रविवार, 27 अक्टूबर 2013

आंखें बताती हैं आप कैसे हैं!

कहते हैं आंखें सब कुछ कह देती हैं। आंखों से जहां आप किसी के मन की सचाई जान पाते हैं, तो झूठ भी इन आंखों में आसानी से दिखाई दे जाता है। एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई है कि भूरी आंखों वाले ज्यादा भरोसेमंद होते हैं। तो जनाब, इस बात को जान लीजिए कि अगर आपकी आंखें भी भूरी हैं तो संभव है कि लोग आप पर ज्यादा भरोसा करेंगे!
जी हां, ब्रिटिश अखबार 'डेली मेल" में प्रकाशित खबर के मुताबिक ऐसे भूरी आंखों वाले लोगों के चेहरे का आकार उन्हें दूसरों के मुताबिक ज्यादा भरोसेमंद जाहिर करता है। वहीं नीली आंखों वाले इंसान को भी इनके सामने कम आंका जाता है। प्राग की चार्ल्स यूनिवर्सिटी की ओर से किए गए अध्ययन में इस बात की ओर इशारा किया गया है कि व्यक्ति के नैन-नक्श का उसके भरोसेमंद प्रतीत होने या नहीं होने पर प्रभाव पड़ता है। भूरी आंखों वाले पुरुषों की आंखें और नाक बड़ी होती है और ठोढ़ी भी चौड़ी होती है। अगर उसका चेहरा और उसके फीचर छोटे होते हैं तो उन्हें कम मेल आइडेंटी वाला और कम भरोसेमंद माना जाता है। यह देखा गया है कि जिन चेहरों को ज्यादा आकर्षक पाया गया है वे ज्यादा भरोसेमंद भी पाए गए।
इसमें 80 पुरुष और महिलाओं की तस्वीरें ली गईं। 250 वॉलिंटियर्स से कहा गया कि वे इनकी रेटिंग करें। इसमें पाया गया कि महिलाएं पुरुषों की अपेक्षा अधिक भरोसेमंद  होती हैं।
वहीं हरी और भूरी आंखों वाली महिलाओं को ज्यादा रेटिंग दी गई जबकि नीली आंखों को कम। जब तस्वीरों में आंखों का रंग बदला गया तो देखा गया कि पुरुषों को ज्यादा फर्क नहीं पड़ा, जिससे जाहिर होता है कि सिर्फ ब्राउन आंखों का होना भरोसा पैदा नहीं करता बल्कि ऐसे लोगों के नैन-नक्श भी ऐसे होते हैं जो ईमानदारी की गारंटी देते हैं।  कहते हैं आंखें सब कुछ कह देती हैं। आंखों से जहां आप किसी के मन की सचाई जान पाते हैं, तो झूठ भी इन आंखों में आसानी से दिखाई दे जाता है। एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई है कि  भूरी आंखों वाले ज्यादा भरोसेमंद होते हैं। तो जनाब, इस बात को जान लीजिए कि अगर आपकी आंखें भी भूरी हैं तो संभव है कि लोग आप पर ज्यादा
भरोसा करेंगे! 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें