प्रेग्नेंट महिलाओं में थकान और चिड़चिड़ेपन की शिकायत आमतौर पर देखी जाती है लेकिन इससे निजात पाने का तरीका भी है-एक्सरसाइज। इससे वे खुद को तंदुरूस्त भी रख सकती हैं और उनका मूड भी अच्छा बना रह सकता है। एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई है कि हल्की-फुल्की एक्सरसाइज प्रेग्नेंट महिलाओं का मूड ठीक रखने में मदद करती है और उनके थकान के स्तर को भी कम करती है।नया शोध यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न ओंटेरियो की एंका गास्तोन और हैरी प्रेपावेसिस द्वारा किया गया। इसमें प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए चार सप्ताह का एक्सरसाइज कार्यक्रम रखा गया और इसके आधार पर परीक्षण किया गया, जिसमें प्रेग्नेंट महिलाओं के हिसाब से हल्की-फुल्की और उचित एक्सरसाइज को शामिल किया गया। इस शोध के परिणाम बेहद सटीक प्राप्त हुए, जिसमें पूर्व में इनएक्टिव रहने वाली महिलाओं के साइकोलॉजिकल वेल-बीइंग में इम्प्रूवमेंट देखा गया।
रिजल्ट्स से स्पष्ट था कि एक्सरसाइज महिलाओं के मूड में काफी हद तक परिवर्तन करने में सफल रही। साथ ही एक्सरसाइज से बच्चे की सेहत भी ठीक रहती है। शोधकर्ताओं ने सलाह दी है कि थकान को हटाने का सबसे अच्छा जरिया एक्सरसाइज है, जिससे साइकोलॉजिकल और फिजिकल वेल-बीइंग दोनों ही इम्प्रूव होने में मदद मिलती है। यह शोध 'जर्नल साइकोलॉजी" में प्रकाशित किया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें