बुधवार, 30 अक्टूबर 2013

कहीं स्थायी रोग का सबब न बन जाएं हाई हील्स

 हाई हील का क्रेज फैशन की दुनिया में सबसे बड़ा सिंबल बनता जा रहा है। मगर एक अध्ययन की माने तो इनके एक घंटे से भी ज्यादा प्रयोग से होने वाला दर्द स्थायी रोग का कारण बन सकता है। कंसल्टेंट पोडिएटरिस्ट माइक ओनेल ने चेतावनी दी है कि परेशानी पैदा करने वाले फुटवियर लंबी अवधि की समस्या जैसे आर्थराइटिस, स्ट्रेस फ्रैक्चर्स और नसों के दबने का रोग दे सकते हैं। इनसे निजात पाने के लिए सर्जरी या स्टेरॉइड इंजेक्शन्स की जरूरत होती है।
ब्रिटेन में कॉलेज ऑफ पोडिएट्री के शोधकर्ताओं ने पाया कि करीब-करीब आधी से ज्यादा महिलाएं अनकम्फर्टेबल फुटवियर की वजह से कई तरह की समस्याओं का सामना करती हैं मगर इनमें से 43 प्रतिशत को यह दर्द सिर्फ फैशन के नाम पर मिल सकता है, क्योंकि फैशन के चलते वे कम्फर्टेबल फुटवियर के चयन को भी भूल जाती हैं।
क्या कहती हैं महिलाएं
'द टेलीग्राफ" की रिपोर्ट के मुताबिक एक तिहाई महिलाओं ने इस बात को स्वीकार किया है कि भले ही वे जानती हैं कि हाई हील्स उनके लिए फिट नहीं है फिर भी वे अच्छा व सुंदर दिखने के लिए इनका प्रयोग करती हैं। बहुत सी नाटे कद की महिलाएं अपना कद ऊंचा दिखाने के लिए इनका प्रयोग करती हैं।
आमतौर पर हाई हील्स पहनने के एक घंटे, 6 मिनट और 48 सेकंड्स में तकलीफ शुरू हो जाती है। मगर पांच में से एक महिला को सिर्फ 10 मिनट में ही तकलीफ महसूस होने लगती है। वहीं लगभग एक तिहाई महिलाओं का कहना है कि वे ज्यादा समय तक दर्द नहीं झेलना चाहती इसलिए घर में बिना फुटवियर के चलना पसंद करती हैं। यह अध्ययन  2000 ब्रिटिश वयस्कों पर किया गया। पुरुषों में यह आंकड़ा सिर्फ 12 प्रतिशत ही पाया गया, जो स्टाइलिश दिखने के लिए अनकम्फर्टेबल शूज का प्रयोग करते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें