बाजार में लाल-लाल गाजर देखकर मन ललचा ही जाता है। गाजर का हलवा, सलाद में गाजर किसे पसंद नहीं होता है। गाजर हलवे रूप में हो या गाजर-मटर की स्वादिष्ट सब्जी, स्वाद से भरा गाजर हमारी सेहत को भी कई फायदे पहुंचाती है। प्रतिदिन गाजर का सलाद खाने या गाजर का जूस पीने से चेहरे पर चमक आती है। गाजर रक्त की विषाक्तता कम करती है और इसके सेवन से कील-मंुहासों से भी छुटकारा मिलता है। गाजर में विटामिन ए प्रचूर मात्रा में उपलब्ध होता है। इसके सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है।
एक गाजर फायदे अनेक
बच्चों के लिए भी गुणकारी
कैल्शियम और कैरोटीन की प्रचुर मात्र होने के कारण छोटे बच्चों के लिए यह उत्तम आहार है। गाजर से आंतों के हानिकारक कीड़े नष्ट हो जाते हैं। गाजर का सेवन रक्त को शुद्ध करता है। 10-15 दिन गाजर का रस पीने से रक्त विकार, गांठ, सूजन और त्वचा के रोगों में लाभ मिलता है। इसमें लौह तत्व भी अत्यधिक मात्र में पाया जाता है। गाजर को अच्छी तरह से चबाकर खाने से दांत भी मजबूत, स्वच्छ और चमकीले होते हैं। गाजर में निहित फाइटोकेमिकल्स, पोटैशियम और विटामिन ए, बी1, बी2, सी, ई त्वचा को पोषण देते हैं। हल्की चोट और घाव के ठीक होने में मददगार है। गाजर दिल के रोग के खतरे को भी कम करती है।
एक गाजर फायदे अनेक
- गाजर में कैरोटीनॉयड होता है, जो हृदय रोगियों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है।
- गाजर का प्रतिदिन सेवन कोलेस्ट्राल के स्तर को कम करता है।
- डायबिटीज के मरीजों के लिए गाजर का सेवन रक्त में शर्करा का स्तर को नियंत्रित रखने में मददगार साबित होता है।
- गाजर खाने से पेट और फेफड़ों के कैंसर का जख्म कम होने लगता है।
- गर्भवती या मां बन चुकी महिलाओं को गाजर को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इससे दूध की गुणवत्ता अच्छी होती है।
बच्चों के लिए भी गुणकारी
कैल्शियम और कैरोटीन की प्रचुर मात्र होने के कारण छोटे बच्चों के लिए यह उत्तम आहार है। गाजर से आंतों के हानिकारक कीड़े नष्ट हो जाते हैं। गाजर का सेवन रक्त को शुद्ध करता है। 10-15 दिन गाजर का रस पीने से रक्त विकार, गांठ, सूजन और त्वचा के रोगों में लाभ मिलता है। इसमें लौह तत्व भी अत्यधिक मात्र में पाया जाता है। गाजर को अच्छी तरह से चबाकर खाने से दांत भी मजबूत, स्वच्छ और चमकीले होते हैं। गाजर में निहित फाइटोकेमिकल्स, पोटैशियम और विटामिन ए, बी1, बी2, सी, ई त्वचा को पोषण देते हैं। हल्की चोट और घाव के ठीक होने में मददगार है। गाजर दिल के रोग के खतरे को भी कम करती है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें