर्ताओं ने कहा कि नतीजों में इस बात की संभावना दिखी है कि मोटापे, शुगर और आंत से जुड़ी बीमारियों में इनकी भूमिका हो सकती है। शोधकर्ता हर्बर्ट डब्ल्यू. वर्जिन ने कहा, 'अभी इस दिशा में बहुत काम किया जाना बाकी है। हमें यह जानना होगा कि ये वायरस आंत और आंत के बैक्टीरिया पर किस तरह असर करते हैं।"
-----------------------------------
Dharmendra Singh Rajawat www.movetonature.blogspot.com
-----------------------------------
Virus also causes intestinal diseases
Researchers say that various types of viruses found in human body can also be responsible for intestinal diseases. Researchers at the Washington University School of Medicine found that people with intestinal diseases had more viruses in the digestive system than healthy people. Scientists have recently started a study of the relationship between bacteria and their genes found inside and outside the body. This is the first study in which research has been done on the role of viruses and their genes in diseases. Researchers said the results showed that they may have a role in obesity, sugar and intestinal diseases. Researcher Herbert W. Virgil said, 'Much work remains to be done in this direction. We need to know how these viruses affect the intestine and intestinal bacteria. "Dharmendra Singh Rajawat www.movetonature.blogspot.com