सोमवार, 28 अक्टूबर 2013

अब शर्ट की धुलाई... नो टेंशन!

कपड़ों से आती पसीने की बदबू न केवल आपको परेशान कर सकती है बल्कि पसीना त्वचा संबंधी कईं बीमारियां भी दे सकता है। ऐसे में कपड़े धोना जरूरी हो जाता है लेकिन यदि कपड़े धोने और प्रेस करने के झंझट से आजादी मिल जाए तो आप श्ाायद खुश्ाी के मारे उछल ही पड़ें।
जी हां, यदि आपको ऐसी शर्ट मिल जाए जिसे आप बिना धोए 100 दिन तक पहन सकते हैं, तो कैसा रहेगा ! अमेरिका की एक कंपनी ने ऐसी ही श्ार्ट बना डाली है, जिसे 100 दिन तक बिना धुले और प्रेस किए पहना जा सकेगा।
खुशबू आती रहेगी
खास विधि से तैयार होने के कारण्ा बार-बार पहनने पर भी इसमें बदबू नहीं आती। कंपनी का कहना है कि उसकी बनाई शर्ट में बदबू को भी दूर भगाने की क्षमता है, इसलिए इसमें से हमेशा फ्रेश खुशबू आती रहेगी। रिंकल-फ्री फेब्रिक से बनाए जाने के कारण इसमें सलवटें नहीं पड़ेंगी। कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर लिखा है कि हम आज के जमाने की वॉर्डरोब के लिए एक कम्प्लीट श्ार्ट बनाना चाहते थे और हमारी मेहनत सफल रही।
कैसी है यह शर्ट
कंपनी ने बताया कि हमने 'ऑक्सफोर्ड सॉलिड ब्लू फैब्रिक" तैयार किया। यह श्ार्ट नीले रंग के चेक पैटर्न में उपलब्ध है। अमेरिकी कंपनी वूल एंड प्रिंस का दावा है कि इस श्ार्ट को कभी भी पहना जा सकता है। यह कमीज उन पुरुषों के लिए वरदान है, जिन्हें कपड़े धोना  पसंद नहीं।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें