शनिवार, 2 नवंबर 2013

16 घंटे में 150 बार जाती है मोबाइल पर नजर

 मौजूदा समय में मोबाइल फोन जीवन का अटूट हिस्सा बन गया है, जिसके न होने से एक कमी का एहसास होता है। हालिया एक शोध से भी यही स्पष्ट होता है कि व्यक्ति अपने जीवन का एक बड़ा हिस्सा मोबाइल फोन के साथ्ा ही व्यतीत करता है।
शोध  के मुताबिक एक सामान्य मोबाइल यूजर हर साढ़े छह मिनट बाद अपना मोबाइल चेक करता है। अध्ययन के मुताबिक औसतन एक व्यक्ति दिन के 16 घ्ांटों में जबकि वह जगा होता है तकरीबन 150 बार अपना मोबाइल चेक करता है। ज्यादातर लोग सुबह उठकर सबसे पहले अपना मोबाइल चेक करते हैं और उसके बाद कोई दूसरा काम करते हैं। अगर दिन की श्ाुरुआत मोबाइल का अलार्म बंद करने से होती है तो रात को अलार्म लगाने के बाद ही ज्यादातर लोग बिस्तर पर जाते हैं। सोने और जागने के बीच इंटरनेट चेक करने, ई-मेल पढ़ने, फोन करने, मैसेज भेजने से लेकर ढेरों काम के लिए हम मोबाइल पर ही निर्भर हैं।
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, अध्ययन में पाया गया कि जो लोग मोबाइल फोन जैसे डिवाइसों को लेकर संवेदनश्ाील नहीं भी होते हैं वे भी नियमित समय पर मोबाइल चेक करते हैं। मोबाइल टेक्नोलॉजी कंसल्टेंट टॉमी अहोनेन के अनुसार एक व्यक्ति हर रोज औसतन 22 फोन कॉल करता या रिसीव करता है और इतनी ही संख्या में टेक्स्ट मैसेज प्राप्त करता या भेजता है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें