| 07 जनवरी 2018ः विधायक कॉलोनी में रविवार की शाम को गंगाजल की पाइप लाइन फूट गई। प्लाट नंबर 18 के सामने तिराहे पर फूटी इस पाइप लाइन से पानी इतनी तेज बह रहा था कि मानो कोई फव्वारा खोल दिया गया हो। यदि लाइन को तुरंत दुरुस्त नहीं किया जाता तो पानी की काफी बर्बादी होती। चुंकि रविवार का दिन था, एेस े में अधिकारियों के अवकाश पर होने की वजह से समस्या के जल्द समाधान की उम्मीद कम थी, मगर मैंने तत्कालीन जीडीए के जोन छह के अधिकारी एसकेएस चौहान जी को वाट्सएप पर मैसेज किया। उन्होंने रविवार के दिन भी सक्रियता दिखाई और मौके पर टीम को भेजने के निर्देश दिए। कुछ समय बाद साजन तिवारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और लीकेज को दुरुस्त किया। |
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें