सोमवार, 4 नवंबर 2013

झुर्रियां मिटानी हैं तो पीजिए आठ गिलास पानी

चेहरे पर झुर्रियां किसी को भी पसंद नहीं होतीं। इसलिए यदि आप भी चेहरे की झुर्रियों से छुटकारा चाहते हैं तो प्रतिदिन आठ ग्लास पानी पीना शुरू कर दीजिए। विशेषज्ञों का कहना है कि चमकती त्वचा का इससे बेहतर नुस्खा कोई नहीं। 'डेली मेल" की खबर के मुताबिक डॉक्टरों का मानना है कि आठ ग्लास पानी पीने से त्वचा जवां रहती है। इसके अलावा चेहरे पर कील-मुहांसे पैदा करने वाले शरीर के सभी अपशिष्ट पदार्थ पानी के साथ बाहर निकल जाते हैं। त्वचा में नमी भी बनी रहती है।
आठ हफ्ते तक परीक्षण 
ब्रिटेन की महिलाओं पर इसका परीक्षण किया गया। कुछ महिलाओं को
आठ हफ्ते तक दिन भर में कम से कम डेढ़ लीटर पानी पीने को कहा गया। इनमें से कुछ ने नल का साधारण पानी पिया और कुछ ने ब्रिटेन का विशेष 'विलो वाटर" पिया। 'विलो वाटर" ब्रिटेन में प्राकृतिक मिनरल वाटर के तौर पर मिलता है। इसमें सेलीसिन नाम का एक पदार्थ पाया जाता है जो पाचन के बाद सेलिसिलिक एसिड में बदल जाता है। यही सेलिसिलिक एसिड अधिकांश स्किन प्रोडक्ट्स में डाला जाता है। इससे त्वचा को चमक मिलती है। अंतिम परीक्षण में महिलाओं के चेहरे पर लगातार पानी पीने के कारण जबर्दस्त निखार देखा गया। हालांकि यह निखार 'विलो वाटर" पीने वाली महिलाओं में ज्यादा देखा गया।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें