प्यार और अपनापन जाहिर करने के लिए प्यार भरी एक झप्पी ही काफी है। लेकिन इस जादू की झप्पी यानी गले लगने के फायदों की बात करें तो इसके ऐसे फायदे भी हैं जो न सिर्फ आपके दिल को भाएंगे बल्कि सेहत के लिहाज से भी आपका दिल जीत लेंगे।
कई शोधों के आधार जानिए गले मिलने के फायदों के बारे में।
अवसाद से बचाव
गले मिलने से शरीर में ऑक्सीटोसिन और सेरोटोनिन नामक हार्मोन का स्तर बढ़ता है जिससे तनाव दूर होता है, मूड अच्छा होता है और अवसाद की समस्या से बचाव होता है।
दर्द निवारक
यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के शोध की मानें तो अपने करीबियों के गले मिलने से दर्द में आराम होता है। इतना ही नहीं, गले मिलने के अलावा, हाथ प
कड़ने से भी दर्द का अहसास कम होता है।
दिल का मर्ज
गले मिलना न सिर्फ दिल के मिजाज के लिए फायदेमंद है बल्कि ये रोगों को दूर करने में भी मददगार है। शोधों के अनुसार गले मिलने के दौरान शरीर का रक्त संचार तेज हो जाता है, जिससे रक्त में ऑक्सीजन का प्रवाह ठीक रहता है और ब्लड प्रेशर और दिल के रोगों की रिस्क कम होती है।
बच्चों का विकास
'जर्नल ऑफ एपिडेमोलॉजी एंड कम्युनिटी हेल्थ" में प्रकाशित शोध के अनुसार नवजात शिशुओं को गले लगाने से उनका मानसिक और शारीरिक विकास बेहतर तरीके से होता है।
आत्मविश्वास बढ़ाता है
शोधों की मानें तो गले मिलने से न सिर्फ मानसिक सुकून मिलता है बल्कि करीबियों के होने का आभास होता है। साथ ही आत्मविश्वास बढ़ाने और व्यक्तित्व के विकास में भी जादू की झप्पी कमाल दिखाती है।
कई शोधों के आधार जानिए गले मिलने के फायदों के बारे में।अवसाद से बचाव

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें