मेहनतकश लोगों के पास काम की कमी नहीं होती, लेकिन अपनी क्षमताओं के अनुसार बेहतर संस्थान का चुनाव करना भी काफी मायने रखता है। ऐसे में सोच-विचार के साथ ऐसी नौकरी चुनें, जहां आप लंबे समय तक काम कर सकें।
हर युवा का सपना होता है एक बेहतर जॉब और उससे जुड़ी बेहतर जिंदगी का। अच्छी जॉब मिल भी जाती है, लेकिन कुछ समय बाद ही निराशा होने लगती है। आप मेहनत भी कर रहे हैं, लेकिन न तो वैसा प्रोत्साहन मिल रहा है और न ही पैसा। हर नौकरीपेशा के जीवन में कभी न कभी इस तरह की परिस्थिति सामने आती है। नौकरी में ऐसे संकेतों को पहचान कर सही समय पर निर्णय लेना ही तरक्की की ओर ले जाता है।
जब कर दें नजरअंदाज : आपके बॉस और साथी आपको अपनी टीम का हिस्सा न मानने लगें और जरूरी मीटिंग्स में भी आपको शामिल न किया जाए। ऐसे में मान लेना चाहिए कि कंपनी आपको नौकरी बदलने का संकेत दे रही है।
न मिले प्रोत्साहन : पिछले कई सालों से आप एक ही सैलरी पर काम कर रहे हैं। आप अपना काम पूरी मेहनत के साथ कर रहे हैं, लेकिन आपके वेतन में वृद्धि नहीं की जा रही है। आपको लगता है कि आपका काम अच्छा है और किसी और कंपनी में बेहतर विकल्प मौजूद है तो निर्णय लेने में देर न करें।
दुर्व्यवहार किया जाए : अपने बॉस से परेशानी शेयर करें कि आपको काम के लिए सही प्रोत्साहन नहीं मिल रहा। इसके बावजूद आपके बॉस आपकी बातों को नजरअंदाज करे और आपके साथियों के सामने ही भला-बुरा कहे तो ऐसी परिस्थिति में दूसरे विकल्प पर विचार करना चाहिए।
गलत लगे हर बात : आप अपने प्रोजेक्ट पर अपने बॉस का फीडबैक मांगें और आपको हर बार बुरा ही सुनने को मिले तो इसका मतलब है कि आप गलत बॉस के लिए काम कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें