बुधवार, 30 अक्टूबर 2013

चेहरे याद रखने में माहिर होती हैं महिलाएं

महिलाओं और पुरुषों को लेकर किए गए अधिकांश शोधों में महिलाओं ने ही बाजी मारी है। हाल ही में कनाडा की एक यूनिवर्सिटी में किए एक अध्ययन में भी महिलाएं ही इस बात में आगे रही हंै कि वे चेहरे याद रखने में माहिर होती हैं। पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को चेहरे याद रखने में ज्यादा मशक्कत नहीं होती है जबकि पुरुष ज्यादा चेहरे याद नहीं रख पाते हैं। शोध में इसका विशेष कारण यह बताया गया है कि महिलाएं किसी को जानने के अलावा उनके फेशियल फीचर्स की स्टडी में ज्यादा समय खर्च करती हैं, जिसकी वजह से उन्हें किसी के चेहरे को याद करने में ज्यादा दिक्कत नहीं आती।
कनाडा की मैक्मास्टर यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने उस प्रश्न के उत्तर जानने के लिए यह शोध किया, जिसमें अभी तक यह बात हमेशा एक पहेली ही बनी रही है कि क्यों कुछ लोग चेहरों को आसानी से याद कर लेते हैं जबकि कुछ लोग मिलने के कुछ समय बाद ही चेहरे भूल जाते हैं।  बेक्रेस्ट स्थित रोटमेन इंस्टीट्यूट की रिसर्च फैलो और मैक्मास्टर यूनिवर्सिटी के किंनेसिओलॉजी डिपार्टमेंट की नई असिस्टेंट प्रोफेसर जेनिफर हेस्ज ने बताया कि जब भी हम अपनी आंखों को किसी नए चेहरे की तरफ घुमाते हैं तो यह उसकी एक अलग ही  पहचान बना लेती है, जिसे बाद में भी याद रखने की क्षमता पाई जाती है।
ढूंढ़ते हैं पहचान 
उन्होंने बताया कि हमारा यह शोध बताता है कि एपिसोडिक (प्रासंगिक) मैमरी और विभिन्ना लोगों (स्त्री और पुरुष) को समझने के संभावित मैकेनिज्म के तहत हर कोई नई पहचान ढूंढ़ता है। इस शोध में पाया गया कि महिलाएं किसी भी नए चेहरे की तरफ पुरुषों से ज्यादा देखती हैं। ये सब उनकी मैमरी को पुरुषों से ज्यादा संपन्ना और ज्यादा सुपीरियर बनाता है। यही वजह है कि महिलाएं किसी चेहरे को एक बार देखने के बाद भूलती नहीं हैं। जेनिफर ने साइकोलॉजी के प्रोफेसर डेविड शोर और साइकोलॉजी ग्रेजुएट स्टूडेंट मोली पोट्टरुफ के साथ मिलकर शोधपत्र प्रस्तुत किया।
इसमें बताया गया है कि लोगों की याद रखने की क्षमता को 'आई ट्रेकिंग टेक्नालॉजी" के तहत जाना गया। इसमें भाग लेने वाले प्रतिभागियों को कम्प्यूटर स्क्रीन पर विभिन्ना चेहरों की श्र्ाृंखला दिखाई गई। फिर इन्हें मॉनिटर किया गया जहां ये सभी लोग अन्य लोगों की आंखों, नाक और मुंह को देख रहे थे। प्रत्येक चेहरों को एक नाम दिया गया और प्रतिभागियों से उन्हें याद करने के लिए कहा गया।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें