गुरुवार, 22 जनवरी 2015

अखरोट खाने से बेहतर होगी याददाश्त

 रोजाना नाश्ते में मुट्ठीभर अखरोट खाने से आपकी याददाश्त मजबूत हो सकती है। यह दावा एक नए शोध में किया गया है। इस शोध के मुताबिक अखरोट स्मृति, एकाग्रता और ज्ञान संबंधी कार्य पद्वति को सुधार सकता है। शोधकर्ताओं ने बताया कि अखरोट का सेवन करने वाले प्रतिभागियों की ज्ञान संबंधी कार्य पद्वति लगातार बेहतर पाई गई। यह निष्कर्ष यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के डॉ. लेनोरे अरब और सह शोधकर्ता डॉ. अल्फोंसो आंग ने वयस्क प्रतिभागियों पर किए गए शोध के आधार पर निकाला।
 उन्होंने पाया कि अध्ययन में अधिक अखरोट का सेवन करने वाले प्रतिभागियों ने ज्ञान संबंधी छह परीक्षणों में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। डॉ. अरब के मुताबिक रोज मुट्ठीभर अखरोट नाश्ते में या भोजन के साथ लेने से याददाश्त बेहतर करने में मदद मिल सकती है।
-----------------------------------------

Eating walnuts will improve memory

Eating a handful of walnuts in breakfast every day can strengthen your memory. This claim has been made in a new research. According to this research, walnuts can improve memory, concentration and knowledge related functions. Researchers reported that the knowledge practices of the participants consuming walnuts were consistently found to be better. This conclusion was made by Dr. Lenore Arab of the University of California and co-researcher Dr. Alfonso Aang based on research conducted on adult participants.
 They found that participants who consumed more walnuts in the study performed significantly in six knowledge-related tests. According to Dr. Arab, taking a handful of walnuts daily for breakfast or with food can help improve memory.


Dharmendra Singh Rajawat                     www.movetonature.blogspot.com

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें