वजन कम करने के लिए लोग सबसे पहले भोजन के जरिए ली जाने वाली कैलरी को कम कर देते हैं, लेकिन इस तरह की कमी करने से पहले लोग इस बात का ध्यान नहीं रखते कि उन्हें कितनी कैलरी की जरूरत है और किस प्रकार स्वस्थ तरीके से इसकी पूर्ति की जा सकती है। आंख मूंदकर भोजन से कैलरी कम करने की कवायद कई बार
सेहत को फायदा कम और नुकसान अधिक पहुंचाती है। अधिक कैलरी के कारण व्यक्ति को अति पोषण मिलता है और मोटापा बढ़ने का खतरा और बढ़ जाता है। ठीक इसी प्रकार यदि आवश्यक कैलरी से कम कैलरी ली जाए तो इससे मिलने वाले पोषण में भी कमी आ जाएगी। यदि आप वजन कम करने का प्रयास कर रहे हैं तो भी पर्याप्त मात्रा में कैलरी की जरूरत होती है।
कितनी मात्रा में
रोजाना ली जाने वाली कैलरी इस बात पर निर्भर करती है कि आप स्त्री हैं या पुरुष, आपकी उम्र क्या है, शरीर का आकार और बनावट, आप रोजाना किस प्रकार का काम करते हैं। यदि आप अधिक मात्रा में कैलरी ले रहे हैं तो आपके शरीर में अतिरिक्त मात्रा में फैट एकत्र होगा और वजन बढ़ने की आशंका भी बढ़ जाएगी। कम कैलरी लेने पर आपके शरीर में जमा वसा का इस्तेमाल होता है, जिससे वजन कम हो जाता है। पुरुषों को प्रतिदिन 15,00 कैलरी और महिलाओं को 12,00 कैलरी आवश्यक होती हैं।
समस्याएं आती हैं सामने
लगातार कम कैलरी लेने वाले लोगों में होने वाली शारीरिक क्रियाओं में रुकावट पैदा होती है। साथ ही कई आवश्यक पोषक तत्व भी पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पाते। इससे ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर खतरनाक रूप से कम हो सकता है, जिससे चक्कर, बालों का गिरना, हडि्डयों के घनत्व में कमी, असामान्य धड़कनें, टूटे-फूटे नाखून, ड्राय स्किन, कब्जियत जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
वजन
कम कैलरी लेने से वजन कम तो होता है, लेकिन लंबे समय तक अत्यधिक मात्रा में कम कैलरी लेने से वजन के कम होने पर रोक लग जाती है। आवश्यक कैलरी से कम लेने पर शरीर की ऐसी स्थिति हो जाती है, जैसे भुखमरी में हो सकती है। इसलिए इतनी मात्रा में कैलरी जरूर लें, जिससे मेटाबॉलिज्म इस स्थिति में हो कि कैलरी को सही रूप में बर्न कर सके।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें