सोमवार, 4 नवंबर 2013

क्या आप भी हैं गुड लुकिंग!

गुड लुकिंग के मामले में हमेशा से महिलाओं पर सर्वे होते रहे हैं। मगर पहली बार यह नया अध्ययन सामने आया है जिसमें कहा गया है कि गुड लुकिंग पुरुष कर्मी एक समान जॉब में भी अपने अन्य कलींग्स की तुलना में 22 प्रतिशत ज्यादा कमाते हैं! हालांकि यह बड़ा चौंकाने वाला अध्ययन है जिसमें गुड लुकिंग को अर्निंग से जोड़ा गया है।
'द संडे टाइम्स" की रिपोर्ट के अनुसार शोधकर्ताओं ने यह भी पाया कि औसत दिखने वाले कर्मियों से भी जिन लोगों का लुक्स कम होता है, ऐसे पुरुषों की अर्निंग में तकरीबन 26 प्रतिशत की कमी आ सकती है। हालांकि शोध में महिलाओं के मामलों में गुड लुक्स और सैलरी बढ़ने का कोई परिणाम प्रस्तुत नहीं किया। शोध के अनुसार 'गुड लुक्स" का प्रभाव पूरे सोशल स्पेक्ट्रम पर देखने को मिल सकता है और सभी तरह के जॉब्स में पुरुषों की अट्रेक्टिवनेस की भूमिका ज्यादा होती है। यह शोध ऑस्ट्रेलिया नेशनल यूनिवर्सिटी में अर्थशास्त्र के एक पूर्व प्रोफेसर एंड्रयू लैघ और यूनिवर्सिटी ऑफ मेलबोर्न के जैफ बोरलैंड ने मिलकर किया है।
महिलाओं के बारे में निजी राय
प्रोफेसर लैघ ने कहा कि यद्यपि शोध में महिलाओं के गुड लुक्स को शामिल नहीं किया गया। मगर उन्होंने कहा कि मेरा निजी तौर पर मानना है कि गुड लुकिंग महिलाओं को भी ज्यादा सैलरी का फायदा मिलता है। इस तथ्य को अध्ययन में नहीं बताया गया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए ब्यूटी दो-धारी तलवार का काम करती है। वहीं कुछ लोग आज भी यह मानते हैं कि महिलाओं में गुड लुक्स और इंटेलिजेंस परस्पर विरोधी होते हैं।
बन-ठन कर जाइए
 हालांकि प्रो.लैघ का शोध यह भी बताता है कि वर्कप्लेस पर लोगों को अच्छा दिखना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा होने पर मेरा मानना है कि हमारी खोज कर्मचारियों को अपने पूर्वाग्रह पर कामयाबी दिलाने में मदद करेगी और वे वर्कप्लेस पर खुद को बेहतर ढंग से प्रस्तुत करेंगे।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें