दिनभर में तीन घंटे से ज्यादा टेलीविजन देखने वाले पुरुष सावधान हो जाएं। हाल ही में हुए एक शोध के मुताबिक टेलीविजन सेट से लंबे समय तक चिपके रहने वाले पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्या शारीरिक रूप से क्रियाशील पुरुषों के मुकाबले आधी रह जाती है। हार्वर्ड स्कूल ऑफ पब्लिक द्वारा किए गए शोध के मुताबिक पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्या और गुणवत्ता उनकी शारीरिक गतिविधियों पर निर्भर करती है। शोधकर्ताओं ने पाया कि घंटों टेलीविजन के सामने बैठने वाले युवा पुरुषों में शुक्राणुओं ी संख्या उन लोगों की तुलना में कम होती जाती है, जो शारीरिक रूप से अधिक क्रियाशील होते हैं।प्रमुख शोधकर्ता एंड्रयू गासकिंग्स और उनके सहयोगियों ने यूनिवर्सिटी ऑफ रोचेस्टर में वर्ष 2009 के दौरान 18 से 22 आयुवर्ग के करीब 189 पुरुषों के वीर्य की गुण्वत्ता का अध्ययन किया। पुरुषों से उनकी शारीरिक गतिविधियों, टेलीविजन देखने की आदत, स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें, धूमपान, आहार, तनाव का स्तर जैसे विभिन्ना सवाल पूछे गए, जो शुक्राणुओं की गुणवत्ता प्रभावित कर सकते हैं। शोधकर्ताओं ने अपने बयान में कहा, 'जो व्यक्ति एक सप्ताह में 20 घंटे से अधिक टेलीविजन देखता है, उनमें शुक्राणुओं की संख्या 44 प्रतिशत तक कम हो जाती है। इसके अलावा सप्ताह में पांच घंटे व्यायाम करने वालों की तुलना में 20 घंटे से अधिक व्यायाम करने वाले पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्या 73 प्रतिशत तक अधिक होती है।"
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें